CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Kanak Durga Jha | Jul 06, 2025, 22:28 IST
Share
cg top news big news of chhattisgarh
cg top news big news of chhattisgarh

नमस्कार, छत्तीसगढ़ भाजपा का सबसे बड़ा प्रशिक्षण शिविर 7 जुलाई से होने जा रहा है । राज्य के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में ये शिविर होने जा रहा है। इस खबर के साथ छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

Amit Shah and JP Nadda Visit Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ भाजपा का सबसे बड़ा प्रशिक्षण शिविर 7 जुलाई से होने जा रहा है । राज्य के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट में ये शिविर होने जा रहा है। तीन दिनों तक यहां पूरी सरकार और भाजपा संगठन मौजूद रहेगा। 9 जुलाई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में देश के तमाम बड़े नेता पहुंचेंगे। पूरी खबर पढ़ें...


अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन ठग गैंग का पर्दाफाश, USA और कनाडा के लोगों से लुट रहे थे पैसे

पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें सात पुरुष सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी यूएसए और कनाड़ा के लोगों को जाल में फंसाकर उनसे हजारों डॉलर की ठगी को अंजाम देते थे। एसएसपी विजय अग्रवाल ने पूरे मामले का खुलासा किया। पूरी खबर पढ़ें...


छत्तीसगढ़ में नकली सीमेंट का भंडाफोड़, मिलावटी माल बेचने वाला गिरफ्तार

घर बनाने वालों के लिए सावधानी की खबर! छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नकली सीमेंट का बड़ा खेल पकड़ा गया है। अल्ट्राटेक कंपनी के नाम पर फ्लाई ऐश मिलाकर मिलावटी सीमेंट तैयार किया जा रहा था, जिसे ब्रांडेड बोरियों में पैक कर बेचा जा रहा था। पुलिस की छापेमारी में 584 बोरी नकली सीमेंट, मिलावट के उपकरण और अल्ट्राटेक के खाली बैग बरामद हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें...


छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 27 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में इस साल मानसून ने तय समय से करीब 15 दिन पहले अपनी दस्तक दे दी थी। 18 जून से पूरे राज्य में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 15 दिनों में राज्य के 75 प्रतिशत क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है, जिसने मौसम को सुहाना और ठंडा बना दिया है। नदी-नाले उफान पर हैं, और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है। राजधानी रायपुर समेत कई प्रमुख शहरों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ा है। पूरी खबर पढ़ें...

फरार तोमर भाइयों पर कसा पुलिस का शिकंजा, संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

हिस्ट्रीशीटर वीरेन्द्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर, जो ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामलों में फरार हैं, के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है और जांच के लिए पेश होने का आदेश दिया है। पुलिस अब इनकी तलाश में जुट गई है और इनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।जानकारी के मुताबिक, वीरेन्द्र और रोहित तोमर, उनके रिश्तेदारों व सहयोगियों पर ब्लैकमेलिंग, धमकी और अवैध वसूली के पांच मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, रोहित पर मारपीट का एक और केस दर्ज है। पूरी खबर पढ़ें...



top news of chhattisgarh | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today







अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • top news of chhattisgarh
छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट: लिव-इन में रहना नहीं होगा आसान, 30 नवंबर को रिपोर्ट सौंपेगी समिति

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट: लिव-इन में रहना नहीं होगा आसान, 30 नवंबर को रिपोर्ट सौंपेगी समिति
ट्रेन में वेटिंग, बसों में लूट! दिवाली पर फ्लाइट से भी महंगा होगा सफर, 7 हजार रुपए तक पहुंचा किराया

By Aman Vaishnav

ट्रेन में वेटिंग, बसों में लूट! दिवाली पर फ्लाइट से भी महंगा होगा सफर, 7 हजार रुपए तक पहुंचा किराया
राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड; 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, दिन में धूप तो रात में हल्की ठंड; 3-4 दिन साफ रहेगा आसमान
आज दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे रात्रि विश्राम, जानिए पूरा शेड्यूल

By Harrison Masih

आज दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे रात्रि विश्राम, जानिए पूरा शेड्यूल
ट्विशा शर्मा केस: मौत के अगले दिन ब्यूटी पार्लर से घर तक सास ने जुटाए CCTV, सीबीआई ने किया खुलासा

By Aman Vaishnav

ट्विशा शर्मा केस: मौत के अगले दिन ब्यूटी पार्लर से घर तक सास ने जुटाए CCTV, सीबीआई ने किया खुलासा
लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 61% बहनें घर के साथ संभाल रहीं कारोबार, इस सर्वे में हुआ खुलासा...

By Aman Vaishnav

लाड़ली बहना योजना ने बदली महिलाओं की जिंदगी, 61% बहनें घर के साथ संभाल रहीं कारोबार, इस सर्वे में हुआ खुलासा...
देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत

By Aman Vaishnav

देवास में शराब माफिया की दबंगई! अवैध शराब रोकने पहुंचे TI को ट्रक से कुचला, मौत