छत्तीसगढ़ में बिजली दर को लेकर कांग्रेस करेगी बड़ा प्रदर्शन, सरकार को दिया 30 नवंबर का अल्टीमेटम

Harrison Masih | Nov 17, 2025, 16:40 IST
Share
chhattisgarh-congress-protest-deepak-baij-electricity-rates-ultimatum the sootr
chhattisgarh-congress-protest-deepak-baij-electricity-rates-ultimatum the sootr

छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार को 30 नवंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेताया कि मांग पूरी न होने पर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में कांग्रेस सीएम हाउस का घेराव करेगी।

Raipur. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार को बिजली दरों को कम करने को लेकर सख्त अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक बिजली दरें कम नहीं की गईं तो कांग्रेस दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सीएम हाउस का घेराव करेगी। बैज ने कहा कि प्रदेश में बिजली उत्पादन लागत कम है, कोयले पर सेस समाप्त हो चुका है, फिर भी उपभोक्ताओं को भारी बिल चुकाना पड़ रहा है। स्मार्ट मीटर लगने से आम जनता परेशान है और बढ़े हुए बिलों से घरेलू उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

उन्होंने मांग की कि बिजली बिल हाफ योजना तुरंत लागू की जानी चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश सरकार बिजली दरों को जानबूझकर बढ़ा रही है, जबकि उसके पास इन्हें कम करने के पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं।

धान खरीदी को लेकर सरकार पर कांग्रेस का तीखा हमला

दीपक बैज ने धान खरीदी को लेकर भी सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि राज्य के 2700 खरीदी केंद्रों में से 2500 से अधिक केंद्रों में खरीदी शुरू नहीं हुई है।

“सरकार की कोई तैयारी नहीं है। ऑपरेटर और कर्मचारी हड़ताल पर हैं, सरकार बातचीत करने की बजाय उन्हें धमका रही है।” – बैज

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों का धान खरीदने में सक्षम नहीं है, क्योंकि उसके पास पैसे की भारी कमी है। सहकारी समितियों के कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी की कार्रवाई को उन्होंने तानाशाही बताया।

छत्तीसगढ़ में बढ़े बिजली बिलों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विकास उपाध्याय ने CM को खून से लिखी चिट्ठी

बिजली बिल हाफ योजना में फिर हो सकता है बदलाव, 200 यूनिट तक आधा बिजली बिल लेने की तैयारी में सरकार

धान खरीदी में बिचौलिए सक्रिय – 19 हजार क्विंटल अवैध धान पकड़ा गया

अवैध धान परिवहन के मामले पर बैज ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा— “सिर्फ दो दिनों में 19,000 क्विंटल से ज्यादा बाहर का धान पकड़ा गया, सरकार बिचौलियों से सौदा कर रही है।” उनका कहना है कि सरकार अपना कोटा बचाने और मुनाफे के लिए दूसरे राज्यों का धान खपा रही है।

SIR और BLO को लेकर कांग्रेस का आरोप

प्रदेश में जारी Special Summary Revision (SIR) को लेकर उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग कह रहा है कि 80% जगहों पर BLO पहुंचे, लेकिन जमीनी हकीकत के अनुसार यह आंकड़ा सिर्फ 25% है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजधानी में BJP पार्षद BLO को धमका रहे हैं, और विपक्षी मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की साजिश चल रही है।

कवासी लखमा को लेकर गंभीर आरोप – इलाज जानबूझकर नहीं कराया जा रहा

पूर्व मंत्री कवासी लखमा के जेल में स्वास्थ्य को लेकर बैज ने कहा— “6 बार के विधायक को षड्यंत्रपूर्वक जेल भेजा गया है, वहां टॉर्चर किया जा रहा है। उनकी गंभीर तबीयत के बावजूद अस्पताल शिफ्ट नहीं किया जा रहा।” उन्होंने सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया।

दीपक बैज दिल्ली रवाना – चुनाव आयोग की भूमिका पर होगी चर्चा

पीसीसी चीफ दीपक बैज आज रात 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस SIR मुद्दे को गंभीरता से उठाएगी और चुनाव आयोग की भूमिका पर अपनी शिकायत शीर्ष नेतृत्व और राष्ट्रीय नेताओं के सामने रखेगी।

बिजली बिल हाफ योजना में कटौती के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, बीजेपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली बिल हाफ योजना के जाते ही मीटर ने पकड़ी रफ्तार, उपभोक्ता कर रहे वापसी की मांग

Tags:
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • पीसीसी चीफ दीपक बैज
  • कांग्रेस का प्रदर्शन
  • बिजली बिल हाफ योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा