Chhattisgarh: BJP नेताओं को मिली कई कैटेगरी की सिक्योरिटी, जानें इस लिस्ट में कौन- कौन

Sandeep Kumar | Mar 10, 2024, 12:24 IST
Share
PIC
छत्तीसगढ़ के 43 बीजेपी नेताओं को मिली सिक्योरिटी

छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024 ) से पहले बस्तर के 43 बीजेपी नेताओं को Y+, Y और X कैटेगरी की सुरक्षा दी है। बीजापुर बीजेपी जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने सुरक्षा की मांग की थी...

RAIPUR. छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लोकसभा चुनाव 2024 ( Lok Sabha Elections 2024 ) से पहले बस्तर के 43 बीजेपी नेताओं ( BJP leaders ) को अलग- अलग कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। इन नेताओं को Y+, Y, X कैटेगरी की सिक्योरिटी दी गई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बीजापुर के बीजेपी जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ( Srinivas Mudaliar ) ने केंद्रीय गृह मंत्री से सुरक्षा की मांग की थी, उनका कहना था कि नक्सली बीजेपी नेताओं को निशाना बना रहे हैं। आपको बताते चले कि सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर, और नारायणपुर जिले के नेताओं को सुरक्षा देने का आदेश जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए..Chhattisgarh : पीएम मोदी आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की राशि

बीजेपी नेता ने अमित शाह को लिखी थी चिट्‌ठी


बीजापुर जिले के बीजेपी नेता श्रीनिवास मुदलियार ने 7 मार्च को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Union Home Minister Amit Shah ) को पत्र लिखा था। जिसमें कहा गया था कि राज्य सरकार के नक्सल विरोधी अभियानों से बौखलाकर नक्सली बीजेपी नेताओं को निशाना बना रहे हैं। बीजापुर जिला धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, लिहाजा बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर हमेशा मौत का भय बना रहता है। उन्होंने पत्र में लिखा हाल ही में पार्टी के एक नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसके बाद पदाधिकारियों में डर का माहौल है।

4ec41886-a50
4ec41886-a50


पुलिस और कमांडो को मिली सुरक्षा की जिम्मेदारी


जानकारी के मुताबिक बस्तर के 43 बीजेपी नेताओं के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस ( Chhattisgarh Police ) के जवान और कमांडो ( Commando ) भी मौजूद रहेंगे। पुलिस के जवान और कमांडो की सुरक्षा में तैनात होने वाले जवान प्रदेश पुलिस के ही होंगे। बता दें कि पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में सुकमा जिले के 6, बीजापुर जिले के 10, दंतेवाड़ा के 17, जगदलपुर के 4, कोंडागांव के 1, कांकेर से 4 और नारायणपुर जिले के एक बीजेपी नेता को सुरक्षा देने की बात कही गई है।

ये खबर भी पढ़िए...CG में सीएम विष्णुदेव साय के पर्सनल असिस्टेंट और प्रेस अधिकारी नियुक्त

ये खबर भी पढ़िए..Chhattisgarh की IAS Maninder Kaur को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी नेताओं को पहले भी टगरेट कर चुके हैं नक्सली


बीते दो सप्ताह में नक्सली बीजापुर जिले में दो बीजेपी नेताओं की हत्या कर चुके हैं। यही वजह है कि नेताओं ने सीधे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ही सुरक्षा देने की गुहार लगाई। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाते हुए कहा था कि सरकार अपने नेताओं को ही सुरक्षा नहीं दे पा रही है। आपको बताते चले कि दंतेवाड़ा से बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या 9 अप्रैल 2019 को लोकसभा चुनाव प्रचार से घर लौटने के दौरान हुई थी। नकुलनार के श्यामगिरी गांव के पास IED लगाकर नक्सलियों ने उनके काफिले को विस्फोट से उड़ा दिया था। इसमें विधायक भीमा मंडावी उनके ड्राइवर, सुरक्षाकर्मी समेत कुल चार लोगों की मौत हो गई थी।

ये खबर भी पढ़िए...पांच सीटों पर फंसा पेंच, टीएस सिंहदेव की राह में रोड़ा बना ओबीसी फेक्टर

इनको मिली सुरक्षा


बीजेपी के जिन नेताओं को सुरक्षा मिली है उनकी एक लिस्ट भी जारी की गई है आइए जानते हैं किसको कौन से श्रेणी की सुरक्षा मिली है।

f3b2c746-41a
f3b2c746-41a


Tags:
  • Lok Sabha Elections 2024
  • अमित शाह
  • Chhattisgarh Police
  • COMMANDO
  • Srinivas Mudaliar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा