CG Weather Update: अगले दो दिन तक बारिश के आसार,राजधानी में भी बादल छाए,15 अक्टूबर के बाद लौटेगा मानसून

Harrison Masih | Oct 09, 2025, 09:06 IST
Share
CG Weather Update-rain-forecast-monsoon-october the sootr
CG Weather Update-rain-forecast-monsoon-october the sootr

छत्तीसगढ़ में अक्टूबर की बारिश ने सबको चौंका दिया है। जहां आमतौर पर इस वक्त मानसून विदा लेता है, वहीं इस बार बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। अगले दो दिन तक बादलों का डेरा रहेगा, जानिए पूरी रिपोर्ट।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का दौर जारी है। प्रदेश भर में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ बादल गरजने और बिजली चमकने जैसी गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। हालांकि गुरुवार को मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी रहेगा।

CG Weather News: प्रदेश में अगले तीन दिन बरसेंगे बादल,15 अक्टूबर के बाद लौटेगा मानसून,IMD ने दी चेतावनी

बारिश का ब्रेक कल से

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि राज्य में कल यानी शुक्रवार से बारिश की गतिविधि धीरे-धीरे कम होगी। कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना बनी रहेगी, लेकिन 10 अक्टूबर के बाद से बारिश पर ब्रेक लग सकता है। पिछले 24 घंटे में पेंड्रा रोड में सबसे ज्यादा 40 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई अन्य स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई।

राज्यभर का तापमान रिकॉर्ड

  • सबसे अधिक तापमान: 33.5°C (राजनांदगांव)
  • सबसे कम तापमान: 19.4°C (पेंड्रा रोड)
सरगुजा इलाके में तापमान गिरने के साथ सुबह के समय धुंध छाने लगी है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड धीरे-धीरे बढ़ सकती है।

CG Weather Update
CG Weather Update


छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट: कोरबा बांगो डैम के 8 गेट खोले गए, 32 गांवों में अलर्ट, बलरामपुर में बांध टूटने से 5 मौतें

अक्टूबर में अब तक 109% ज्यादा बारिश

इस साल अक्टूबर माह में सामान्य से 109% अधिक बारिश दर्ज की गई है। आमतौर पर 8 अक्टूबर तक राज्य में 28.3 मिमी औसत वर्षा होती है, लेकिन इस बार अब तक 59.1 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की विदाई सामान्य से करीब 10 दिन देरी से, यानी 15 अक्टूबर के बाद होगी।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। देर शाम हल्की बारिश की संभावना है। दिनभर तापमान 24°C से 32°C के बीच रह सकता है। वहीं रायगढ़ में बुधवार दोपहर बाद बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया।

बलरामपुर बांध टूटने से बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 की मौत,दो लापता,गांव में भारी तबाही

मानसून की वापसी में देरी क्यों?

भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है। इसके बाद की बारिश को पोस्ट-मॉनसून वर्षा कहा जाता है। आमतौर पर छत्तीसगढ़ से मानसून 5 अक्टूबर के आसपास सरगुजा क्षेत्र से लौटना शुरू करता है, लेकिन इस बार मौसम प्रणाली के सक्रिय रहने से वापसी में देरी हो रही है।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट की मुख्य बातें:

  1. अगले दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश — प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी जारी रह सकती है।
  2. 15 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई संभावित — इस बार मानसून सामान्य से करीब 10 दिन देर से लौटेगा।
  3. अक्टूबर में रिकॉर्ड बारिश — अब तक सामान्य से 109% अधिक वर्षा, जबकि सरगुजा में ठंड की शुरुआत और तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

जिलों में बारिश के आंकड़े

  • राज्य में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।
  • सबसे कम बारिश: बेमेतरा (524.5 मिमी) – सामान्य से 50% कम
  • सामान्य बारिश: बस्तर, राजनांदगांव, रायगढ़
  • सबसे ज्यादा बारिश: बलरामपुर (1520.9 मिमी) – सामान्य से 52% अधिक
(ये आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं)

बस्तर में बाढ़ ने मचाई तबाही... अंधेरे में डूबे 147 गांव,बिजली कंपनी को लाखों का नुकसान

क्यों गिरती है बिजली?

बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण हवा से रगड़ खाते हैं, जिससे उनमें बिजली जैसा चार्ज उत्पन्न होता है। कुछ बादलों में पॉजिटिव चार्ज और कुछ में नेगेटिव चार्ज जमा होता है।जब ये दोनों प्रकार के बादल आपस में टकराते हैं, तो बिजली (Lightning) बनती है।कभी-कभी यह इतनी शक्तिशाली होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु के सामान बिजली के लिए कंडक्टर बन जाते हैं, जिनके संपर्क में आने पर व्यक्ति करंट की चपेट में आ सकता है।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में बारिश कब तक जारी रहेगी?
    मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिन तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद 15 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई होने की संभावना है।
  2. क्या छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी शुरू हो गई है?
    अभी मानसून की वापसी शुरू नहीं हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मानसून करीब 15 अक्टूबर के बाद लौटेगा, यानी इस बार सामान्य से करीब 10 दिन की देरी होगी।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
  • छत्तीसगढ़ में बारिश
  • cg Weather News
  • छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट
  • CG Weather Update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज