CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें...

Umeshwari Baghel | Sept 26, 2026, 20:46 IST
Share
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

रायपुर में 8,720 पदों पर बंपर भर्ती, 7-8 अक्टूबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, अब बिना वारंट के हो सकती है गिरफ्तारी, छत्तीसगढ़ के कलेक्टरों को सुपर पॉवर, रायपुर में बारिश से बेहाल जनता, भूपेश बघेल बोले- लोग परेशान, सरकार जश्न में मस्त।

रायपुर में 8,720 पदों पर बंपर भर्ती, 7-8 अक्टूबर को लगेगा बड़ा रोजगार मेला

top news of chhattisgarh :रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा। इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस मेले में 36 कंपनियां 8,720 पदों पर भर्ती करेंगी। 10वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग और ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकेंगे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अब बिना वारंट के हो सकती है गिरफ्तारी, छत्तीसगढ़ के कलेक्टरों को सुपर पॉवर

CG News :छत्तीसगढ़ में इस सप्ताह कई बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक फैसले हुए। सरकार ने 33 जिलों के कलेक्टरों को रासुका के तहत कार्रवाई की शक्ति दी। बीजेपी ने स्मृति ईरानी को नया प्रदेश प्रभारी बनाया। इसके अलावा नए डीजीपी की तैयारी, झीरम कांड भी चर्चा में रहे। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

रायपुर में बारिश से बेहाल जनता, भूपेश बघेल बोले- लोग परेशान, सरकार जश्न में मस्त

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से रायपुर समेत कई जिलों में जलभराव की स्थिति बन गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो शेयर कर सरकार पर निशाना साधा। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रशासन को अलर्ट रहने और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

किराए के हेलीकॉप्टर-विमानों से उड़ेगी सरकार, एयर एंबुलेंस के लिए भी नया टेंडर

छत्तीसगढ़ सरकार VIP-VVIP मूवमेंट और एयर एंबुलेंस के लिए फिर से किराए पर हेलीकॉप्टर और विमान लेने जा रही है। विमानन निदेशालय ने तीन साल के लिए निजी ऑपरेटरों का पैनल बनाने टेंडर जारी किया है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

कोरबा की संजू देवी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

कोरबा के केराकछार गांव की संजू देवी ने संघर्षों के बाद अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में पहचान बनाई। मजदूरी से शुरुआत करने वाली संजू ने 2025 महिला कबड्डी विश्व कप में MVP खिताब जीता और 2026 एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

झीरम केस को लेकर राहुल गांधी से मिले कांग्रेस नेता, NIA की जांच पर उठाए सवाल

झीरम घाटी हमले को लेकर राहुल गांधी से कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की है। दीपक बैज, भूपेश बघेल, चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव समेत करीब 16 नेताओं ने हमले की जांच, साजिश के पहलू से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

POCSO केस में अपील से पहले पीड़ित को देना होगा नोटिस : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पॉक्सो मामलों में बड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी की अपील पर सुनवाई से पहले पीड़ित बच्चे या उसके अभिभावक को नोटिस देना जरूरी होगा। पीड़ित को कानूनी मदद और अपना पक्ष रखने का अधिकार है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

छत्तीसगढ़ में पहली महिला ओपन जेल, दिन में करेंगी काम, शाम को लौटेंगी जेल

छत्तीसगढ़ में महिला बंदिनियों के पुनर्वास के लिए पहली महिला खुली जेल की शुरुआत रायपुर केंद्रीय जेल में की गई है। यहां 25 महिला बंदिनियों के रहने की व्यवस्था है। यह खबर पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Tags:
  • राहुल गांधी
  • भूपेश बघेल
  • CG News
  • रोजगार मेला
  • top news of chhattisgarh
  • महिला ओपन जेल
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना