रायपुर दशहरा महोत्सव: 110 फीट के रावण की सुरक्षा में तैनात हैं बंदूकधारी जवान,200 साल की परंपरा,आज जमकर आतिशबाजी
Harrison Masih | Oct 02, 2025, 09:56 IST
cg-raipur-dussehra-2025-110ft-ravana-security-fireworks the sootr
रायपुर का दशहरा इस बार कुछ अलग होने वाला है। 110 फीट ऊंचा रावण, 30 मिनट तक गूंजने वाली आतिशबाजी और रेलवे ट्रैक के किनारे बना मैदान… सब मिलकर इस आयोजन को रोमांचक भी बनाते हैं और रहस्यमय भी।
Raipur Dussehra Festival. देशभर में आज 2 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का दशहरा आयोजन इस बार खास है। WRS कॉलोनी मैदान में 110 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन होगा, जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहाँ 24 सितंबर से ही छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) के 4 जवान अलग-अलग शिफ्ट में 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं।
ये खबर भी पढ़ें... आज मनेगा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा 2025, जानें शुभ मुहूर्त और शस्त्र पूजन का समय
दशहरा आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण आतिशबाजी होती है। रावण दहन के बाद मैदान का आसमान रंग-बिरंगे पटाखों से जगमगा उठेगा। इस बार इलेक्ट्रॉनिक ट्रिगर के जरिए आतिशबाजी की जाएगी, जिससे दर्शकों को भव्य नज़ारा देखने को मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें... दशहरा 2025: दशहरे पर शमी की पत्तियों का आदान-प्रदान क्यों है धन और सौभाग्य की कामना का प्रतीक
WRS मैदान रेलवे ट्रैक के पास स्थित है, इसलिए यहाँ सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है। करीब 200 से ज्यादा RPF, GRP और जिला पुलिस बल तैनात रहेंगे। दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक बिलासपुर और नागपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनें 15-20 किमी/घंटा की रफ्तार से हॉर्न बजाते हुए गुजरेंगी। लोको पायलटों को जरूरत पड़ने पर ट्रेन रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।
WRS मैदान का दशहरा पिछले 55 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। आयोजक नेशनल क्लब के जी.स्वामी के अनुसार, यहां हर साल लाखों लोग जुटते हैं, इसलिए सुरक्षा और भी अहम हो जाती है। रेलवे ट्रैक को बैरिकेड किया गया है, वहीं फायर ब्रिगेड और पुलिस बल भी मुस्तैद रहेंगे।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव,कई जिलों में बारिश का अलर्ट,बिजली ने ली दो की जान
WRS मैदान के अलावा रायपुर का रावण भाठा दशहरा लगभग 200 साल पुराना है। यहां विजयादशमी पर बालाजी की पालकी नगर भ्रमण करते हुए मैदान पहुंचती है और रावण दहन के बाद वापस लौटती है। इस बार यहां 60 फीट का रावण और 50-50 फीट के मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले बनाए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बना छत्तीसगढ़ का बालोद,2 साल में एक भी मामला नहीं
रायपुर के BTI ग्राउंड, सुंदर नगर, सरजूबांधा तालाब, भनपुरी काला मैदान, छत्तीसगढ़ नगर, बोरियाखुर्द और बीरगांव सहित कई मैदानों और कॉलोनियों में भी रावण दहन होगा। इस बार रायपुरवासी न सिर्फ 110 फीट ऊंचे रावण दहन और भव्य आतिशबाजी के गवाह बनेंगे, बल्कि परंपरा और आधुनिक सुरक्षा इंतज़ामों का संगम भी देख पाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें... आज मनेगा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा 2025, जानें शुभ मुहूर्त और शस्त्र पूजन का समय
110 फीट ऊंचे रावण का दहन
रायपुर का WRS दशहरा प्रदेशभर (CG Dussehra 2025) में प्रसिद्ध है। इस साल यहां 110 फीट ऊंचे रावण का पुतला जलाया जाएगा। इसके साथ ही मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भी बनाए गए हैं। पुतला बनाने में करीब एक महीना लगता है और कॉलोनी के युवा मिलकर इसे तैयार करते हैं। रावण दहन के बाद 30 मिनट तक आतिशबाजी होगी, जिसके लिए विशेष टीम बंगाल से बुलाई गई है।
आतिशबाजी का मेगा शो
ये खबर भी पढ़ें... दशहरा 2025: दशहरे पर शमी की पत्तियों का आदान-प्रदान क्यों है धन और सौभाग्य की कामना का प्रतीक
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
55 साल पुराना आयोजन
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर एक्टिव,कई जिलों में बारिश का अलर्ट,बिजली ने ली दो की जान
छत्तीसगढ़ दशहरा 2025 की मुख्य बातें
|
रायपुर का 200 साल पुराना दशहरा
ये खबर भी पढ़ें... देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बना छत्तीसगढ़ का बालोद,2 साल में एक भी मामला नहीं
अन्य स्थानों पर भी आयोजन
FAQ
- रायपुर में रावण का पुतला कितना ऊंचा है?
इस साल रायपुर के WRS मैदान में 110 फीट ऊंचे रावण का पुतला दहन किया जाएगा, जो पूरे प्रदेश का सबसे बड़ा आकर्षण है। रायपुर दशहरा महोत्सव क्यों खास है?
रायपुर का WRS मैदान का दशहरा 55 साल पुराना है, जबकि रावण भाठा मैदान का दशहरा लगभग 200 साल पुराना है। परंपरा, भव्य आतिशबाजी और विशाल पुतलों के कारण यह आयोजन खास बनता है।- दशहरा 2025 में रायपुर में सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए हैं?
कार्यक्रम रेलवे ट्रैक के पास होने से सुरक्षा के लिए 200 से ज्यादा RPF, GRP और जिला पुलिस बल तैनात हैं। साथ ही 24 घंटे CAF जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari