IPS प्रभात कुमार होंगे महासमुंद एसपी, IPS आशुतोष सिंह का नया पता CBI अधीक्षक

VINAY VERMA | Dec 15, 2025, 20:10 IST
Share
ips-prabhat-kumar-appointed-sp-mahasamund-ashutosh-singh-cbi the sootr
ips-prabhat-kumar-appointed-sp-mahasamund-ashutosh-singh-cbi the sootr

IPS प्रभात कुमार एसपी महासमुंद के रुप में पदभार ग्रहण करेंगे, वे वर्तमान एसपी आशुतोष सिंह की जगह लेंगे। आशुतोष सिंह अब नई जिम्मेदारी के साथ सीबीआई जा रहे है। राज्य शासन ने उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए कार्यमुक्त कर दिया है।

Raipur. IPS प्रभात कुमार एसपी महासमुंद के रुप में पदभार ग्रहण करेंगे, वे वर्तमान एसपी आशुतोष सिंह की जगह लेंगे। आशुतोष सिंह अब नई जिम्मेदारी के साथ सीबीआई जा रहे है। राज्य शासन ने उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए कार्यमुक्त कर दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चयन होना राज्य कैडर के अधिकारियों के लिए सम्मान की बात होती है और इससे उनके अनुभव में राष्ट्रीय स्तर पर वृद्धि होती है। सीबीआई में एसपी के रूप में आशुतोष सिंह की नियुक्ति से केंद्रीय एजेंसी को एक अनुभवी और सक्षम अधिकारी मिलेगा।

ये खबरें भी पढ़ें... हाईकोर्ट के आदेश को महासमुंद एसपी ने नहीं माना, IPS आशुतोष सिंह की बढ़ी मुश्किलें

आशुतोष सिंह CBI के लिए रिलीव

छत्तीसगढ़ सरकार ने महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है। उन्हें केंद्रीय जांच ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने औपचारिक आदेश जारी कर दिया है।

आशुतोष सिंह को एक तेज-तर्रार और अनुशासित अधिकारी के रूप में जाना जाता है। महासमुंद में उनके कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक समन्वय को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की गईं।

ये खबरें भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ के आईपीएस अशुतोष सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, केंद्र ने बनाया CBI का एसपी

IPS Ashutosh Singh new posting  in CBI Superintendent
IPS Ashutosh Singh new posting in CBI Superintendent

ये खबरें भी पढ़ें... केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में पदस्थ वरिष्ठ IAS एम गीता वेंटिलेटर पर

सीमा सुरक्षा पर विशेष काम

महासमुंद जिले में पदस्थ रहते हुए आईपीएस आशुतोष सिंह ने अपराधों पर सख्ती के अलावा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभावी रणनीति अपनाई।

उनके नेतृत्व में जिले में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हुआ, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार देखा गया।

एसपी के रुप में अनुभव

आईपीएस प्रभात कुमार पूर्व भी कई जिलों और महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव और क्षेत्रीय परिस्थितियों की समझ रखने वाले अधिकारी के रूप में उनकी पहचान है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

ये खबरें भी पढ़ें... आईएएस डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त, ज्वाइंट टेक्सटाइल कमिश्नर का प्रभार

Tags:
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • IPS प्रभात कुमार
  • एसपी आशुतोष सिंह
  • एसपी महासमुंद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती