ब्राजीलियन दीदी को धन्यवाद.. जैसे स्लोगन के साथ निर्वाचन आयोग का घेराव करने निकली यूथ कांग्रेस, पुलिस ने रोका

Harrison Masih | Nov 07, 2025, 19:40 IST
Share
cg-youth-congress-protest-ec-office-voice-against-voter-list-irregularities the sootr
cg-youth-congress-protest-ec-office-voice-against-voter-list-irregularities the sootr

रायपुर में आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए- "वोट चोर, गद्दी छोड़" के नारे लगाते हुए उन्होंने निर्वाचन आयोग कार्यालय की ओर मार्च किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।

Raipur. कांग्रेस के देशव्यापी “वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान” के तहत शुक्रवार को छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस राजधानी रायपुर में निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव करने निकले। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और कार्यकर्ताओं को मोतीबाग चौक के पास रोक दिया गया।

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि देशभर में मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियां हो रही हैं, जिन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक ही मकान पर सैकड़ों मतदाताओं के नाम दर्ज हैं और एक ब्राजील की मॉडल, जो कभी भारत आई ही नहीं, उसके नाम पर भी वोटर लिस्ट में प्रविष्टि पाई गई है।

लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का बयान

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा, “हमारा यह आंदोलन लोकतंत्र को बचाने के लिए है। भाजपा की पुलिस या उनकी दमनकारी नीतियों से हम डरने वाले नहीं हैं। अब यह संघर्ष रायपुर तक सीमित नहीं रहेगा। पूरे प्रदेश में हम जनता को भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत का सच बताएंगे।”

उन्होंने कहा कि यह अभियान अब जिला और विधानसभा स्तर पर भी चलाया जाएगा, ताकि हर मतदाता को अपने वोट की सुरक्षा का महत्व समझाया जा सके। यूथ कांग्रेस ये बने भी लेकर चले- ब्राजीलियन दीदी को हरियाणा में वोट डालने के लिए धन्यवाद।

ये खबर भी पढ़ें... रायगढ़ में वोट चोर गद्दी छोड़ पदयात्रा ने मचाई हलचल: सचिन पायलट बोले- जिंदा वोटर्स को मृत बताया

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का वोट चोर,गद्दी छोड़ अभियान: सचिन पायलट के नेतृत्व में 3 दिवसीय पदयात्रा

15 लाख से अधिक हस्ताक्षर जुटाए गए

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संचालित इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में 15 लाख से अधिक हस्ताक्षर एकत्र किए गए हैं। पार्टी ने अपने जिला और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची की त्रुटियों की जांच के निर्देश दिए थे। इन दस्तावेजों के बंडल को दिल्ली के लिए रवाना करेंगे। दिल्ली में इन्हें कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में जमा कराया जाएगा।

5 बिंदुओं पर हुई मतदाता सूची की जांच

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्यभर में मतदाता सूचियों की जांच पाँच प्रमुख बिंदुओं पर करवाई –

  • डुप्लीकेट मतदाता नामों की पहचान
  • फर्जी या अमान्य पते
  • एक ही पते पर थोक में पंजीकृत मतदाता
  • अमान्य या गलत तस्वीरें
  • फॉर्म-6 के दुरुपयोग की शिकायतें

40 जिलों और 28 हजार बूथ समितियों की भागीदारी

यह अभियान 16 सितंबर से प्रारंभ हुआ था। इसमें प्रदेश के 40 जिलों, 307 ब्लॉक इकाइयों और 28,000 से अधिक बूथ समितियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को वोटर सूची की सटीकता के महत्व के प्रति जागरूक किया और हस्ताक्षर अभियान चलाया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ पहुंचा वोट चोरी का मुद्दा, अब दीपक बैज ने किया बम फोड़ने का दावा

ये खबर भी पढ़ें... वोट चोरी पर राहुल गांधी का बड़ा खुलासा, सबूतों के साथ पेश किए गवाह! बाले- जहां कांग्रेस मजबूत वहां वोट डिलीट हो रहे

Tags:
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस
  • वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान
  • निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती