/sootr/media/media_files/2026/01/12/cg-top-news-2026-01-12-20-16-40.jpg)
सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर की 2.66 करोड़ की संपत्ति की कुर्क, कोल लेवी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई
top news of chhattisgarh. ED ने छत्तीसगढ़ के अवैध कोयला लेवी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 2.66 करोड़ रुपए की संपत्तियों को कुर्क किया है। ये संपत्तियां सौम्या चौरसिया और निखिल चंद्राकर से जुड़ी बताई जा रही हैं। ईडी का दावा है कि ये संपत्तियां अपराध से अर्जित धन से ली गई थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
अश्लील डांस में नोट उड़ाने वाले एसडीएम को हटाया, 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, आयोजक गिरफ्तार
अश्लील बार डांस. गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम उस्माल में आयोजित छह दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम में अश्लील बार डांस का मामला सामने आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। अश्लील नृत्य देखने के आरोप में मैनपुर एसडीएम को कलेक्टर ने तत्काल पद से हटा दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
भारत vs न्यूजीलैंड मैच; पहली पारी के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, 350 बाउंसर्स रहेंगे तैनात, महंगाई पर भी लगाम
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत–न्यूजीलैंड टी-20 मैच को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। क्रिकेट संघ ने साफ किया है कि फर्स्ट इनिंग समाप्त होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
महिला कॉलेज नारायणपुर के प्रिंसिपल समेत 6 प्रोफेसर निलंबित, उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर स्थित शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय में पीएम उषा योजना की राशि के दुरुपयोग और वित्तीय नियमों के उल्लंघन के मामले में उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राचार्य समेत छह प्राध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
कलेक्टर के बाद ननकी के निशाने पर प्रमुख इंजीनियर, 2500 करोड़ की सड़क के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप
CG News. पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 की लगभग 2500 करोड़ की निविदा पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शिकायत की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us