छत्तीसगढ़ ACB की जिम्मेदारी मिलने वाली है इस तेज- तर्रार IPS को, जानें सरकार किस वजह से दिल्ली से बुला रही अमरेश मिश्रा को

Chakresh | Published:
Share
छत्तीसगढ़ ACB की जिम्मेदारी मिलने वाली है इस तेज- तर्रार IPS को, जानें सरकार किस वजह से दिल्ली से बुला रही अमरेश मिश्रा को
छत्तीसगढ़ ACB की जिम्मेदारी मिलने वाली है इस तेज- तर्रार IPS को, जानें सरकार किस वजह से दिल्ली से बुला रही अमरेश मिश्रा को

छत्तीसगढ़ कैडर के तेज- तर्रार आईपीएस अमरेश मिश्रा (IPS Amresh Mishra) को लेकर बड़ी खबर है। एनआईए ( National Investigation Agency ) में प्रतिनियुक्ति से लौटकर

रायपुर.छत्तीसगढ़ कैडर के तेज- तर्रार आईपीएस अमरेश मिश्रा (IPS Amresh Mishra) को लेकर बड़ी खबर है। एनआईए ( National Investigation Agency) में प्रतिनियुक्ति से लौटकर अमरेश मिश्रा छत्तीसगढ़ ACB के चीफ हो सकते हैं। चर्चा यह भी है कि ACB चीफ की दौड़ में ADG होमगार्ड SRP कल्लूरी और ADG प्लानिंग प्रदीप गुप्ता के नाम भी शामिल हैं।

अमरेश मिश्रा RSS के करीबी माने जाते हैं। इधर कांग्रेस की भूपेश सरकार में हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए साय सरकार तेजी से प्रशासनिक मशीनरी को टाइट करने में जुटी है। हाल ही में हुए IAS के थोकबंद तबादलों को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

RSS के करीबी हैं अमरेश

2005 बैच के IPS अमरेश मिश्रा की संघ से काफी करीबियां हैं। दुर्ग एसपी रहते हुए उन्हें दो केंद्रीय मंत्रियों ने निज सचिव नियुक्त किया था। यहां तक कि एक केंद्रीय मंत्री ने बाकायदा पत्र भी जारी कर दिया था, लेकिन तब राज्य सरकार ने उन्हें रिलीव करने से इनकार कर दिया था। वे रायपुर और दुर्ग के अलावा दंतेवाड़ा, कोरबा, के एसपी रह चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के दौरान फैली अराजकता और बेलगाम भ्रष्टाचार के मामलों को जल्द से जल्द कानूनी गिरफ्त में लाने के लिए सरकार उनकी सेवाएं चाहती है।

इधर फूक- फूककर कदम रख रही सरकार

छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक मशीनरी में कसावट लाने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। हाल ही में एक साथ 80 IAS के तबादले इसी ऑपरेशन का हिस्सा माने जा रहे हैं। लेकिन इन तबादलों से सरकार और संगठन के बीच थोड़ा असंतोष भी सामने आ गया है। दरअसर संगठन के लोगों का मानना है कि भले ही सरकार ने IAS के थोकबंद तबादले करके बड़ा काम किया है, मगर घूम- फिरकर वही अफसर दोबारा एडजस्ट हो गए हैं जो कांग्रेस सरकार के दौरान गड़बड़ियां कर रहे थे। ऐसे में अब सरकार किसी भी विवाद से बचने के लिए फूक- फूककर कदम उठा रही है। IAS की तरह IPS की ट्रांसफर पोस्टिंग बहुत ही सोच- समझकर ले रही है। यह भी साफ है कि IAS की तरह की छत्तीसगढ़ में सभी IPS के भी तबादले होना तय हैं। पिछले तीन दिन से बेसब्री से सूचियों का इंतजार है।

Tags:
  • IPS Amresh Mishra
  • आईपीएस अमरेश मिश्रा
  • Chhattisgarh ACB Chief
  • transferred to VD Sai government
  • छत्तीसगढ़ ACB चीफ
  • वीडी साय सरकार में तबादले
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर