Weather Update: जल्द ही प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Harrison Masih | Jun 09, 2025, 09:04 IST
Share
CG Weather Update yellow alert monsoon chattisgarh Meteorological Department the sootr
CG Weather Update yellow alert monsoon chattisgarh Meteorological Department the sootr

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इस समय मानसून की चाल धीमी हो गई है, लेकिन मौसम विभाग ने साफ किया है कि प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इस समय मानसून की चाल धीमी हो गई है, लेकिन मौसम विभाग ने साफ किया है कि प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इससे पहले एक से दो दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में 1 से 2 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को राजधानी रायपुर 42.2°C के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

ये खबर भी पढ़ें... MP Weather Update: मानसून का करना होगा और इंतजार, 21 शहरों का पारा 40 के पार, जानें मौसम का हाल

मानसून बस्तर में अटका, हवाएं हुईं कमजोर

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून को आगे बढ़ाने वाले दोनों प्रमुख सिस्टम — बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाएं — इस समय कमजोर पड़ गई हैं। इसी वजह से मानसून नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पाया है और बस्तर में अटका हुआ है।

बस्तर संभाग में यलो अलर्ट जारी

आज के लिए मौसम विभाग ने बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव और सुकमा में थंडर स्टॉर्म और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें... CG Wheather: मानसून की रफ्तार थमी, प्रदेश के चार जिलों में यलो अलर्ट जारी

कहां-कितनी बारिश हुई?

रविवार को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई:

बस्तर – 37.6 मिमी

दंतेवाड़ा – 20.0 मिमी

जशपुर और गरियाबंद – 10 मिमी

मानसून की रफ्तार सप्ताहभर में हुई सुस्त

मानसून की शुरुआती गति के बाद अब इसकी रफ्तार थमती नजर आ रही है:

1 जून (रविवार) – 33 जगहों पर बारिश

2 जून (सोमवार) – केवल 3 स्थानों पर बारिश

3 जून (मंगलवार) – सिर्फ 1 जगह बारिश

4-5 जून – कहीं भी बारिश नहीं

6 जून (शुक्रवार) – 5 जिलों में हल्की बारिश

8 जून (रविवार) – 4 जिलों में 10 मिमी के आसपास बारिश

पिछले सालों की तुलना में इस बार मई में बारिश ज्यादा

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 22 मई से 28 मई तक छत्तीसगढ़ में औसतन 53.51 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि मई महीने में सामान्य से 360% अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। इसका कारण मई के 24 दिनों तक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से बने सक्रिय सिस्टम रहे, जो अब धीरे-धीरे कमजोर हो गए हैं।

तापमान का बदलता मिजाज

इस साल मई के सामान्य ट्रेंड के विपरीत, मौसम अपेक्षाकृत ठंडा और नम रहा। आमतौर पर मई में तापमान 46-47°C तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार औसत तापमान 38°C के आसपास ही रहा।

ये खबर भी पढ़ें... CG Weather: मानसून की रफ्तार सुस्त, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट

गरज-चमक और बिजली गिरने पर क्या करें?

इन बातों का रखें विशेष ध्यान:

गड़गड़ाहट सुनते ही सुरक्षित पक्के आश्रय में जाएं।

यदि बाहर हैं और आश्रय नहीं है तो उकड़ू बैठ जाएं।

पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदान से दूर रहें।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग बंद करें।

धातु या बिजली से जुड़ी वस्तुओं से दूरी बनाए रखें।

लंबा चल सकता है इस बार मानसून

मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही केरल में दस्तक दे दी। यदि 15 अक्टूबर तक मानसून लौटता है, तो इसकी कुल अवधि 145 दिन होगी — जो सामान्य से लंबी अवधि मानी जा रही है। यदि बीच में कोई "ब्रेक" स्थिति नहीं आई, तो इसका फायदा पूरे छत्तीसगढ़ को मिल सकता है।

फिलहाल प्रदेश में गर्मी और सूखा बना रहेगा, लेकिन 10 जून के बाद से धीरे-धीरे मानसून सक्रिय हो जाएगा और अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की नजर इस पर बनी हुई है, और लगातार अपडेट दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... Weather Update : नौतपा के बीच मानसून की एंट्री, अगले 48 घंटे तक जमकर बरसेंगे बादल

yellow alert | cg monsoon | मौसम विभाग का अलर्ट | छत्तीसगढ़ में मानसून | छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट
  • मौसम विभाग का अलर्ट
  • छत्तीसगढ़ में मानसून
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • yellow alert
  • CG Weather Update
  • cg monsoon
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती