सीजी पीएचई में बड़े पैमाने पर तबादले, डिप्टी सीएम अरुण साव के ओएसडी संजीव बृजपुरिया को हटाया, चीफ इंजीनियर सस्पेंड

Arun Tiwari | Updated:
Share
reshuffle CG phe
reshuffle CG phe

छत्तीसगढ़ सरकार ने जल जीवन मिशन की गति को तेज करने और विभागीय कामकाजी प्रणाली में सुधार के लिए पीएचई विभाग में बड़े बदलाव किए हैं। राज्य के 34 अधिकारियों के तबादले और जिम्मेदारी में बदलाव हुए हैं।

News In Short

  1. पीएचई विभाग में बदलाव: छत्तीसगढ़ सरकार ने जल जीवन मिशन के कार्यों को तेज करने और विभागीय कामकाजी प्रणाली में सुधार के लिए पीएचई विभाग में बड़े बदलाव किए हैं। 34 अधिकारियों के तबादले और जिम्मेदारी में बदलाव हुए हैं।
  2. संजीव बृजपुरिया का तबादला: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने संजीव बृजपुरिया को ओएसडी के प्रभार से मुक्त किया और अब उन्हें केवल दुर्ग मंडल के अधीक्षण अभियंता की जिम्मेदारी दी गई है।
  3. राजेश गुप्ता का निलंबन: रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता को जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
  4. 6 अभियंताओं की बहाली: 6 कार्यपालन अभियंताओं की बहाली के आदेश जारी किए गए, जो त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग के कारण पहले निलंबित हुए थे।
  5. नई जिम्मेदारियां: कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं, जैसे ओंकेश चंद्रवंशी को जल जीवन मिशन के अतिरिक्त मिशन संचालक की जिम्मेदारी।

News In Detail

CG Newsरायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के लिए पीएचई विभाग के काम-काज में कसावट लाने और विभागीय कार्य प्रणाली में सुधार के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव किए हैं।

विभाग ने वरिष्ठ स्तर पर राज्य कार्यालय, जल जीवन मिशन मुख्यालय और मैदानी कार्यालयों के 34 अधिकारियों का स्थानांतरण व जिम्मेदारी बदल दी है। विभाग ने मैदानी स्तर पर कार्यों को और गति देने 26 उप अभियंताओं को सहायक अभियंता के रूप में पदोन्नत किया है।

अरुण साव के ओएसडी हटाए गए

उप मुख्यमंत्री साव ने मैदानी कार्यों में कसावट लाने दोहरे प्रभार पर चल रहे अधीक्षण अभियंता संजीव बृजपुरिया को अपने ओएसडी के प्रभार से मुक्त कर दिया है।

अब उनके पास केवल दुर्ग मंडल के अधीक्षण अभियंता की जिम्मेदारी रहेगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कार्यों में लापरवाही बरतने और त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग के चलते निलंबित किए गए 6 कार्यपालन अभियंताओं की बहाली के भी आदेश जारी किए हैं।

लापरवाही करने पर कार्रवाई

उप मुख्यमंत्री और विभागीय मंत्री अरुण साव ने जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने एवं सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना सामग्री में परिवर्तन करने पर कड़ा रूख अख्तियार करते हुए रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश जारी कर दिए हैं। जांचकर्ता अधिकारी को एक माह में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

डिप्टी सीएम अरुण साव पर टिप्पणी, साहू समाज ने भूपेश को घेरा को घेरा

डिप्टी सीएम अरुण साव के OSD विपुल गुप्ता हटाए गए, इन्हें मिली जिम्मेदारी

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

राज्य शासन ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रभारी प्रमुख अभियंता ओंकेश चंद्रवंशी को वर्तमान दायित्वों के साथ जल जीवन मिशन के अतिरिक्त मिशन संचालक की भी जिम्मेदारी दी है। मंत्रालय में विभागीय ओएसडी के रूप में पदस्थ मुख्य अभियंता के.के. मरकाम को रायपुर परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है।

कोंडागांव मंडल के अधीक्षण अभियंता एवं जगदलपुर परिक्षेत्र के प्रभारी मुख्य अभियंता जी.एल. लखेरा को प्रभारी मुख्य अभियंता, जगदलपुर परिक्षेत्र पदस्थ किया गया है। मुख्य अभियंता कार्यालय, रायपुर में अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र कुमार शुक्ला को कोंडागांव मंडल का अधीक्षण अभियंता बनाया गया है। जल जीवन मिशन के अतिरिक्त मिशन संचालक एस.एन. पाण्डेय को प्रमुख अभियंता कार्यालय में अधीक्षण अभियंता पदस्थ किया गया है।

विभाग ने कांकेर खंड कार्यालय में कार्यपालन अभियंता के रूप में पदस्थ अधीक्षण अभियंता बी.एन. भोयर को प्रमुख अभियंता कार्यालय में जल जीवन मिशन में कार्य करने के लिए आदेशित किया है। अधीक्षण अभियंता समीर शर्मा को राजनांदगांव खंड कार्यालय से स्थानांतरित करते हुए रायपुर में मुख्य अभियंता कार्यालय में पदस्थ करते हुए जल जीवन मिशन का काम सौंपा गया है। इनके साथ ही विभाग ने मैदानी स्तर पर पदस्थ 22 कार्यपालन अभियंताओं तथा तीन सहायक अभियंताओं के भी तबादले के आदेश जारी किए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

सीएम विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा, केंद्र के बराबर 3% बढ़ेगा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

6 अभियंताओं की निलंबन से बहाली

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने एवं त्रुटिपूर्ण रिपोर्टिंग के चलते निलंबित किए गए 6 कार्यपालन अभियंताओं की बहाली के भी आदेश जारी किए हैं। इनमें जगदीश कुमार, उत्तर कुमार राठिया, चन्द्रबदन सिंह, एस.पी. मंडावी, जे.एल. महला और रूपेश कुमार धनंजय शामिल हैं।

यहां देखें आदेशों की कॉपी















Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • अरुण साव
  • जल जीवन मिशन
  • लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति

By Sandeep Kumar

गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
उद्योग के नाम पर जमीन ली,व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका,271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन

By Mukesh Sharma

उद्योग के नाम पर जमीन ली,व्यावसायिक इस्तेमाल की कोशिश पर हाईकोर्ट का झटका,271 एकड़ जमीन पर कंपनी का दावा खारिज, सरकार के पास ही रहेगी जमीन
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच

By Umeshwari Baghel

CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना

By Sandeep Kumar

बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल

By Arohi Raj

जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?