CG Weather Update: प्रदेश में गिरेगा 3 डिग्री पारा, हाइपोथर्मिया की चपेट में आ रहे मासूम, घने कोहरे का अलर्ट
Harrison Masih | Dec 24, 2025, 12:56 IST
cg-weather-update-surguja-bilaspur-fog-alert-hypothermia-cases the sootr
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। सरगुजा के मैनपाट और पेंड्रा में न्यूनतम तापमान गिरने से ओस की बूंदें बर्फ में तब्दील हो गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में ठंड ने अपने तेवर और तीखे कर लिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में सरगुजा संभाग के कई जिलों और बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की प्रबल संभावना है।
वहीं, अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
![CG Weather News]()
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट: अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड, इन इलाकों में और गिरेगा पारा!
CG Weather Update: बर्फ की चादर में लिपटा मैनपाट-पेंड्रा, प्रदेश के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
पिछले 24 घंटे में प्रदेश का सबसे अधिकतम तापमान दुर्ग में 29.4 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे साफ है कि उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड का असर सबसे ज्यादा बना हुआ है।
सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में रविवार सुबह ओस जमकर बर्फ में तब्दील हो गई। पाट क्षेत्र से लेकर आसपास के मैदानी इलाकों में भी पाले की मोटी परत देखने को मिली।
इसी तरह पेंड्रा इलाके में भी ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनी, जिससे सुबह के समय पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में नजर आया।
मौसम विभाग ने बताया कि दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर शीतलहर का प्रभाव दर्ज किया गया है। ठंडी हवाओं और कम तापमान के कारण ठिठुरन और बढ़ गई है।
सुबह और देर रात घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। सरगुजा में सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। पेंड्रा में विजिबिलिटी घटकर 30 मीटर।
प्रतापपुर इलाके में विजिबिलिटी सिर्फ 20 मीटर तक रह गई। रायगढ़ के पुसौर ब्लॉक, छाल और सूरजगढ़ क्षेत्र में भी सुबह तक कोहरा छाया रहा।
कोहरे के कारण हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
CG Weather Update: सरगुजा-बिलासपुर में घने कोहरे का अलर्ट, रायपुर में छाई धुंध; जानें अगले 48 घंटों का हाल
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, मैनपाट में पारा 4 डिग्री तक गिरा, जानें मौसम का हाल
छत्तीसगढ़ से सटे अमरकंटक में रामघाट, माई की बगिया और श्रीयंत्र मंदिर सहित कई इलाकों में सुबह बर्फ की चादर बिछी नजर आई। पर्यटकों के लिए यह नजारा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
कड़ाके की ठंड का असर बच्चों की सेहत पर गंभीर रूप से पड़ रहा है। बीते एक महीने में रायपुर के अंबेडकर अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में हाइपोथर्मिया के 400 से अधिक मामले सामने आए हैं।
वहीं, अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
10 डिग्री से नीचे पहुंचा कई शहरों का पारा
| स्थान | न्यूनतम तापमान (°C) | स्थिति |
| अंबिकापुर | 5.6°C | प्रदेश में सबसे ठंडा |
| मैनपाट | 4.0°C | ओस जमकर बर्फ बनी |
| पेंड्रा | 7.0°C | कड़ाके की ठंड |
| दुर्ग | 9.0°C | शीतलहर का असर |
| रायपुर | 9.8°C | ठिठुरन बढ़ी |
CG Weather News
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट: अगले तीन दिन कड़ाके की ठंड, इन इलाकों में और गिरेगा पारा!
CG Weather Update: बर्फ की चादर में लिपटा मैनपाट-पेंड्रा, प्रदेश के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
रायपुर में 9.8 डिग्री सेल्सियस
मैनपाट और पेंड्रा में पाला
इसी तरह पेंड्रा इलाके में भी ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनी, जिससे सुबह के समय पूरा इलाका शीतलहर की चपेट में नजर आया।
दुर्ग संभाग में शीतलहर का असर
कोहरे से बिगड़ी विजिबिलिटी, हाईवे पर खतरा
प्रतापपुर इलाके में विजिबिलिटी सिर्फ 20 मीटर तक रह गई। रायगढ़ के पुसौर ब्लॉक, छाल और सूरजगढ़ क्षेत्र में भी सुबह तक कोहरा छाया रहा।
कोहरे के कारण हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
Chhattisgarh Weather
CG Weather Update: सरगुजा-बिलासपुर में घने कोहरे का अलर्ट, रायपुर में छाई धुंध; जानें अगले 48 घंटों का हाल
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, मैनपाट में पारा 4 डिग्री तक गिरा, जानें मौसम का हाल
अमरकंटक में बर्फ की चादर
हाइपोथर्मिया के 400 से ज्यादा मामले
बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार:
- बच्चों का शरीर वयस्कों की तुलना में जल्दी ठंडा हो जाता है
- नवजात शिशुओं की मांसपेशियां कम विकसित होती हैं
- सीजेरियन डिलीवरी से जन्मे शिशुओं में हाइपोथर्मिया का खतरा अधिक रहता है
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari