Chhattisgarh : पार्षद पति और देवर की लोगों ने की जमकर पिटाई , दोनों पक्षों पर FIR , जानें पूरा मामला

Vikram Jain | Jul 03, 2024, 18:55 IST
Share
Chhattisgarh Durg Congress councilor husband brotherinlaw beaten
Chhattisgarh Durg Congress councilor husband brotherinlaw beaten

छत्तीसगढ़ में रिसाली नगर निगम की कांग्रेस पार्षद ईश्वरी साहू के पति और देवर की कुछ लोगों ने बीच सड़क जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में कांग्रेस पार्षद के पति और देवर से मारपीट की कुछ लोगों ने लात-घूसों से पिटाई कर दी। बीच सड़क पर जमकर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भिलाई के रिसाली नगर निगम के कांग्रेस पार्षद ईश्वरी साहू के पति और देवर पर आरोप है कि शिव मंदिर के पास रिटायरमेंट पार्टी के दौरान दोनों शराब के नशे में आए और गाली-गलौज करने लगे। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मारपीट के बाद वार्ड क्रमांक-15 पार्षद ईश्वरी साहू नेवई थाने पहुंची। जहां उन्होंने मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पार्षद की शिकायत के बाद दूसरे पक्ष से उमेश रावटे और उसके समर्थक भी थाने पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों का हंगामा देखते हुए नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने दोनों के खिलाफ मारपीट का काउंटर अपराध दर्ज कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... Zika Virus ने बढ़ाई टेंशन , महाराष्ट्र में 6 पॉजिटिव केस , जानें बीमारी के लक्षण , प्रेग्नेंट महिलाएं को ज्यादा खतरा

पार्षद की तरफ से की गई ये शिकायत

प्रदीप साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह शिव मंदिर के पास मौहारी मरोदा का रहने वाला है और मजदूरी करता है। 30 जून को दोपहर 3:30 बजे वो सामुदायिक भवन के पास उमेश रावटे की दादी की रिटायरमेंट पार्टी में गया था, वहां कुछ लोग एक दूसरे को गाली दे रहे थे। इस पर पार्षद ईश्वरी साहू और उनके देवर ने उन्हें मना किया तो उल्टा इन्हीं से गाली-गलौज करने लगे। जब ईश्वरी साहू ने विरोध किया तो उन्होंने ईश्वरी के पति और देवर की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।

ये खबर भी पढ़ें... MP budget 2024 : सीएम मोहन बोले- एमपी का ऐसा विकास करेंगे जो देश के विकास में योगदान देगा, जानें बजट पर क्या बोले सीएम

दूसरे पक्ष ने दर्ज कराई ये शिकायत

दूसरे पक्ष के उमेश रावटे ने भी मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वो अपनी दादी की रिटायरमेंट पार्टी में व्यस्त था। वहां उसके रिश्तेदार और मेहमान भी थे। इसी दौरान प्रदीप साहू और ईश्वरी साहू आकर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने उन्हें बुरी तरह पीटा।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • दुर्ग न्यूज
  • दुर्ग कांग्रेस पार्षद ईश्वरी साहू
  • पार्षद पति और देवर की पिटाई
  • लात-घूसों से पिटाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा