छत्तीसगढ़ की डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप, आशिकी में गए ढाई करोड़ रुपए

VINAY VERMA | Published:
Share
DSP KALPANA VARMA
Photograph: (the sootr)

छत्तीसगढ़ की महिला DSP कल्पना वर्मा पर रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। शिकायत में ढाई करोड़ रुपए से ज़्यादा की वसूली और धमकी देने की बात कही गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

RAIPUR.प्रदेश के महिला डीएसपी पर प्यार-धोखा और वसूली का आरोप लगा है। महिला डीएसपी का नाम कल्पना वर्मा है और वे 2016-17 बैच की अधिकारी हैं। वर्तमान में वह दंतेवाड़ा में पोस्टेड हैं।

इन पर रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने प्यार का जाल बुनकर ब्लैकमेलिंग, रिश्वत और धमकी के आरोप लगाए हैं। व्यापारी ने रायपुर के खम्हारडीह थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई है।

3618329e-f6b
3618329e-f6b


होटल-जेवर-कार सब हड़पे

व्यापारी दीपक ने अपनी लिखित शिकायत में कहा है कि दोनों का रिश्ता दो साल चला। इस दौरान उसने कल्पना को बैंक-ऑनलाइन पेमेंट से ढाई करोड़ दिए। इस लेनदेन में 12 लाख की डायमंड रिंग,10 लाख का ब्रेसलेट, 5-5 लाख के सोने की चेन-टॉप्स शामिल है। उसने कई बार डीएसपी को महंगे कपड़े और मॉल में शॉपिंग खरीदारी भी करवाई।

दीपक ने दावा किया कि दबाव में उसने एटमॉस्फेरिया होटल की रजिस्ट्री डीएसपी के भाई के नाम कराई। होटल को खरीदने में दीपक ने मोटी रकम चुकाई। डीएसपी कल्पना ने 30 लाख लगाकर होटल को अपने नाम करवा लिया। इतना ही नहीं, कल्पना ने कारोबारी की पत्नी बरखा के नाम खरीदी 22 लाख टोयोटा कार भी कब्जा ली। कारोबारी की पत्नी बरखा ने अपनी शिकायत में पति को बचाने की गुहार लगाई है।

यह दिया उपहार में..

2c0d1caa-619
2c0d1caa-619


f40d3f55-738
f40d3f55-738


71e53905-aeb
71e53905-aeb


यह खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में शीत लहर: अंबिकापुर में तापमान गिरकर 4.6°C तक पहुंचा, कई जिलों में कड़ाके की ठंड का दौर

छत्तीसगढ़ में नए साल से लागू होगा स्मार्ट-PDS, सिर्फ स्कैन करके किसी भी राशन दुकान से ले सकेंगे अनाज

छत्तीसगढ़ में डीएसपी कल्पना वर्मा पर आरोप को ऐसे समझें



डीएसपी पर वसूली का आरोप – रायपुर के व्यापारी दीपक टंडन ने डीएसपी कल्पना वर्मा पर प्यार का झांसा देकर ब्लैकमेलिंग और रिश्वत वसूली के आरोप लगाए हैं।

ढाई करोड़ रुपये का लेन-देन – व्यापारी का दावा है कि उसने डीएसपी को बैंक और ऑनलाइन पेमेंट से ढाई करोड़ रुपए दिए, जिनमें महंगे जेवर, कार और होटल खरीदी शामिल हैं।

होटल और कार कब्जे में लेने का आरोप – दीपक ने कहा कि उसने होटल और कार के लिए पैसे दिए, लेकिन डीएसपी ने इन संपत्तियों को अपने नाम करवा लिया।

व्हाट्सएप चैट और सबूत – दीपक ने अपनी शिकायत में व्हाट्सएप चैट और तस्वीरें भी पुलिस को दी हैं, जो आरोपों को साबित करने का प्रयास करती हैं।

डीएसपी का खंडन – कल्पना वर्मा ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि व्यापारी दीपक उनका नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है।

व्यापरी ने कहा अब दी जा रही धमकियां

व्यापारी दीपक ने अपनी शिकायत में व्हाट्सएप चैट और तस्वीरें भी पेश किए हैं। दीपक ने आरोप लगाया है कि शिकायत वापस न लेने पर फर्जी प्रकरणों में फंसा कर जेल भेजने की धमकी मिली है। दीपक का कहना है कि लंबे समय से पुलिस से मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगा रहा था।

इधर डीएसपी के भाई ने भी दीपक के खिलाफ खम्हारडीह थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों की तरफ से शिकायत लेकर जांच शुरु कर दी है।

c5419daf-5c9
c5419daf-5c9


यह खबरें भी पढ़ें...

रायपुर जीई रोड पर ₹173 करोड़ के फ्लाईओवर को मिली मंजूरी, 5 लाख लोगों को जाम से मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ घूमना है तो खर्च में 75 फीसदी मिलेगी सब्सिडी, रायपुर से बस्तर तक के लिए बनाए गए टूर पैकेज

मेरी छवि बिगाड़ने की कोशिश

डीएसपी कल्पना वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। डीएसपी के अनुसार ब्लैकमेलिंग और वसूली के आरोप गलत हैं। उनकी छवि बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags:
  • ब्लैकमेलिंग
  • एफआईआर
  • दंतेवाड़ा
  • डीएसपी कल्पना वर्मा पर आरोप
  • डीएसपी पर वसूली का आरोप
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर