CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ के विकास प्राधिकरणों के सीएम होंगे अध्यक्ष , PHE में 181 पदों पर भर्ती को मंजूरी
Marut raj | Sept 20, 2024, 18:28 IST
Chhattisgarh CM Vishnudev Sai Cabinet Meeting the sootr
कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब पांचों प्राधिकरणों में जनप्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ जाएगा। प्रत्येक प्राधिकरण के अध्यक्ष सीएम रहेंगे। इनके साथ ही दो मंत्रियों की जगह पूरा मंत्रिमंडल अब इसमें शामिल होगा।
रायपुर. विष्णुदेव साय सरकार की कैबिनेट की मीटिंग शुक्रवार को अयोजित की गई। कैबिनेट की इस मीटिंग में PHE विभाग में इंजीनियरों सहित 181 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के 5 विकास प्राधिकरणों के पुनर्गठन को भी हरी झंडी मिल गई है। अब इन प्राधिकरणों का अध्यक्ष सीएम को बनाया गया है।
कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब पांचों प्राधिकरणों में जनप्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ जाएगा। प्रत्येक प्राधिकरण के अध्यक्ष सीएम रहेंगे। इनके साथ ही दो मंत्रियों की जगह पूरा मंत्रिमंडल अब इसमें शामिल होगा। नई व्यवस्था के तहत प्राधिकरण क्षेत्र के राज्यसभा, लोकसभा के सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष को सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।
कैबिनेट के फैसले के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार शहरी विकास नीति भी तैयार करेगी। इससे शहरों के विकास और राज्य की विकास योजनाओं को लागू करने का काम आसान और तेजी से होगा। इसके दिशा-निर्देश जारी करने की जिम्मेदारी आवास एवं पर्यावरण विभाग को सौंपी गई है।
इस व्यवस्था का उद्देश्य अतिक्रमण, अवैध निर्माण पर रोक लगाना, शहरी आबादी को सुविधाएं देने और उनकी समस्या दूर करना है।
ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सीएम विष्णुदेव साय होंगे।
पांचों प्राधिकरणों में जनप्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ा
कैबिनेट के फैसले के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार शहरी विकास नीति भी तैयार करेगी। इससे शहरों के विकास और राज्य की विकास योजनाओं को लागू करने का काम आसान और तेजी से होगा। इसके दिशा-निर्देश जारी करने की जिम्मेदारी आवास एवं पर्यावरण विभाग को सौंपी गई है।
इस व्यवस्था का उद्देश्य अतिक्रमण, अवैध निर्माण पर रोक लगाना, शहरी आबादी को सुविधाएं देने और उनकी समस्या दूर करना है।
इन पांच प्राधिकरणों के अध्यक्ष होंगे सीएम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari