अब दवा कंपनियों का बिना निरीक्षण नहीं होगी दवा खरीदी, CGMSC बनाएगी व्यवस्था

VINAY VERMA | Oct 08, 2025, 14:31 IST
Share
CGMSC
Photograph: (the sootr)

CGMSC अब दवा कंपनियों के भौतिक निरीक्षण और रजिस्ट्रेशन के बाद ही दवा खरीदी करेगा। यह नई व्यवस्था दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है।

दवा खरीदी को लेकर "द सूत्र" की खबर के बाद व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) के एमडी रितेश अग्रवाल बता रहे हैं कि दवा खरीदी प्रक्रिया के दौरान कॉरपोरेशन के विशेषज्ञ दवा कंपनियों में जाकर वहां का भौतिक परीक्षण करेंगे। इस दौरान दवा कंपनियों द्वारा घोषित बातों की जांच की जाएगी। जिससे दवा की क्वॉलिटी में सुधार हो सकेगा।

रितेश अग्रवाल यह भी बता रहे हैं कि इसके बिना दवा खरीदी नहीं की जाएगी। बता दें कि "द सूत्र" ने मध्यप्रदेश की घटना के बाद छग में शासकीय दवा खरीदी में चल रही लापरवाही को लेकर खबर प्रकाशित की थी।

कोरोना काल से बंद है जांच

CGMSC यानि छग मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन के स्थापना के दौरान ही दवा खरीदी के दौरान कॉरपोरेशन के विशेषज्ञों द्वारा कंपनी की निरीक्षण का नियम बनाया गया था। लेकिन कोरोना काल के दौरान इस व्यवस्था पर कुछ दिनो के लिए रोक लगा दी गई थी। लेकिन हद तो यह है कि कोरोना के तीनों वेब समाप्त होने के बाद भी निरीक्षण पर लगी रोक नहीं हटाई गई। केवल कंपनियों के एक सर्टिफिकेट के आधार पर दवाओं के सैंपल लगातार फेल होने के पीछे एक मुख्य कारण यह भी बताया जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें...

400 करोड़ के CGMSC स्कैम में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दो अधिकारियों की जमानत खारिज

छत्तीसगढ़ में एल्बेंडाजोल टैबलेट के 6 बैच बैन, CGMSC ने जारी किया आदेश

CGMSC द्वारा दवा कंपनियों का निरीक्षण की योजना को ऐसे समझें



CGMSC द्वारा दवा कंपनियों का निरीक्षण: दवा खरीदी प्रक्रिया में बदलाव करते हुए CGMSC अब दवा कंपनियों का भौतिक निरीक्षण करेगा, ताकि दवाओं की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके।

कोरोना काल में रोक लगी थी: कोरोना के दौरान दवा कंपनियों की जांच पर रोक लगी थी, लेकिन अब इसे फिर से लागू किया जाएगा, जिससे दवाइयों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

विशेषज्ञ टीम बनाई जाएगी: CGMSC दवा कंपनियों का निरीक्षण करने के लिए एक विशेष टीम का गठन करेगा, जो कंपनियों की उत्पादन प्रक्रिया और संसाधनों का परीक्षण करेगी।

दवाइयों की गुणवत्ता पर जोर: राज्य अब केवल प्रमाणित और उच्च मानक वाली कंपनियों से ही दवा खरीदेगा, ताकि जनता को सुरक्षित और प्रभावी दवाइयां मिल सकें।

दवा कंपनियों के लिए सख्त नियम: दवा कंपनियों को अपनी उत्पादन प्रक्रिया की पूरी जानकारी और प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे, जिससे पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

विशेषज्ञों की टीम बनाएंगे एमडी

द सूत्र से बातचीत के दौरान CGMSC एमडी रितेश अग्रवाल बता रहे हैं कि ऐसा करने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई जाएगी। क्योंकि रोक लगने के साथ ही अतिरिक्त फार्मासिस्टों को उनके मूल पदस्थापना में वापस भेज दिया गया था। लेकिन अब वापस से एक टीम बनाई जाएगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

CGMSC घोटाला, ईडी ने जब्त की शशांक चोपड़ा और परिवार की 40 करोड़ की संपत्ति

छत्तीसगढ़ में दवाओं की सप्लाई अब होगी हाईटेक निगरानी में,CGMSC की गाड़ियां GPS सिस्टम से लैस

इन चीजों को जांचेंगे विशेषज्ञ

विशेषज्ञ कंपनियों में जाकर वहां इस्तेमाल हो रही मशीन, रॉ मैटेरियल, मैन पॉवर के योग्यता की जांच करेंगे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई ऐसी कंपनियां हैं जो एक कमरे में ही बिना संसाधनों के संचालित हो रहे हैं। जिनकी दवाईयों पूरे देश में सप्लाई हो रही हैं। लेकिन छग ऐसी कंपनियों से दवा नहीं खरीदेगा।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • कोरोना काल
  • CGMSC
  • छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन
  • CGMSC एमडी रितेश अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच