CG Weather Update: प्रदेश में ठंड से दूसरी मौत, 17 जिलों में शीतलहर अलर्ट
Harrison Masih | Jan 07, 2026, 13:15 IST
CG Weather Update
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मैनपाट प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदल रही हैं। ठंड से दूसरी मौत का मामला सामने आया है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपना सबसे तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। सरगुजा संभाग का मैनपाट प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालात ऐसे हैं कि मैनपाट और आसपास के इलाकों में ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील हो रही हैं।
मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर में रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है।
अंबिकापुर: 3.8°C (सामान्य से करीब 5 डिग्री कम)
दुर्ग: 7°C
पेंड्रा रोड: 7.2°C
बीते 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री अंबिकापुर में रहा।
मौसम विभाग ने ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट और 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आम जनता के लिए हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की गई है।
सरगुजा, कोरिया, पेंड्रा और आसपास के इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई। कई स्थानों पर लोगों को दिन में भी वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ा।
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट: अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड, इन इलाकों में और गिरेगा पारा!
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर कमजोर, लेकिन ठंड बरकरार; 4 दिनों बाद फिर गिरेगा पारा
सरगुजा संभाग के पाट क्षेत्रों और मैनपाट में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। खुले मैदानों में घास पर जमी ओस बर्फ में बदल गई। पौधों और खेतों पर पाले की मोटी परत देखी गई। सुबह और शाम के समय लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार पाला पड़ने से सब्जी और दलहनी फसलों को नुकसान की आशंका है।
कड़ाके की ठंड को देखते हुए सरगुजा संभाग के चार जिलों में प्राइमरी स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। बंद किए गए जिले सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर। हालांकि मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल पूर्ववत संचालित होते रहेंगे।
ठंड अब जानलेवा भी साबित हो रही है। अंबिकापुर से लगे श्रीगढ़ क्षेत्र में नए साल की रात एक बुजुर्ग की ठंड से मौत हो गई। बताया गया कि बुजुर्ग कम कपड़ों में खुले में सो रहे थे और हाइपोथर्मिया की चपेट में आ गए। उनका शव अकड़ी अवस्था में मिला।
यह अंबिकापुर में ठंड से मौत का दूसरा मामला है। इससे पहले 11 दिसंबर को अंबिकापुर बस स्टैंड में खुले में सो रहे एक व्यक्ति की भी ठंड से मौत हो चुकी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
CG Weather News: प्रदेश के उत्तरी-मध्य जिलों में कंपाने वाली ठंड, अगले 48 घंटे शीतलहर का अलर्ट
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, प्रदेश में अगले दो दिन की चेतावनी जारी
कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चों और नवजातों पर देखा जा रहा है। बीते एक महीने में रायपुर के अंबेडकर अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में हाइपोथर्मिया के 400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों का शरीर वयस्कों की तुलना में जल्दी ठंडा होता है। नवजातों की मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होतीं। सीजेरियन डिलीवरी से जन्मे शिशुओं में हाइपोथर्मिया का खतरा ज्यादा होता है। डॉक्टरों ने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने, ठंडी हवा से बचाने और नवजातों को स्किन-टू-स्किन केयर देने की सलाह दी है।
मैदानी इलाकों में रायपुर सबसे ठंडा
अंबिकापुर: 3.8°C (सामान्य से करीब 5 डिग्री कम)
दुर्ग: 7°C
पेंड्रा रोड: 7.2°C
बीते 24 घंटों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री अंबिकापुर में रहा।
17 जिलों में शीतलहर, 15 में घने कोहरे का अलर्ट
सरगुजा, कोरिया, पेंड्रा और आसपास के इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई। कई स्थानों पर लोगों को दिन में भी वाहन की लाइट जलाकर चलना पड़ा।
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट: अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड, इन इलाकों में और गिरेगा पारा!
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर कमजोर, लेकिन ठंड बरकरार; 4 दिनों बाद फिर गिरेगा पारा
मैनपाट और सरगुजा में जमी ओस, पाले का असर
4 जिलों में प्राइमरी स्कूल 10 जनवरी तक बंद
दो पालियों वाले स्कूलों का बदला समय
- पहली पाली: सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक
- दूसरी पाली: दोपहर 12.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक
अंबिकापुर में ठंड से दूसरी मौत
यह अंबिकापुर में ठंड से मौत का दूसरा मामला है। इससे पहले 11 दिसंबर को अंबिकापुर बस स्टैंड में खुले में सो रहे एक व्यक्ति की भी ठंड से मौत हो चुकी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
CG Weather News: प्रदेश के उत्तरी-मध्य जिलों में कंपाने वाली ठंड, अगले 48 घंटे शीतलहर का अलर्ट
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, प्रदेश में अगले दो दिन की चेतावनी जारी
बच्चों की सेहत पर पड़ रहा ठंड का असर
बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों का शरीर वयस्कों की तुलना में जल्दी ठंडा होता है। नवजातों की मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होतीं। सीजेरियन डिलीवरी से जन्मे शिशुओं में हाइपोथर्मिया का खतरा ज्यादा होता है। डॉक्टरों ने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने, ठंडी हवा से बचाने और नवजातों को स्किन-टू-स्किन केयर देने की सलाह दी है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari