छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल, कहा मांग पूरी नहीं हुई तो घेराव करेंगे
Aman Vaishnav | Feb 17, 2026, 14:04 IST
chhattisgarh angadwadi workers protest
छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बहुत कम मानदेय पर काम कर रही हैं। उन्हें कोई पेंशन या अन्य लाभ नहीं मिल रहा है। इसे लेकर 26 और 27 फरवरी हड़ताल होगी। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं अपनी समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें अन्य विभागों के काम भी करने के लिए मजबूर किया जाता है। कई बार तो उन्हें सिर्फ भीड़ बढ़ाने के लिए सरकारी और राजनीतिक कार्यक्रमों में बुलाया जाता है। इसके अलावा अधिकारी उन्हें धमकी देते हैं कि वे अपनी समस्याएं उठाएंगे तो नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
बता दें कि केंद्र सरकार सहायिका को सिर्फ 2250 रुपए और कार्यकर्ता को 4500 रुपए को देती है। बाकी रकम राज्य सरकार देती है। यानी कार्यकर्ताओं को कुल 10 हजार रुपए और सहायिकाओं को 5 हजार रुपए ही मिलते हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार की तरफ से कोई पेंशन, ग्रेच्युटी या समूह बीमा भी नहीं है।
किसी कर्मचारी के बेटे-बेटी की शादी हो, या फिर खुद की लंबी बीमारी हो। परिवार के किसी सदस्य को कोई बीमारी हो। उसकी देखभाल करनी हो तो ऐसे में कोई भी छुट्टी की सुविधा नहीं मिलती है।
![74ea6dc2-494]()
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का कहना है की हमारी नियुक्ति आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए होती है। साथ ही महिला बाल विकास विभाग के कामों के लिए होती है। अब हमसे बहुत से अन्य विभागों के काम भी करवाए जाते हैं। हैरानी की बात तो ये है कि हमें सभाओं में भीड़ बढ़ाने के लिए भी बुलाया जाता है। इसके अलावा हमारा मानदेय भी कम कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं काम के बोझ और अफसरों की गुलामी से परेशान हैं। इन्होंने एक बार फिर से एकजुट होकर सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही हैं।
कई संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि काम की बात आती है तो सरकार हमें शासकीय कर्मचारियों से भी ज्यादा जिम्मेदार मानती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को अब एक बहुउद्देशीय कार्यकर्ता बना दिया गया है। अब हमारे ऊपर हर विभाग के अधिकारियों का नियंत्रण थोप दिया गया है। हम भी इंसान हैं एक समय में इतना सारा काम कैसे करें?
जिसका काम नहीं होता वही आंख दिखाने लगता है। कार्रवाई कि अनुसंशा कर देता है। विभागीय अधिकारी भी हमें सपोर्ट नहीं करते हैं। छोटी-छोटी बातों पर मानदेय काटने की धमकियां दी जाती हैं। जब हम आवाज उठाते हैं तो नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं।
पहले चरण में 26 और 27 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में काम बंद रहेगा। साथ ही हड़ताल, धरना, रैली और प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद कलेक्टर के जरिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। फिर भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 9 मार्च को राजधानी रायपुर में एक बड़ी प्रांतीय धरना रैली होगी। साथ ही विधान सभा का घेराव किया जाएगा। यह जानकारी छत्तीसगढ़ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के संस्थापक और प्रांतीय संयोजक ने दी है।
ये खबरें भी पढ़िए...
याचिका लेकर हाईकोर्ट पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा- अतिरिक्त काम करा रही सरकार
हाईकोर्ट पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब !
ग्राम सभा के हक पर सुप्रीम मुहर! याचिका खारिज, छत्तीसगढ़ में एंट्री-बैन बोर्ड पर बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ न्यूज: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी, बीजेपी सरकार में हर महीने बढ़े 17 हजार बेरोजगार
क्या है पूरा मामला?
किसी कर्मचारी के बेटे-बेटी की शादी हो, या फिर खुद की लंबी बीमारी हो। परिवार के किसी सदस्य को कोई बीमारी हो। उसकी देखभाल करनी हो तो ऐसे में कोई भी छुट्टी की सुविधा नहीं मिलती है।
74ea6dc2-494
भीड़ बढ़ाने के लिए बुलाते हैं
छत्तीसगढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं काम के बोझ और अफसरों की गुलामी से परेशान हैं। इन्होंने एक बार फिर से एकजुट होकर सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रही हैं।
संगठन पदाधिकारी की राय क्या है?
जिसका काम नहीं होता वही आंख दिखाने लगता है। कार्रवाई कि अनुसंशा कर देता है। विभागीय अधिकारी भी हमें सपोर्ट नहीं करते हैं। छोटी-छोटी बातों पर मानदेय काटने की धमकियां दी जाती हैं। जब हम आवाज उठाते हैं तो नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं।
दो दिन तक प्रदर्शन और रैली
ये खबरें भी पढ़िए...
याचिका लेकर हाईकोर्ट पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा- अतिरिक्त काम करा रही सरकार
हाईकोर्ट पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब !
ग्राम सभा के हक पर सुप्रीम मुहर! याचिका खारिज, छत्तीसगढ़ में एंट्री-बैन बोर्ड पर बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ न्यूज: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी, बीजेपी सरकार में हर महीने बढ़े 17 हजार बेरोजगार
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari