CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
Harrison Masih | Dec 15, 2025, 20:59 IST
CG Top News Chhattisgarh big News
नमस्कार, सौम्या चौरसिया के पीए के खिलाफ 1 हजार पन्नों की चार्जशीट। अब कुत्तों की निगरानी करेंगे प्रोफेसर। कारोबारी दीपक टंडन की कपड़े उतारकर पिटाई, महिला DSP पर लगाया था लव ट्रैप का आरोप। इन खबरों के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...
top news of chhattisgarh
Raipur. कोल लेवी वसूली केस में केंद्रीय जेल रायपुर में बंद सौम्या चौरसिया के पीए जयचंद कोसले के खिलाफ एसीबी-ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में 1 हजार पन्नों का अभियोग पत्र दाखिल किया। जयचंद कोशले उर्फ जय सौम्या चैरसिया के अधीनस्थ रहकर तत्कालीन मुख्यमत्री सचिवालय में निज सहायक था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
Raipur. छत्तीसगढ़ में स्कूल परिसरों के बाद अब कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी आवारा कुत्तों की निगरानी और नियंत्रण को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों तथा राजकीय व निजी विश्वविद्यालयों के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
Raipur. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप का आरोप लगाने वाले कारोबारी दीपक टंडन एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। टंडन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें होटल के कमरे के अंदर कुछ लोग बेरहमी से दीपक टंडन की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उसे कपड़े उतरवाकर पीटा जाता दिखाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
CG News. IPS प्रभात कुमार एसपी महासमुंद के रुप में पदभार ग्रहण करेंगे, वे वर्तमान एसपी आशुतोष सिंह की जगह लेंगे। आशुतोष सिंह अब नई जिम्मेदारी के साथ सीबीआई जा रहे है। राज्य शासन ने उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए कार्यमुक्त कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
Raipur. छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में कई अहम और संवेदनशील मुद्दों पर जोरदार बहस देखने को मिली। स्कूल-कॉलेजों में लगे सैनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन और इंसीनरेटर, बेरोजगारी भत्ता, मोबाइल नेटवर्क समस्या और धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें....
सौम्या चौरसिया के पीए जयचंद कोशले के खिलाफ 1 हजार पन्नों की चार्जशीट,मेडम तक पहुंचाता था वसूली का पैसा
अब कुत्तों की निगरानी करेंगे प्रोफेसर! Whatsapp पर देना होगा सबूत, छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग का आदेश जारी
कारोबारी दीपक टंडन की कपड़े उतारकर पिटाई, महिला DSP पर लगाया था लव ट्रैप का आरोप, देखें वीडियो...
IPS प्रभात कुमार होंगे महासमुंद एसपी, IPS आशुतोष सिंह का नया पता CBI अधीक्षक
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र : सैनेटरी नैपकिन मशीन, बेरोजगारी भत्ता और धान खरीदी पर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari