छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से , 245 करोड़ में बन रही नई विधानसभा
Vikram Jain | Jun 13, 2024, 18:15 IST
Chhattisgarh Assembly monsoon session July 22 Raipur News
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के शुरूआत की तारीख का ऐलान हो गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 22 से 31 जुलाई तक होगा। इसके साथ ही विधानसभा के नए भवन निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा की गई।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। यह मानसून सत्र 10 दिनों का होगा। जो 31 जुलाई तक चलेगा। अधिकारी इसकी तैयारी में जुट गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा सत्र को लेकर प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समय निर्धारित किया है। विधानसभा के नए भवन निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए रायपुर में मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधायक और अधिकारी-कर्मचारियों शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ की नए विधानसभा भवन का प्रोजेक्ट 245 करोड़ 16 लाख से ज्यादा का है। 52 हजार 497 वर्ग मीटर में बनने वाले इस भवन में विधायकों की बैठक, क्षमता के अनुरूप सदन, अध्यक्षीय, अधिकारी, प्रतिष्ठित दर्शक, पत्रकार और दर्शक दीर्घा भी बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, मंत्रियों, नेता प्रतिपक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य सचिव और विधानसभा के प्रमुख सचिव, सचिव, अन्य सचिवों के लिए कक्ष, मीटिंग हॉल और स्टाफ कक्ष भी बनाए जा रहे हैं। यहां ऐलोपैथिक, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक औषधालय भी होंगे। वहीं, विभिन्न समिति कक्षों के अलावा पुस्तकालय, पोस्ट ऑफिस, रेलवे रिजर्वेशन काउंटर और बैंक के लिए भी कक्ष होंगे। विधानसभा के चारों ओर सड़क निर्माण, पौधरोपण सहित सौंदर्यीकरण भी किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें.. अगले 100 दिनों में 21 बड़े फैसले लेगी साय सरकार, इनमें अहम पदों पर नियुक्तियां शामिल
ये खबर भी पढ़ें... MP : सरकार की बेरुखी पर भड़के शिक्षक , प्रदर्शन के बीच घसीटते हुए थाने ले गई पुलिस
नवा रायपुर के सेक्टर-24 में राजभवन, CM हाऊस, मंत्रियों और अफसरों के बंगले के साथ ही 164 आवास बनाए जा रहे हैं। इसमें करीब 505 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। राजभवन का कैंपस 14 एकड़ में होगा, जहां दरबार हॉल के साथ सेक्रेट्रिएट बिल्डिंग और स्टाफ क्वार्टर होगा। 8 एकड़ में बनने वाले सीएम हाऊस में 6 बैडरुम, फैमिली रूम, लिविंग रूम, प्राइवेट थिएटर, हेल्थ सेंटर और बड़ी लाइब्रेरी होगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा, विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से, छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, छत्तीसगढ़ में नया विधानसभा भवन, रायपुर न्यूज
245 करोड़ की नई विधानसभा

14 एकड़ में राजभवन, 8 एकड़ में मुख्यमंत्री आवास
नवा रायपुर के सेक्टर-24 में राजभवन, CM हाऊस, मंत्रियों और अफसरों के बंगले के साथ ही 164 आवास बनाए जा रहे हैं। इसमें करीब 505 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। राजभवन का कैंपस 14 एकड़ में होगा, जहां दरबार हॉल के साथ सेक्रेट्रिएट बिल्डिंग और स्टाफ क्वार्टर होगा। 8 एकड़ में बनने वाले सीएम हाऊस में 6 बैडरुम, फैमिली रूम, लिविंग रूम, प्राइवेट थिएटर, हेल्थ सेंटर और बड़ी लाइब्रेरी होगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा, विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से, छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, छत्तीसगढ़ में नया विधानसभा भवन, रायपुर न्यूज
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari