एंटी नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे दो जवान शहीद, आईईडी लगाकर किया धमाका
Arun Tiwari | Jul 18, 2024, 15:55 IST
thesootr
छत्तीसगढ़ में पुलिस को सूचना मिली थी कि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर दरभा डिवीजन के नक्सली बड़ी संख्या में मौजूद हैं। सूचना पर तीनों जिलों से एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए भेजा था...
RAIPUR. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों लगाई गई आईईडी की चपेट में आने से एसटीएफ के 2 जवान शहीद हो गए हैं। 4 जवान घायल हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। लौटते समय बीजापुर के तर्रेम के पास वे इस ब्लास्ट की चपेट में आए।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर दरभा डिवीजन के नक्सली बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर तीनों जिलों से एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। शहीद होने वाले STF के कॉन्स्टेबल भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे हैं। घायल जवानों में पुरुषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार शामिल हैं। इन्हें जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इसके बाद यहां से सभी को हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर लाया जाएगा। शहीद भरत साहू रायपुर और सत्येर सिंह कांगे नारायणपुर के रहने वाले थे।
नक्सली हमले में शहीद भरत साहू का परिवार रायपुर के मोवा इलाके में रहता है। शहादत की खबर मिलने के बाद भरत की पत्नी किसी से बात नहीं कर पा रही हैं, बेसुध हालत में अपने कमरे में बैठी रहीं। बहन बिलखते हुए कह रही थीं मेरे भाई को क्यों ले गए भगवान। बूढी मां ने डबडबाई आंखों से सवाल किया ये क्या हुआ हमारे साथ? साहू परिवार की महिलाओं ने भरे गले से जो सवाल पूछे, उनका जवाब कोई नहीं दे सकता। शहीद की मां और बहन को रोता देख इलाके की औरतें भी बिलख रही थी। सिर झुकाए मर्द जैसे-तैसे अपनी आंखों में आंसुओं को रोकते दिखे।
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से हथियार और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ करीब 6 घंटे तक चली है। वहीं, मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर सहित 2 जवान घायल हुए हैं। घायल सब इंस्पेक्टर सतीश पाटिल महाराष्ट्र की C-60 फोर्स के जवान हैं। उन्हें बाएं कंधे में गोली लगी है। उन्हें हेलिकॉप्टर से कांकेर के बांदा से गढ़चिरौली भेजा गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ कांकेर के पंखाजूर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगल में हुई है।
STF के कॉन्स्टेबल भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे शहीद
पिता नक्सली हमले में शहीद, बेटियां गईं स्कूल
बुधवार को मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava