छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आज EVM खोलेगी किसकी किस्मत का ताला, बीजेपी-कांग्रेस दोनों कर रहीं जीत का दावा
Pratibha Rana | Dec 03, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में आज EVM खोलेगी किसकी किस्मत का ताला, बीजेपी-कांग्रेस दोनों कर रहीं जीत का दावा
छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर दो चरणों में हुए मतदान में पहला चरण नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा, जबकि दूसरे चरण के मतदान में बंपर वोटिंग दर्ज की गई।
- छत्तीसगढ़ के जशपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। मतदान ड्यूटी पर तैनात जवानों को बेकाबू तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी है। इस टक्कर से तीन जवान बुरी तरह से घायल हो गए है। पुलिस वाहन को जब्त कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
दो चरणों में हुई थी वोटिंग
पहले चरण में 74 फीसदी वोटिंग
दूसरे चरण में लगभग 78 फीसदी वोटिंग
एग्जिट पोल के रुझान क्या कह रहे थे?
इन हाईप्रोफाइल सीटों पर रहेगी नजर
- भरतपुर सोनहत- इस सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला नजर आ रहा है। कांग्रेस ने यहां से गुलाब कमरो तो बीजेपी ने रेणुका सिंह को मैदान में उतारा है। रेणुका पूर्व में बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।
- रामानुजगंज- इस सीट पर कांग्रेस ने डॉ. अजय तिर्की को मैदान में उतार है। जबकि बीजेपी आचार संहिता लगने से पहले ही रामविचार नेताम को प्रत्याशी बना चुकी थी। नेताम पूर्व मंत्री होने के साथ-साथ बीजेपी के अजा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।
- अंबिकापुर- अंबिकापुर की सीट सीएम इन वेटिंग टीएस सिंहदेव के चलते हाईप्रोफाइल सीट बनी हुई है। बीजेपी ने यहां से राजेश अग्रवाल को मैदान में उतारा है।
- सीतापुर- सीतापुर की सीट से बीजेपी को कभी जीत हासिल नहीं हुई थी। लिहाजा कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत के सामने बीजेपी ने वीरता पदक प्राप्त पूर्व सैनिक रामकुमार टोप्पो को मैदान में उतारकर मुकाबला दिलचस्प कर दिया है।
- रायगढ़ - यह सीट आईएएस लॉबी के लिए दिलचस्प बनी हुई है। यहां कांग्रेस ने पूर्व मंत्र के बेटे प्रकाश नायक को मैदान में उतारा है तो रायपुर कलेक्टर का पद पर रहते हुए नौकरी छोड़ने वाले ओपी चौधरी के चुनाव मैदान में उतरने से यह सीट आईएएस लॉबी के नजर में है।
- लोरमी - लोरमी में बीजेपी ने कांग्रेस के थानेश्वर साहू के खिलाफ अरुण साव को मैदान में उतारा है, जो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और सीएम पद के दावेदार भी। जिसके चलते यह मुकाबला रोचक बना हुआ है।
- कोटा में रेणु जोगी की उपस्थिति ने मुकाबला त्रिकोणीय कर रखा है। बीजेपी ने यहां से जूदेव परिवार के सदस्य प्रबल प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने भूपेश बघेल के करीबी अटल श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाकर उतारा है।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari