CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
Harrison Masih | Jan 03, 2026, 20:59 IST
CG top news
नमस्ते, बेटे के जन्मदिन पर जेल से छूटे चैतन्य बघेल। छत्तीसगढ़ में महंगी हो सकती है बिजली। छत्तीसगढ़ में 14 नक्सली ढेर, हैदराबाद में 20 ने डाले हथियार। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
top news of chhattisgarh
बेटे के जन्मदिन पर जेल से छूटे
Raipur. छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चैतन्य बघेल करीब 170 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
CG News. छत्तीसगढ़ में आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ सकती है। राज्य पावर कंपनी (CSPDCL) ने नए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। कंपनी ने 6,000 करोड़ रूपए के भारी घाटे का हवाला देते हुए औसतन 24% टैरिफ बढ़ोतरी की अनुमति मांगी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
छत्तीसगढ़ में
छत्तीसगढ़ के मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर देवा बारसे ने हैदराबाद में 20 नक्सलियों के साथ सरेंडर किया है। वहीं सुकमा और बीजापुर में हुई मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सल नेटवर्क पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
Raipur. 7 साल के लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) भर्ती 2018 के अभ्यर्थियों का धैर्य टूट गया। रायपुर के तूता धरना स्थल पर पिछले 13 दिनों से प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने अपने परिवार और मासूम बच्चों के साथ उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले का घेराव किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
Raipur. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाला 2021 मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने जांच पूरी करते हुए फाइनल चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस हाई-प्रोफाइल घोटाले में CBI ने कुल 29 लोगों को आरोपी बनाया है। चार्जशीट के साथ ही अब इस मामले में जल्द ट्रायल शुरू होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
बेटे के जन्मदिन पर जेल से छूटे चैतन्य बघेल , कांग्रेस ने मनाया जश्न
छत्तीसगढ़ में महंगी हो सकती है बिजली; पावर कंपनी ने 24% टैरिफ का प्रस्ताव रखा
छत्तीसगढ़ में 14 नक्सली ढेर , हैदराबाद में हिड़मा के करीबी समेत 20 ने डाले हथियार
CAF कैंडिडेट्स ने घेरा गृहमंत्री का बंगला, 13 दिनों से प्रदर्शन
CGPSC भर्ती घोटाला : CBI ने दाखिल की फाइनल चार्जशीट, 29 आरोपी नामजद
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari