CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Harrison Masih | Jan 31, 2026, 20:30 IST
Share
CG Top News
CG Top News

नमस्ते, 17 साल पहले नकल कर बनी थी छत्तीसगढ़ की टॉपर, पोराबाई को बड़ी सजा। 7.86 करोड़ का गांजा जब्त, यूट्यूब स्टार आकाश जाधव गिरफ्तार। 14 करोड़ की GST चोरी, रायपुर में कारोबारी गिरफ्तार। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

17 साल पहले नकल कर बनी थी छत्तीसगढ़ की टॉपर, कोर्ट ने पोराबाई केस में 4 को सुनाई बड़ी सजा

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 2008 की 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश टॉपर के बड़े फर्जीवाड़े पर मुहर लग गई है। नकल और उत्तर पुस्तिकाओं में हेराफेरी कर पोराबाई बनी थी। मामले में न्यायाधीश ने सभी दोषियों को कठोर सजा सुनाई। जानिए क्या है ये पूरा मामला...पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

महासमुंद में 7.86 करोड़ का गांजा जब्त, यूट्यूब स्टार आकाश जाधव समेत 27 गिरफ्तार

top news of chhattisgarh.महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने विशेष अभियान में 7.86 करोड़ रुपए का गांजा और नशीली सिरप जब्त की है। इस कार्रवाई में 5.6M सब्सक्राइबर्स वाले यूट्यूबर आकाश जाधव सहित कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

14 करोड़ की GST चोरी, 80 करोड़ के फर्जी इनवॉइस, रायपुर में कारोबारी संतोष वाधवानी गिरफ्तार

GST evasion.वस्तु-सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (DGGI) रायपुर जोनल यूनिट ने GST चोरी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए कारोबारी संतोष वाधवानी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने 80 करोड़ रुपए के फर्जी इनवॉइस जारी किए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

धान खरीदी का टारगेट पूरा नहीं कर पाई सरकार, पिछले साल के मुकाबले 9 लाख मीट्रिक टन की कमी

छत्तीसगढ़ सरकार इस साल खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी का लक्ष्य पूरा करने में नाकाम रही। 160 लाख टन के लक्ष्य में से केवल 139.85 लाख टन धान खरीदी जा सकी। लगभग 2 लाख किसान अपनी फसल बेचने से वंचित रहे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

छत्तीसगढ़ में फसलों का उत्पादन बढ़ाने केंद्र बनाएगी कमेटी, शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा

CG News.केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में कई कदमों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार एक विशेषज्ञ समिति बनाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • CG News
  • धान खरीदी
  • GST evasion
  • top news of chhattisgarh
  • पोराबाई केस
  • यूट्यूबर आकाश जाधव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा