रेलवे का बड़ा ऐलान: यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी 6 स्पेशल ट्रेनें,जानें पूरा शेड्यूल...
Harrison Masih | Sept 24, 2025, 11:46 IST
cg-railway-festive-special-trains-2025-durgapuja-diwali-chhath the sootr
त्योहारी सीजन 2025 में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 6 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान डोंगरगढ़, पुणे, यलहंका, दिल्ली, शालीमार और धनबाद रूट पर चलेंगी ये ट्रेनें।
CG festival special trains: त्योहारी सीजन (दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ) को ध्यान में रखते हुए, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को देखते हुए कुल 6 स्पेशल ट्रेनों (festival special trains) का संचालन करने का फैसला किया है। ये ट्रेनें कुल 54 फेरे लगाएंगी। इन सभी ट्रेनों में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर सीटें कन्फर्म होंगी।
ये खबर भी पढ़ें... पूजा स्पेशल ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन शुरू,बिलासपुर जोन से दो विशेष ट्रेन,जानें पूरा शेड्यूल...
मां बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार भी रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। हर साल नवरात्रि और दुर्गा पूजा के अवसर पर लाखों श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंचते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए कोरबा-डोंगरगढ़ (06884) और इतवारी-डोंगरगढ़ (06883) पूजा स्पेशल मेमू ट्रेनें (Dongargarh Festival Train) चलाई जा रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर-हड़पसर के बीच चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन,मिलेगी एसी और स्लीपर कोच की सुविधा
बिलासपुर-हडपसर (पुणे)
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ देवीधाम स्टेशन पर रुकेंगी दस स्पेशल ट्रेनें, नवरात्र महोत्सव पर रेलवे की सौगात
ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी।
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर मंडल से गुजरेंगी 39 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, कल से यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
इस तरह रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए त्योहारी सीजन में यात्रा आसान बनाने की पूरी तैयारी की है। नवरात्रि से लेकर छठ पूजा तक यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिलेगी, जिससे भीड़ का दबाव कम होगा और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें... पूजा स्पेशल ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन शुरू,बिलासपुर जोन से दो विशेष ट्रेन,जानें पूरा शेड्यूल...
डोंगरगढ़ पूजा स्पेशल मेमू ट्रेन
- कोरबा-डोंगरगढ़ (06884) : 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 5:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:21 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।
- इतवारी-डोंगरगढ़ (06883) : रोजाना सुबह 5:00 बजे चलेगी और 9:50 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।
ये खबर भी पढ़ें... बिलासपुर-हड़पसर के बीच चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन,मिलेगी एसी और स्लीपर कोच की सुविधा
बिलासपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन नंबर 08265 : बिलासपुर से 22 अक्टूबर को रवाना होगी।
- ट्रेन नंबर 08266 : हडपसर से 23 अक्टूबर को चलेगी।
- इस ट्रेन में सीटें : एसी-III (375), एसी-III इकोनॉमी (100) और स्लीपर (18)।
बिलासपुर-यलहंका फेस्टिवल स्पेशल (22 फेरे)
- ट्रेन नंबर 08261 : बिलासपुर से 9 सितंबर से 18 नवंबर तक हर मंगलवार को।
- ट्रेन नंबर 08262 : यलहंका से 10 सितंबर से 19 नवंबर तक हर बुधवार को।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ देवीधाम स्टेशन पर रुकेंगी दस स्पेशल ट्रेनें, नवरात्र महोत्सव पर रेलवे की सौगात
सीट उपलब्धता (चयनित तिथियां):
- 30 सितंबर: एसी-II (1), एसी-III (349), एसी-III इकोनॉमी (91), स्लीपर (24)
- 14 अक्टूबर: एसी-II (14), एसी-III (417), एसी-III इकोनॉमी (109), स्लीपर (157)
- 18 नवंबर: एसी-II (23), एसी-III (423), एसी-III इकोनॉमी (111), स्लीपर (191)
- दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल (8 फेरे)
ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-शालीमार फेस्टिवल स्पेशल
- गाड़ी संख्या 08865 : इतवारी से 27 सितंबर से 1 अक्टूबर तक।
- गाड़ी संख्या 08866 : शालीमार से 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक।
- 30 सितंबर को स्लीपर में 114 और 1 अक्टूबर को एसी-III में 10 व स्लीपर में 220 बर्थ उपलब्ध।
त्योहारी सीजन 2025 में रेलवे की खास सौगात:1. कुल 54 फेरों के साथ 6 स्पेशल ट्रेनें चलेंगीत्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 6 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है, जो कुल 54 फेरे लगाएंगी।2. डोंगरगढ़ दर्शन के लिए पूजा स्पेशल मेमू ट्रेनेंश्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोरबा-डोंगरगढ़ और इतवारी-डोंगरगढ़ पूजा स्पेशल मेमू ट्रेनें शुरू की गई हैं।3. बिलासपुर से पुणे और यलहंका तक स्पेशल कनेक्शनबिलासपुर-हडपसर (पुणे) और बिलासपुर-यलहंका रूट पर अतिरिक्त ट्रेनें उपलब्ध होंगी, जिनमें एसी और स्लीपर क्लास में सीटें हैं।4. दिल्ली, शालीमार और धनबाद के लिए भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनेंत्योहारी सफर को आसान बनाने के लिए दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन, इतवारी-शालीमार और इतवारी-धनबाद के बीच भी ट्रेनें चलाई जाएंगी।5. पहले आओ, पहले पाओ पर मिलेगी कन्फर्म सीटयात्रियों की सुविधा के लिए सभी ट्रेनों में सीट कन्फर्मेशन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा। |
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-धनबाद दीपावली फेस्टिवल स्पेशल
- गाड़ी संख्या 08875 : इतवारी से 17 अक्टूबर (शुक्रवार)।
- गाड़ी संख्या 08876 : धनबाद से 18 अक्टूबर (शनिवार)।
- 17 अक्टूबर को स्लीपर क्लास में 369 बर्थ उपलब्ध।
इस तरह रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए त्योहारी सीजन में यात्रा आसान बनाने की पूरी तैयारी की है। नवरात्रि से लेकर छठ पूजा तक यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा मिलेगी, जिससे भीड़ का दबाव कम होगा और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari