Chhattisgarh डिप्टी सीएम ने 2 अधिकारियों को किया सस्पेंड, 2 को नोटिस

Jitendra Shrivastava | Feb 27, 2024, 24:05 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का प्रभार संभालने के बाद से ही जल जीवन मिशन के कार्यों में निर्माण की गुणवत्ता पर जोर दे रहे हैं। उनका कहना है कि गुणवत्ता से समझौता और लेट-लतीफी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

RAIPUR. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुणवत्ताहीन निर्माण पर कार्रवाई करते हुए PWD के दो अधिकारीयों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही दो को शो कॉज नोटिस जारी किया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के देवरहट में निर्माणाधीन गुणवत्ताहीन पानी टंकी को तोड़ने के भी निर्देश दिए हैं। विगत दिनों एक कार्यक्रम में शामिल होने देवरहट पहुंचे उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण और लेट-लतीफी की शिकायत पर तत्काल कार्यस्थल पहुंचकर इसका निरीक्षण किया था।

thesootr
thesootr


thesootr
thesootr


Chhattisgarh में नई टंकी के निर्माण के निर्देश


Chhattisgarh के डिप्टी सीएम अरुण साव ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख इंजीनियर को निर्माणाधीन पानी टंकी की जांचकर करने के निर्देश दिए थे। प्रमुख इंजीनियर काम को खराब गुणवत्ता का और कई खामियां मिलने पर उप मुख्यमंत्री ने इसे गिराकर दूसरी नई टंकी के निर्माण के निर्देश दिए हैं। निर्माणाधीन टंकी को ध्वस्त करने का काम शुरू हो चुका है। प्रमुख अभियंता ने निरीक्षण प्रतिवेदन में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर भी कार्रवाई की अनुशंसा की है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का प्रभार संभालने के बाद से ही जल जीवन मिशन के कार्यों में निर्माण की गुणवत्ता और इन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इसके लिए लगातार निर्देशित भी किया है। उन्होंने कहा है कि गुणवत्ता से समझौता और लेट-लतीफी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में एक साल में दो बार होगी Board exams, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के बदले कलेक्टर

मंडी बोर्ड भर्ती में 66 हजार Absent, फीस नहीं लग रही, थोक में करें आवेदन

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 35 ट्रेनें रद्द, लेटलतीफी बनी भारतीय रेल की पहचान

कंस्ट्रक्शन कम्पनी ने गुणवत्ताहीन निर्माण किया


लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख इंजीनियर ने देवरहट में निर्माणाधीन पानी टंकी के निरीक्षण के बाद बताया कि निर्माण कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी श्री राम कंस्ट्रक्शन कम्पनी, बिजुरी (अनुपपुर) ने गुणवत्ताहीन निर्माण के साथ ही काम में काफी लेट-लतीफी की है। टंकी के निर्माण में निर्धारित मापदंड और गुणवत्ता का पालन नहीं करने से यह जनहित में उपयोग के लायक नहीं है। इस कार्य में ठेकेदार के साथ-साथ विभागीय अभियंताओं की भी गंभीर लापरवाही दिखाई दी है। कार्य के लिए थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी इंजीनियरिंग स्टॉफ कॉलेज ऑफ इंडिया की भूमिका भी असंतोषजनक पाई गई है। टंकी के निर्माण के दौरान बरती गई लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रमुख अभियंता ने गुणवत्ताहीन टंकी को तोड़कर नई पानी टंकी निर्धारित मापदण्ड के अनुसार बनाने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट के बाद श्री राम कंस्ट्रक्शन कंपनी बैन


निरीक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य से जल जीवन मिशन की छवि खराब हुई है। अतः भविष्य में ठेकेदार श्री राम कंस्ट्रक्शन कंपनी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित किसी भी कार्य में भाग लेने से अगले निर्देश तक प्रतिबंधित किया जाता है। प्रमुख अभियंता ने मुख्य अभियंता, बिलासपुर को संबंधित कार्यपालन अभियंता आईपी मंडावी, सहायक अभियंता एसपी सोनवानी और उप अभियंता आईएस कश्यप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए कारण बताओ सूचना और आरोप पत्र प्रारूप प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Tags:
  • Chhattisgarh
  • डिप्टी सीएम
MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड

By Aman Vaishnav

MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति