नक्सलमुक्त अभियान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उठाए सवाल
Krishna Kumar Sikander | Apr 30, 2025, 18:39 IST
Chhattisgarh Congress raises questions on Naxal free campaign the sootr
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के जवान नक्सलियों की गोलियों और बारुदों का सामना कर रहे हैं। मगर, प्रदेश कांग्रेस को आदिवासियों की जान-माल का खतरा नजर आ रहा है। भाजपा ने कहा कि साय सरकार ने हालात बदले हैं।
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के जवान नक्सलियों की गोलियों और बारुदों का सामना कर रहे हैं। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर जवान नक्सलियों के टॉप लीडरों को घेर रखा है। सुरक्षाबलों की व्यूह रचना फंसे नक्सली बैकफुट पर हैं और सरकार से बार-बार युद्ध विराम और शांतिवार्ता की गुहार लगा रहे हैं। मगर, प्रदेश कांग्रेस को नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई में आदिवासियों की जान-माल का खतरा नजर आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर बस्तर में नक्सलवाद खत्म करने के नाम पर खनिज संसाधनों को बेचने का आरोप लगाया तो भाजपा ने कहा कि साय सरकार ने हालात बदले हैं।
ये खबर भी पढ़ें... EOW का रायपुर के दशमेश बिल्डर्स पर छापा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद के मुद्दे पर कहा कि बस्तर में कांग्रेस भी शांति लाना चाहती है, लेकिन आदिवासियों के जान और माल से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। सुरक्षाबलों की कार्रवाई में अक्सर निर्दोष आदिवासी आ जाते हैं। बैज ने फिर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि नक्सलवाद खत्म करने के नाम पर भाजपा बस्तर के खनिज संसाधनों को बेचने का काम कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कब्जे से मुक्त कराए दो पहाड़
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया। केदार कश्यप ने कहा कि दीपक बैज पहले नक्सलियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ को फर्जी बताते थे। नक्सलियों के मारे जाने पर निर्दोषों के मारे जाने का आरोप लगाते थे। लेकिन, नक्सल संगठन ने खुद प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों के मारे जाने की बात कबूल कर बैज को जवाब दे दिया। केदार कश्यप ने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से हालात बदले हैं। सुरक्षाबल के जवानों का हौंसला बढ़ा है। उन्होंने दावा किया बस्तर से जल्द नक्सलवाद का खात्मा होगा।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदूओं को मिलेगी राहत
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई परिस्थिति में नहीं रुकेगी। सरकार किसी भ्रम में नहीं है। उन्होंने शांति वार्ता के प्रस्ताव को देश विरोधी विचारधारा का हिस्सा बताया। उन्होने सवाल उठाया कि जब छत्तीसगढ़ के आदिवासी नक्सल हिंसा में मारे जा रहे थे, तब किसी न तो आवाज उठाई और न सहानुभूति जताई। अब जब नक्सली दबाव में हैं तो वार्ता की बातें कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... 45 डिग्री गर्मी में खुले आसमान तले पड़ी लाखों की दवाएं
Chhattisgarh Congress | Raises | questions | naxal free bharat | CG News | नक्सल मुक्त भारत | छत्तीसगढ़ कांग्रेस | छत्तीसगढ़ की खबर
ये खबर भी पढ़ें... EOW का रायपुर के दशमेश बिल्डर्स पर छापा
बैज ने सरकार पर लगाए आरोप
ये खबर भी पढ़ें... सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कब्जे से मुक्त कराए दो पहाड़
केदार कश्यप ने दिया बैज का जवाब
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में पाकिस्तानी हिंदूओं को मिलेगी राहत
नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकेगी
ये खबर भी पढ़ें... 45 डिग्री गर्मी में खुले आसमान तले पड़ी लाखों की दवाएं
Chhattisgarh Congress | Raises | questions | naxal free bharat | CG News | नक्सल मुक्त भारत | छत्तीसगढ़ कांग्रेस | छत्तीसगढ़ की खबर
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava