CG weather update: अगले दो दिन होगी झमाझम बरसात,कई जिलों में यलो अलर्ट जारी,जानें आपके शहर का मौसम
Harrison Masih | Oct 07, 2025, 09:03 IST
cg-weather-update-yellow-alert-11-districts the sootr
छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बारिश का दौर थमने से पहले अब पूरे प्रदेश में वर्षा के आसार हैं। 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी हुआ है, जबकि वैज्ञानिकों ने मानसून की वापसी में 10 दिन की देरी की भविष्यवाणी की है।
CG weather update: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसूनी बादल सक्रिय हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। वहीं, 9 अक्टूबर से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान है।
ये खबर भी पढ़ें... cg Weather News: प्रदेश के 26 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट,कई जगहों पर हुए हादसे
मौसम विभाग (IMD) ने आज (बुधवार) बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
इस बार अक्टूबर माह में अब तक सामान्य से 157% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। सामान्यतः 5 अक्टूबर तक राज्य में औसतन 21.1 मिमी बारिश होती है और मानसून लौट जाता है, लेकिन इस साल 54 मिमी से ज्यादा बारिश पहले ही हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। नारायणपुर और फरसगांव में सबसे अधिक 60 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर बांध टूटने से बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 की मौत,दो लापता,गांव में भारी तबाही
राज्य में दिन का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे मौसम में हल्की ठंडक का अहसास बढ़ा है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, देश के कई हिस्सों से मानसून लौटना शुरू हो चुका है, लेकिन छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी में करीब 10 दिन की देरी हो सकती है। सामान्य तौर पर 5 अक्टूबर तक मानसून सरगुजा की ओर से लौटना शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार इसकी वापसी 15 अक्टूबर के बाद होने के आसार हैं। 30 सितंबर तक हुई बारिश को मानसूनी वर्षा माना जाता है, जबकि उसके बाद की बारिश को पोस्ट-मानसून रेन कहा जाता है।
ये खबर भी पढ़ें... कोरबा बांगो डैम के 8 गेट खोले गए, 32 गांवों में अलर्ट, बलरामपुर में बांध टूटने से 5 मौतें
बादलों में मौजूद पानी की बूंदें और बर्फ के कण हवा से रगड़ खाते हैं, जिससे उनमें विद्युत आवेश (चार्ज) उत्पन्न होता है। कुछ बादल पॉजिटिव और कुछ नेगेटिव चार्ज लिए होते हैं। जब ये विपरीत चार्ज वाले बादल आपस में टकराते हैं तो बिजली की उत्पत्ति होती है। कभी-कभी यह बिजली इतनी तीव्र होती है कि धरती तक पहुंच जाती है। पेड़, पानी, बिजली के खंभे और धातु की वस्तुएं बिजली को आकर्षित करती हैं। ऐसे में इन वस्तुओं के पास खड़ा व्यक्ति बिजली की चपेट में आ सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में बाढ़ ने मचाई तबाही... अंधेरे में डूबे 147 गांव,बिजली कंपनी को लाखों का नुकसान
ये खबर भी पढ़ें... cg Weather News: प्रदेश के 26 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट,कई जगहों पर हुए हादसे
11 जिलों में यलो अलर्ट
अक्टूबर में अब तक 157% ज्यादा बारिश
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर बांध टूटने से बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 की मौत,दो लापता,गांव में भारी तबाही
तापमान में गिरावट, मौसम हुआ सुहावना
मानसून की वापसी में 10 दिन की देरी
ये खबर भी पढ़ें... कोरबा बांगो डैम के 8 गेट खोले गए, 32 गांवों में अलर्ट, बलरामपुर में बांध टूटने से 5 मौतें
जिलेवार बारिश का हाल
- प्रदेश में अब तक 1167.4 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है।
- बेमेतरा में सबसे कम 524.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 50% कम है।
- बलरामपुर में सबसे अधिक 1520.9 मिमी वर्षा, जो सामान्य से 52% ज्यादा है।
- राजनांदगांव, बस्तर और रायगढ़ में बारिश सामान्य स्तर पर रही है।
(आंकड़े 30 सितंबर तक के हैं।)
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट की मुख्य बातें:
|
बिजली गिरने के पीछे का विज्ञान
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में बाढ़ ने मचाई तबाही... अंधेरे में डूबे 147 गांव,बिजली कंपनी को लाखों का नुकसान
मौसम विभाग की अपील
- यलो अलर्ट वाले जिलों में लोग खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
- मोबाइल फोन या धातु की वस्तुएं बिजली कड़कने के दौरान उपयोग न करें।
- किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों की कटाई या खेतों में काम करते समय मौसम की स्थिति पर नज़र रखें।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में किन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है?
मौसम विभाग ने बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। - छत्तीसगढ़ से मानसून कब लौटेगा?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार मानसून की वापसी में करीब 10 दिन की देरी होगी और यह 15 अक्टूबर के बाद छत्तीसगढ़ से विदा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman