CG Weather Update: अगले 5 दिन तक नहीं बदलेगा मौसम, अमरकंटक और मैनपाट में जमी बर्फ, जानें आपके शहर का हाल
Harrison Masih | Dec 19, 2025, 12:24 IST
CG Weather Update-cold-wave-amarkantak-fog-hypothermia-cases the sootr
छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। अमरकंटक में तापमान 6 डिग्री तक पहुंचने से बर्फ जम गई है, जबकि रायगढ़, सारंगढ़ और सरगुजा में घना कोहरा छाया हुआ है। ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे ठंड का असर बना रहेगा। प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ठंड सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है।
छत्तीसगढ़ से सटे अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील हो गईं। रामघाट, माई की बगिया और श्रीयंत्र मंदिर सहित कई इलाकों में सुबह के समय बर्फ की सफेद चादर बिछी नजर आई।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर तक घटी, शीतलहर का अलर्ट
रायगढ़ और सारंगढ़ जिलों के कई क्षेत्रों में देर रात से सुबह 8 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। हालत यह रही कि लोगों को वाहन चलाते समय लाइट जलानी पड़ी। सरगुजा संभाग के प्रतापपुर इलाके में विजिबिलिटी घटकर मात्र 20 मीटर रह गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
रायगढ़-सारंगढ़ के बीच सूरजगढ़ पुल, छाल क्षेत्र के बोजिया रोड और पुसौर ब्लॉक में भी कोहरे का जबरदस्त असर देखने को मिला।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather News: प्रदेश में ठंड का कहर जारी, बच्चों की सेहत पर बढ़ा खतरा, अमरकंटक में जमी बर्फ
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में 4 दिन बाद फिर गिरेगा पारा, इन जिलों में 10°C से नीचे पहुंचा तापमान
कड़ाके की ठंड का सबसे ज्यादा असर नवजात और छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। बीते एक महीने में अंबेडकर अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में हाइपोथर्मिया के 400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
बाल रोग विशेषज्ञों के मुताबिक, बच्चों का शरीर वयस्कों की तुलना में जल्दी ठंडा हो जाता है। नवजातों की मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होतीं, जिससे वे ठंड सहन नहीं कर पाते।
सीजेरियन डिलीवरी से जन्मे शिशुओं में हाइपोथर्मिया का खतरा ज्यादा होता है।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर कमजोर, लेकिन ठंड बरकरार; 4 दिनों बाद फिर गिरेगा पारा
डॉक्टरों के अनुसार, लापरवाही बरतने पर बच्चों को NICU और SNCU में भर्ती करना पड़ रहा है। अचानक शरीर का तापमान गिर जाना हाइपोथर्मिया का प्रमुख लक्षण है।
ठंड के कारण अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी-खांसी, वायरल फीवर और सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
अंबेडकर अस्पताल में मेडिसिन, पीडियाट्रिक और चेस्ट विभाग में 600 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं, जबकि रोजाना 2000 से अधिक मरीजों का इलाज ओपीडी में किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ से सटे अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील हो गईं। रामघाट, माई की बगिया और श्रीयंत्र मंदिर सहित कई इलाकों में सुबह के समय बर्फ की सफेद चादर बिछी नजर आई।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर तक घटी, शीतलहर का अलर्ट
घना कोहरा, विजिबिलिटी घटी
रायगढ़-सारंगढ़ के बीच सूरजगढ़ पुल, छाल क्षेत्र के बोजिया रोड और पुसौर ब्लॉक में भी कोहरे का जबरदस्त असर देखने को मिला।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather News: प्रदेश में ठंड का कहर जारी, बच्चों की सेहत पर बढ़ा खतरा, अमरकंटक में जमी बर्फ
CG Weather Update
तापमान का हाल
- सबसे अधिक तापमान: 29.4°C – जगदलपुर
- सबसे कम न्यूनतम तापमान: 6.4°C – अंबिकापुर
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ में 4 दिन बाद फिर गिरेगा पारा, इन जिलों में 10°C से नीचे पहुंचा तापमान
बच्चों की सेहत पर बड़ा असर
बाल रोग विशेषज्ञों के मुताबिक, बच्चों का शरीर वयस्कों की तुलना में जल्दी ठंडा हो जाता है। नवजातों की मांसपेशियां पूरी तरह विकसित नहीं होतीं, जिससे वे ठंड सहन नहीं कर पाते।
सीजेरियन डिलीवरी से जन्मे शिशुओं में हाइपोथर्मिया का खतरा ज्यादा होता है।
The ground is covered in ice in Mainpat
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर कमजोर, लेकिन ठंड बरकरार; 4 दिनों बाद फिर गिरेगा पारा
NICU और SNCU तक पहुंच रहे मरीज
OPD में मरीजों की बढ़ी भीड़
अंबेडकर अस्पताल में मेडिसिन, पीडियाट्रिक और चेस्ट विभाग में 600 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं, जबकि रोजाना 2000 से अधिक मरीजों का इलाज ओपीडी में किया जा रहा है।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari