छत्तीसगढ़ के स्कूलों में यूट्यूबरों की नो-एंट्री, 5000 शिक्षकों की भर्ती जल्द
Umeshwari Baghel | Updated:
स्कूलों की बदलेगी तस्वीर
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने व्यवस्था सुधारने के लिए नया प्लान तैयार किया है। स्कूलों में बिना अनुमति यूट्यूबरों और बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगेगी। 5000 शिक्षकों की भर्ती जल्द होगी।
समझें क्या है पूरा मामला
- छत्तीसगढ़ के स्कूलों में यूट्यूबरों की नो-एंट्री
- 5000 शिक्षकों की भर्ती से दूर होगी कमी
- स्कूलों की निगरानी व्यवस्था होगी मजबूत
- छात्राओं को मिलेगा कराटे प्रशिक्षण
- शिक्षा सुधार के लिए विभाग का नया प्लान
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, शिक्षकों की जिम्मेदारी तय करने और स्कूलों की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।
स्कूलों में बढ़ेगी निगरानी व्यवस्था
उन्होंने कहा कि शिक्षक सिर्फ ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए स्कूल न आएं, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देना उनकी पहली जिम्मेदारी है। इसके लिए जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को लगातार निगरानी करने को कहा गया है।
बिना अनुमति यूट्यूबरों की एंट्री पर रोक
उन्होंने कहा कि स्कूलों में किसी भी बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी नियमों के अनुसार ही होनी चाहिए। इससे पढ़ाई का माहौल प्रभावित नहीं होगा और विद्यार्थियों की सुरक्षा भी बनी रहेगी।
जल्द होगी 5000 शिक्षकों की भर्ती
इसके साथ ही स्मार्ट क्लास और डिजिटल माध्यमों के जरिए पढ़ाई को मजबूत करने की योजना बनाई जा रही है। शिक्षक की अनुपस्थिति में भी बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।
छात्राओं को मिलेगा कराटे प्रशिक्षण
हर स्कूल में बनेगी बैंड पार्टी
शनिवार को होने वाले बैगलेस डे में योग, खेल और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया है। इसके अलावा मार्च पास्ट और स्थानीय खेलों को भी स्कूल गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।
हर महीने होगी शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा
स्कूलों में संस्कार और आधुनिक शिक्षा पर जोर
विभाग का लक्ष्य है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधरे, शिक्षक जिम्मेदारी से काम करें और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में कितने शिक्षकों की भर्ती होगी?
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। - छत्तीसगढ़ के स्कूलों में यूट्यूबरों की एंट्री पर रोक क्यों लगाई गई है?
स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाए रखने और बाहरी गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए बिना अनुमति यूट्यूबरों और अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। - स्कूलों में शिक्षा सुधार के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?
स्कूलों का नियमित निरीक्षण, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, छात्राओं को कराटे प्रशिक्षण और हर महीने शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा जैसे कदम उठाए जाएंगे।
ये खबरें भी पढ़े...
12वीं हिंदी पेपर लीक पर बवाल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के इस्तीफे की उठी मांग
छात्राओं के साथ बांध में नहाता दिखा प्रिंसिपल, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
रायपुर में स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़े गांजा तस्कर, माल छोड़कर भागे लड़का-लड़की
दौसा के चुनाव नतीजों में दिग्गजों को झटका: सिकराय विधायक की मां हारीं, IAS की पत्नी को निर्दलीय से मिली करारी शिकस्त
By Jageshwar Prasad
गहलोत की दूसरी बजट फाइल से भजनलाल सरकार पर वार, खेलो राजस्थान के 50 करोड़ के वादे पर उठाए सवाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान में सर्दी के साथ बढ़ा प्रदूषण, बीकानेर में AQI 288; चूरू, सीकर और जयपुर में भी हालात बिगड़े
By Ashish Bhardwaj
अजमेर में आचार संहिता से पहले जल्दबाजी का खेल: केवल LOI के सहारे रखवा दी 270 करोड़ के प्रोजेक्ट की नींव, फाइलों में अटकी योजना
By Jageshwar Prasad
2 साल का पैरामेडिकल डिप्लोमा 4 साल में भी अधूरा, 8 हजार युवाओं का रोजगार अटका; भर्ती के मौके भी छूट रहे
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MP में 25 नवंबर से बदलेंगे शराब बिक्री के नियम, बिना क्वालिटी सर्टिफिकेट नहीं बिकेगी; दिखानी होगी लैब रिपोर्ट
By Amresh Kushwaha
MP में रीलबाज पुलिसकर्मियों की खुलेगी कुंडली, PHQ ने मांगी सोशल मीडिया अकाउंट की डिटेल, पुराने वीडियो हटाने की मची होड़
By Ratan Kumar Mishra