छत्तीसगढ़ में 41 IAS अफसरों का तबादला, बदले गए 11 कलेक्टर

Sandeep Kumar | Published:
Share
chhattisgarh-ias-transfer
chhattisgarh-ias-transfer

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 41 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादले में 11 जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है, जबकि कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ सरकार ने 2025 में प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 41 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। यह अब तक की सबसे बड़ी तबादला सूची मानी जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस सूची में राज्य के 11 जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है और कई अफसरों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

दंतेवाड़ा, रायगढ़ और सारंगढ़ को मिले नए कलेक्टर

तबादला सूची के अनुसार कुणाल दूदावत को दंतेवाड़ा का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसी तरह मयंक चतुर्वेदी अब रायगढ़ जिले के कलेक्टर होंगे। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की जिम्मेदारी संजय कन्नौजे को सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़िए... अवैध रिश्तों का खौफनाक अंजाम: युवक का प्राइवेट पार्ट काटा

कोंडागांव, मुंगेली और खैरागढ़ में नई तैनाती

नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि कुंदन कुमार को मुंगेली जिले की कमान दी गई है। इंद्रजीत चंद्रावल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... निकाह में धोखा : तय हुआ था बेटी से, घूंघट उठते ही सामने आई 45 साल की विधवा सास

बिलासपुर, बालोद और जांजगीर में भी बदलाव

बिलासपुर जिले के नए कलेक्टर संजय अग्रवाल होंगे। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिले की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं जन्मेजय महोबे को जांजगीर का कलेक्टर बनाया गया है। राजनांदगांव जिले की कमान अब सर्वेश्वर भुरे के हाथों में होगी।

ये खबर भी पढ़िए... जीतू पटवारी का मोहन यादव सरकार पर हमला: मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार और माफियाओं का शासन

पूर्व कलेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारी

बिलासपुर के पूर्व कलेक्टर अवनीश कुमार शरण को अब गृह निर्माण मंडल का आयुक्त बनाया गया है। रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग का संचालक नियुक्त किया गया है। वहीं, धर्मेश साहू जो पहले सारंगढ़ के कलेक्टर थे, अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विशेष सचिव होंगे। गरियाबंद के कलेक्टर दीपक अग्रवाल को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का नियंत्रक बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश में खुशियों का इंडेक्स: आनंद विभाग तैयार कर रहा है नया कार्यक्रम

देखें लिस्ट



Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • IAS
  • कलेक्टर
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर में RSS का बड़ा शिविर, 31 जिलों से आएंगे करीब 3000 छात्र; रहने के लिए बनेगी टेंट सिटी, खुद लाने होंगे बिस्तर-बर्तन