Chhattisgarh : सरकार की हेल्पलाइन पर एक दिन में 65 फोन कॉल, बच्चे पूछ रहे क्या मैं पास हो जाउंगा

Sandeep Kumar | May 08, 2024, 13:25 IST
Share
PIC
PIC

एक दिन में बच्चों में के औसतन 65 फोन कॉल्स आ रहे हैं। बच्चे विशेषज्ञों से एक ही बात जानना चाहते हैं कि क्या वे पास हो जाएंगे। विशेषज्ञ उनको समझा रहे हैं कि रिजल्ट में डरने की जरुरत नहीं है। वे खुद पर विश्वास रखें और तनाव मुक्त रहें।

अरुण तिवारी @ RAIPUR. परीक्षा परिणामों ( test results ) की तारीख नजदीक आते ही छात्रों के मन में रिजल्ट का डर सताने लगा है। बच्चों के डर को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने फ्री हेल्पलाइन ( Board of Secondary Education free helpline ) शुरु की है। इस हेल्पलाइन पर काउंसलर मनोवैज्ञानिक और विशेषज्ञ 24 घंटे बच्चों के सवालों के जवाब देने के लिए तैनात रहते हैं। एक दिन में बच्चों में के औसतन 65 फोन कॉल्स आ रहे हैं। बच्चे विशेषज्ञों से एक ही बात जानना चाहते हैं कि क्या वे पास हो जाएंगे। विशेषज्ञ उनको समझा रहे हैं कि रिजल्ट में डरने की जरुरत नहीं है। वे खुद पर विश्वास रखें और तनाव मुक्त रहें। बच्चों के साथ उनके माता पिता भी हेल्पलाइन ( helpline ) पर फोन लगा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...वोटिंग निपटते ही बृजमोहन अग्रवाल की कुर्सी पर पांच नेताओं की नजर, चुनाव के बाद कैबिनेट विस्तार

इस तरह के सवाल कर रहे बच्चे


1. क्या मैं पास हो जाउंगा
2. रिजल्ट कब तक आएगा
3. क्या आप रिजल्ट की फिक्स डेट बता सकते हैं
4. मेरा रिजल्ट क्या होगा
5. कितने नंबर में पास होते हैं।
6. बहुत तनाव हो रहा है मैं क्या करुं।

ये है हेल्पलाइन नंबर


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने हेल्पलाईन नंबर 18002334363शुरु किया है। ये सुविधा बिल्कुल निशुल्क है। इस नंबर पर विषय विशेषज्ञ सातों दिन और चौबीस घंटे उपलब्ध हैं। परीक्षा परिणाम के पहले विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के डर से होने वाले तनाव के प्रबंधन, कैरियर, विषय चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए मनोवैज्ञानिक, कॅरियर काउंसल, विषय विशेषज्ञ तैनात किए गए है। ये विशेषज्ञ बच्चों के सभी सवालों के जवाब दे रहे हैं। इनकी कोशिश है कि बच्चे तनाव मुक्त रहें और आगे के प्लान के बारे में सोचना शुरु करें। तनाव मैनेजमेंट के लिए विशेषज्ञ बच्चों को कुछ टिप्स भी दे रहे हैं। वे बच्चों को मोटीवेशनल कहानियां, योग और प्राणायम, पार्क में घूमने और दोस्तों के साथ खेलने को भी कह रहे हैं। विशेषज्ञ उन लोगों की कहानियां भी सुना रहे हैं जो पढ़ने में कमजोर थे लेकिन आगे चलकर महान व्यक्तित्व के रुप में मशहूर हुए।

ये खबर भी पढ़िए...CG Liquor Scam में साकी बने 11 मास्टर माइंड, तीन साल में कमा लिए 2100 करोड़, ईडी फाइल्स में सामने आई पूरी कहानी

ये खबर भी पढ़िए...विधायक की बालकनी में कपल ने किया KISS, कुछ दिन पहले विधायक ने पार्क में बात करते समय फटकारा था

माता-पिता के भी फोन कॉल्स


इस हेल्पलाइन पर माता-पिता के फोन भी आ रहे हैं। वे रिजल्ट को लेकर अपने बच्चे के तनाव के बारे में पूछ रहे हैं। विशेषज्ञों ने उनको सलाह दी है कि वे अपने बच्चे के पास रहें और उसकी गतिविधियों को ध्यान से देखें। कहीं बच्चा अकेला,गुमशुम या उदास तो नहीं रहता। यदि इस तरह के कोई लक्षण नजर आते हैं तो उससे बात करें, उसे डांटे या उस पर गुस्सा न करें। उसे इस समय माता-पिता के प्यार की जरुरत है। उस पर नंबरों का दवाब न डालें बल्कि ये समझाएं कि नंबर कम या ज्यादा आने के तनाव से वे दूर रहें। नंबर ही जीवन या पढ़ाई में सब कुछ नहीं होते।

ये खबर भी पढ़िए...राधिका खेड़ा के आरोपों पर सुशील आनंद क्यों बोले उन्होंने मुझे यूज किया

Tags:
  • हेल्पलाइन
  • test results
  • Board of Secondary Education free helpline
  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज