कोल लेवी की रकम कैश में बदलने वाला आरोपी राकेश कुमार जैन गिरफ्तार, फर्जी कंपनियों का जाल बिछाकर करता था काम
Arun Tiwari | Published:
chhattisgarh-coal-levy-scam-eow-arrested-rakesh-jain the sootr
छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाले में नए नए तथ्य सामने आ रहे हैं। कोल लेवी की रकम को फर्जी कंपनियों का जाल बिछाकर किस तरह कैश में बदला गया इसका भी खुलासा हुआ है। अवैध कोल लेवी वसूली प्रकरण में ईओडब्ल्यू ने राकेश कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया है।
Raipur. छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाले में नए नए तथ्य सामने आ रहे हैं। कोल लेवी की रकम को फर्जी कंपनियों का जाल बिछाकर किस तरह कैश में बदला गया इसका भी खुलासा हुआ है। अवैध कोल लेवी वसूली प्रकरण में ईओडब्ल्यू ने राकेश कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया है ।
ईओडब्ल्यू में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2024 (धारा 7, 7-ए, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धारा 120बी, 384, 420 भादंवि.) की जांच के दौरान आरोपी राकेश कुमार जैन पकड़ में आया। वह 5 साल से फरार था।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: नवनीत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 570 करोड़ के स्कैम में शामिल
जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी द्वारा आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जी कंपनियों का जाल बिछाकर करोड़ों रुपये की लेयरिंग की गई। और अवैध कोल वसूली की राशि को अपराध में संलिप्त आरोपियों के निर्देश पर हवाला के माध्यम से भी भेजा गया। इसके बदले आरोपी द्वारा अवैध कोल लेवी वसूली की धनराशि से कमीशन प्राप्त किया गया।
यह भी तथ्य सामने आया है कि आरोपी द्वारा अवैध लेवी की लगभग 50 करोड़ से अधिक की राशि को फर्जी कंपनियों के माध्यम से काल्पनिक, फर्जी खर्चों के नाम पर ट्रांजेक्शन कराकर, उसे नकद में निकालकर कोल लेवी घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी तक पहुंचाया गया।
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh coal levy scam: 570 करोड़ की वसूली... कोडवर्ड में होती थी बात, ED की चार्जशीट में बड़े खुलासे
ये खबर भी पढ़ें... CG Coal Scam: ED ने राज्य सरकार को लिखा पत्र,10 सीनियर IAS-IPS अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
इसके अलावा आरोपी द्वारा लिकर मामले के आरोपी अनवर ढेबर के लिए भी घोटाले की धनराशि को एंट्री के माध्यम से “पक्के” में बदलने का कार्य किए जाने के संबंध में तथ्य सामने आए हैं, जिसकी जांच जारी है।
यह भी पाया गया है कि आरोपी द्वारा स्वयं और अपने साले के नाम पर दर्जन भर से अधिक कंपनियां बनाई , जिनके माध्यम से, साथ ही अपने संपर्कों और अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों के नाम पर बनाई गई कंपनियों के माध्यम से यह कार्य किया गया।
आरोपी राकेश कुमार जैन पूर्व में भी धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी रहा है और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली रायपुर और थाना मौदहापारा में अपराध दर्ज हैं। आरोपी राकेश कुमार जैन को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 19.12.2025 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: हाईकोर्ट ने ठुकराई नवनीत तिवारी की जमानत खारिज, रानू साहू का करीबी है आरोपी
ईओडब्ल्यू में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2024 (धारा 7, 7-ए, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और धारा 120बी, 384, 420 भादंवि.) की जांच के दौरान आरोपी राकेश कुमार जैन पकड़ में आया। वह 5 साल से फरार था।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: नवनीत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 570 करोड़ के स्कैम में शामिल
50 करोड़ को कैश में बदला :
यह भी तथ्य सामने आया है कि आरोपी द्वारा अवैध लेवी की लगभग 50 करोड़ से अधिक की राशि को फर्जी कंपनियों के माध्यम से काल्पनिक, फर्जी खर्चों के नाम पर ट्रांजेक्शन कराकर, उसे नकद में निकालकर कोल लेवी घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी तक पहुंचाया गया।
ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh coal levy scam: 570 करोड़ की वसूली... कोडवर्ड में होती थी बात, ED की चार्जशीट में बड़े खुलासे
ऐसे समझें पूरा मामलाकोल लेवी घोटाला: ईओडब्ल्यू ने अवैध कोयला लेवी वसूली प्रकरण में आरोपी राकेश कुमार जैन को गिरफ्तार किया।फर्जी कंपनियों का जाल: जांच में पता चला कि आरोपी ने कई फर्जी कंपनियां बनाकर 50 करोड़ से अधिक राशि की लेयरिंग कर उसे कैश में बदला। हवाला लेन-देन: अवैध लेवी की रकम को हवाला के माध्यम से मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी तक पहुँचाया गया। शराब घोटाले से लिंक: आरोपी ने अनवर ढेबर के लिए भी घोटाले की धनराशि को “पक्का” बनाने में भूमिका निभाई। 5 साल से फरार: राकेश जैन पर पहले भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज थे; कोर्ट ने उसे 19.12.2025 तक पुलिस रिमांड पर भेजा। |
ये खबर भी पढ़ें... CG Coal Scam: ED ने राज्य सरकार को लिखा पत्र,10 सीनियर IAS-IPS अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
शराब घोटाले में भी भूमिका :
यह भी पाया गया है कि आरोपी द्वारा स्वयं और अपने साले के नाम पर दर्जन भर से अधिक कंपनियां बनाई , जिनके माध्यम से, साथ ही अपने संपर्कों और अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों के नाम पर बनाई गई कंपनियों के माध्यम से यह कार्य किया गया।
आरोपी राकेश कुमार जैन पूर्व में भी धोखाधड़ी के मामलों में आरोपी रहा है और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली रायपुर और थाना मौदहापारा में अपराध दर्ज हैं। आरोपी राकेश कुमार जैन को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 19.12.2025 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला: हाईकोर्ट ने ठुकराई नवनीत तिवारी की जमानत खारिज, रानू साहू का करीबी है आरोपी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari