छत्तीसगढ़ से अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड का कनेक्शन! पुलिस ने पकड़ा फर्जी सिम गैंग

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
Chhattisgarh connection with international cyber fraud Police caught fake SIM gang
Chhattisgarh connection with international cyber fraud Police caught fake SIM gang

Chhattisgarh Online Cyber Fraud : ऑनलाइन ठगी करने के साथ ही साइबर क्राइम के लिए विदेशों में जो सिम चल रहे हैं वो छत्तीसगढ़ के लोगों के नाम पर है।

ऑनलाइन ठगी करने के साथ ही साइबर क्राइम के लिए विदेशों में जो सिम चल रहे हैं वो छत्तीसगढ़ के लोगों के नाम पर है। पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि सिंडिकेट में शामिल आरोपी फर्जी सिम कार्ड से म्यूल बैंक अकाउंट का संचालन कर रहे थे। इसमें जुआ, सट्टा के साथ ही ठगी का पैसा ट्रांसफर किया जा रहा था। पुलिस ने ऐसे 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़िए...ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मानसून की धमाकेदार एंट्री... जमकर बरसेंगे बादल, Alert जारी

छत्तीसगढ़ के लोगों के नाम पर विदेशों से ऑनलाइन फ्रॉड

ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच करते समय साइबर टीम को सैकड़ों मोबाइल नंबर की जानकारी मिली जिनसे ऑनलाइन फ्रॉड किया जा रहा था। म्यूल बैंक अकाउंट में रजिस्टर मोबाइल नंबरों की जब जानकारी निकाली गई तब पता चला कि जो नंबर संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, नेपाल और म्यांमार में चल रहे थे वे छत्तीसगढ़ के लोगों के नाम पर इश्यू कराए गए थे। इसमें आरोपियों के साथ मोबाइल कंपनियों के अफसर भी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़िए...जमीन बेचकर पैसे कम दिए... इसलिए पति-पति ने जान से मार डाला

ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत पुलिस टीम ने इन आरोपियों को राजस्थान, मध्यप्रदेश और रायपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक इस नेटवर्क से 7000 से ज्यादा सिम कार्ड और 590 मोबाइल का उपयोग साइबर अपराध में होने की पुष्टि कर दी है। इन सभी नंबरों की व्यापक स्तर पर जांच हो रही है। एक ही व्यक्ति के नाम से उसे बिना बताए दूसरा सिम ले लेते पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सभी आरोपी ई-केवाईसी और डी-केवाईसी का दुरुपयोग कर फर्जी सिम जारी कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़िए...जन्म से पहले बीमारियों की पहचान, सिम्स में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला जेनेटिक सेंटर

शातिर ऐसे खोल रहे म्यूल अकाउंट

ग्राहकों के डबल थंब स्कैन और आई ब्लिंक कर नए सिम जारी किए जाते थे। मतलब किसी एक व्यक्ति के नाम से दो सिम लिए जा रहे थे। उस व्यक्ति को यह भी नहीं पता रहता था कि उसके नाम से दूसरे सिम जारी हो गया है। इस काम में उनकी मदद कंपनी के कर्मचारी कर रहे थे। पहली बार थंब लगाने के बाद ही उसी समय दूसरा सिम कार्ड इश्यू करवा लिया जाता।

इतना ही नहीं आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी से डी-केवाईसी प्रक्रिया अपना एक और नया सिम एक्टिवेट हो जाता। बाद में फिर इन्हीं सिम कार्ड को म्यूल अकाउंट चलाने वालों के साथ ही दलालों को भी ऊंची कीमत में बेच दिया जाता। इस तरह इन सिम का उपयोग अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड में किया जा रहा था।

ये खबर भी पढ़िए...रिटायर्ड ASI के बेटे-बहू ने लाश को पहले सूटकेस में भरा, फिर सीमेंट डालकर किया प्लास्टर

cg online fraud case | CG Online Fraud | chhattisgarh cyber crime | chhattisgarh cyber crime news | CG Cyber Crime news | CG Cyber Crime | Cyber crime | छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम | साइबर क्राइम न्यूज

Tags:
  • Cyber ​​crime
  • साइबर क्राइम
  • छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम
  • साइबर क्राइम न्यूज
  • CG Online Fraud
  • chhattisgarh cyber crime
  • chhattisgarh cyber crime news
  • CG Cyber Crime
  • CG Cyber Crime news
  • cg online fraud case
कर्मचारी और पेंशनर्स ध्यान दें! 27 नवंबर को ग्वालियर-भिंड समेत 9 जिलों में लगेंगे PF शिविर, मौके पर ही सुलझेंगी सभी समस्याएं

By Aman Vaishnav

कर्मचारी और पेंशनर्स ध्यान दें! 27 नवंबर को ग्वालियर-भिंड समेत 9 जिलों में लगेंगे PF शिविर, मौके पर ही सुलझेंगी सभी समस्याएं
ICMR सर्वे एनीमिया: 55.9% महिलाओं को एनीमिया, लेकिन विटामिन B12 की कमी भी गंभीर चिंता, छत्तीसगढ़ में हालात चिंताजनक

By CHAKRESH

ICMR सर्वे एनीमिया: 55.9% महिलाओं को एनीमिया, लेकिन विटामिन B12 की कमी भी गंभीर चिंता, छत्तीसगढ़ में हालात चिंताजनक
कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सिद्धार्थ यादव पर अवैध शराब मामले में FIR, तलाश में जुटी पुलिस

By Sanjay Gupta

कांग्रेस के पूर्व पार्षद के बेटे सिद्धार्थ यादव पर अवैध शराब मामले में FIR, तलाश में जुटी पुलिस
सरकारी अस्पतालों से उठ रहा महिलाओं का भरोसा, कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद बदली तस्वीर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सरकारी अस्पतालों से उठ रहा महिलाओं का भरोसा, कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद बदली तस्वीर
फैमिली कोर्ट की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार पर 50 हजार रुपए की कॉस्ट

By Ashish Bhardwaj

फैमिली कोर्ट की बदहाली पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार पर 50 हजार रुपए की कॉस्ट
बड़वानी पुलिस की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान, आपकी बात पुलिस के साथ अभियान SKOCH अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट

By Aman Vaishnav

बड़वानी पुलिस की पहल को मिली राष्ट्रीय पहचान, आपकी बात पुलिस के साथ अभियान SKOCH अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट
राजस्थान की 37 जिला परिषदों में आज मतदान, दिग्गजों की साख दांव पर, 8 जिलों में निर्दलीय बदल सकते हैं सियासी समीकरण

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान की 37 जिला परिषदों में आज मतदान, दिग्गजों की साख दांव पर, 8 जिलों में निर्दलीय बदल सकते हैं सियासी समीकरण