बीजापुर के जंगल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को किया ढेर, 2 जवान घायल

Vikram Jain | May 10, 2024, 21:18 IST
Share
Chhattisgarh Bijapur security forces Naxalite encounter 12 Naxalite killed STF CRPF
Chhattisgarh Bijapur security forces Naxalite encounter 12 Naxalite killed STF CRPF

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सेना को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के दौरान STF और DRG के दो जवान भी घायल हुए हैं।

शिव शंकर सारथी, RAIPUR. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई (security forces Naxalite encounter)। मुठभेड़ शुक्रवार सुबह से शाम तक चलती रही। सेना के जवानों ने वीरता का परिचय देते हुए 12 नक्सलियों को मार गिराया (12 Naxalite killed)। सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। मौके से BGL, बंदूक, नक्सल वर्दी, पिट्ठू, दवाइयां, और विस्फोटक मिले हैं। वहीं मुठभेड़ के दौरान STF और DRG के दो जवान भी घायल हुए हैं।

पीडिया के जंगल में हुई मुठभेड़

सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ बीजापुर जिले (Bijapur encounter) के गंगालूर थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक, हार्डकोर नक्सली कमांडर लिंगा, पापाराव, चैतू समेत बड़े लीडर्स की गंगालूर के पीडिया में जमावड़े की सूचना मिली थी। इसके बाद दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा तीन जिलों से फोर्स ने जॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया। सुबह से ही डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन समेत फोर्स के 1200 से ज्यादा जवानों ने इलाके को घेर रखा था। जब जवान नक्सलियों के ठिकाने पर पहुंचे, तो नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब दिया। जिसके बाद हुई फायरिंग में 12 नक्सलियों के मारे गए। सभी शव बरामद किए गए हैं। वहीं IED की चपेट में आकर दो जवान घायल हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

जंगल की आड़ लेकर भागे नक्सली

जवानों और नक्सलियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद जवानों ने घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही हथियार और विस्फोटक समेत नक्सलियों के दैनिक उपयोग की चीजें भी मिली हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

नक्सलियों के हमले में 2 जवान घायल

अफसरों के मुताबिक, नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के साथ जवानों की मुठभेड़ हुई है। उनके मुताबिक नक्सलियों ने BGL दागा था, उसकी चपेट में एक जवान आया है, जबकि दूसरा जवान IED ब्लास्ट में घायल हुआ है।

सीएम विष्णुदेव साय ने जवानों को दी बधाई

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Say) ने जवानों की वीरता पर उनको बधाई दी है। सीएम साय ने कहा कि सरकार ने नक्सलियों के साथ बातचीत का रास्ता खुला रखा है, लेकिन यदि वे बातचीत नहीं करना चाहते तो गोली का जवाब गोली ही है। हम छत्तीसगढ़ को नक्सली आतंक से मुक्त करके रहेंगे।

4 माह में जवानों ने 103 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ में सेना का एंटी नक्सली अभियान ( Army's anti-Naxalite campaign) जारी है। सुरक्षा बलों के निशाने पर लगातार नक्सली आ रहे हैं। सुरक्षा बल एक के बाद एक ऑपरेशन कर नक्सलियों को ढेर कर रहे हैं। पिछल चार महीनों में जवानों ने 103 नक्सलियों को ढेर किया है। जवानों के डर कई नक्सली सरेंडर भी कर रहे हैं। कांग्रेस में 29 नक्सलियों को मार गिराने के बाद हुई मुठभेड़ों में भी जवानों ने सफलता हासिल की है। इस दौरान दर्जन भर से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है।

Tags:
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • CM Vishnudev Say
  • security forces Naxalite encounter
  • 12 Naxalite killed
  • Army's anti-Naxalite campaign
  • सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
  • 12 नक्सलियों को मार गिराया
  • सेना का एंटी नक्सली अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज