CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर कमजोर, लेकिन ठंड बरकरार; 4 दिनों बाद फिर गिरेगा पारा
Harrison Masih | Dec 15, 2025, 12:09 IST
CG -weather-update-cold-wave-fog-temperature-rise the sootr
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं, चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है। ठंड बढ़ने से स्किन से जुड़ी बीमारियों के मामले भी बढ़े हैं।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
हालांकि, इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। फिलहाल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति कुछ कमजोर पड़ती दिख रही है, लेकिन उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अभी भी जारी रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather News: 19 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, अगले 3 दिन में बढ़ेगा पारा, स्किन रोगियों की परेशानी बढ़ी
उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर महज 20 मीटर तक रह गई, जिससे सड़क यातायात प्रभावित हुआ। कोहरे और ठंड के दोहरे असर से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ठंड बढ़ते ही प्रदेश में त्वचा से जुड़ी बीमारियों के मामलों में भी इजाफा हुआ है। रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में हर दिन औसतन 300 से 350 मरीज स्किन प्रॉब्लम्स के साथ पहुंच रहे हैं।
डर्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट के HOD डॉ. मृत्युंजय सिंह के मुताबिक, ठंड के मौसम में ड्राई स्किन, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं, लेकिन अगर समय पर इलाज और देखभाल न की जाए तो यह गंभीर रूप ले सकती हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अंबिकापुर में ठंड से एक व्यक्ति की मौत, आज 19 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
पिछले कुछ दिनों में ठंड अचानक बढ़ी है। प्रदेश के 6 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इनमें मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा, जगदलपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव शामिल हैं।
मैनपाट में रात का तापमान 4°C से नीचे चला गया, जहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील हो गईं।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, मैनपाट में जमी बर्फ; 7 शहरों का पारा 10°C से नीचे
शीतलहर के असर को देखते हुए रायपुर नगर निगम ने आम नागरिकों को राहत देने के लिए शहर में अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। निगम ने 12 से अधिक स्थानों पर रातभर अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं, जिससे बेघर लोगों, राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।
मेयर मीनल चौबे और नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश के बाद सभी जोन कमिश्नरों और जोन हेल्थ अधिकारियों को रात में फील्ड में रहकर अलाव की व्यवस्था की निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में शीतलहर: मैनपाट में पारा 4°C के नीचे, छत्तीसगढ़ के इन 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
ठंड और अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने चेतावनी दी है कि इस मौसम में हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है।
लोगों से अपील की गई है कि शीतलहर के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, बाहर निकलते समय पूरी तरह गर्म कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
हालांकि, इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। फिलहाल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति कुछ कमजोर पड़ती दिख रही है, लेकिन उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अभी भी जारी रहेगा।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather News: 19 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, अगले 3 दिन में बढ़ेगा पारा, स्किन रोगियों की परेशानी बढ़ी
सरगुजा संभाग में घना कोहरा, विजिबिलिटी 20 मीटर तक गिरी
दिसंबर की ठंड से बढ़ीं स्किन की बीमारियां
डर्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट के HOD डॉ. मृत्युंजय सिंह के मुताबिक, ठंड के मौसम में ड्राई स्किन, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं, लेकिन अगर समय पर इलाज और देखभाल न की जाए तो यह गंभीर रूप ले सकती हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: अंबिकापुर में ठंड से एक व्यक्ति की मौत, आज 19 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
cg weather
6 शहरों में तापमान 10°C से नीचे
मैनपाट में रात का तापमान 4°C से नीचे चला गया, जहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील हो गईं।
- अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.6°C
- पेंड्रा में 8.6°C
- जगदलपुर में 9.7°C
- राजनांदगांव में 9°C दर्ज किया गया
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, मैनपाट में जमी बर्फ; 7 शहरों का पारा 10°C से नीचे
रायपुर में अलाव जलाने की व्यवस्था
मेयर मीनल चौबे और नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश के बाद सभी जोन कमिश्नरों और जोन हेल्थ अधिकारियों को रात में फील्ड में रहकर अलाव की व्यवस्था की निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में शीतलहर: मैनपाट में पारा 4°C के नीचे, छत्तीसगढ़ के इन 17 जिलों में शीतलहर की चेतावनी
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी
लोगों से अपील की गई है कि शीतलहर के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, बाहर निकलते समय पूरी तरह गर्म कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari