फर्जी एप इंस्टॉल करवाकर 31 लाख की ठगी, इस WhatsApp ग्रुप के झांसे में आया किसान
Harrison Masih | Nov 18, 2025, 19:18 IST
chhattisgarh-durg-share-market-fraud-ankush-jain-31-lakh-scam the sootr
छत्तीसगढ़ में साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पाटन थाना क्षेत्र के तरीघाट निवासी किसान और निवेशक खिलेश्वर सिन्हा 31.50 लाख रूपए की बड़ी ठगी का शिकार हो गए।
Durg. छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन ठगी और साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। खासकर शेयर मार्केट में कम समय में बड़ा मुनाफा कमाने के लालच में लोग लगातार ठगों के जाल में फंसते जा रहे हैं। ताजा मामला दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र का है, जहां ग्राम तरीघाट निवासी एक युवक को नकली ब्रोकरेज ऐप के जरिए भारी-भरकम 31 लाख 50 हजार रूपए की ठगी का शिकार बना दिया गया।
पीड़ित खिलेश्वर सिन्हा खेती के साथ शेयर मार्केट में निवेश करता है। उसने पुलिस को बताया कि वह शेयर मार्केट की जानकारी यूट्यूब के माध्यम से लेता था। इसी दौरान वह 18 अगस्त 2025 को “47 SBSBL Community” नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा। ग्रुप में रोजाना तेजी से लाभ देने वाले स्टॉक्स की सलाह दी जाती थी।
ग्रुप के एडमिन अंकुश सुरेश जैन ने खुद को मार्केट एक्सपर्ट बताते हुए उसे “श्री बाहुबली ब्रोकरेज फर्म” नामक ऐप से ट्रेडिंग करने की सलाह दी। प्रार्थी ने भरोसा करते हुए ऐप इंस्टॉल किया और समय के साथ 31.50 लाख रूपए इस ऐप के माध्यम से निवेश कर दिए।
दुर्ग में दो भाइयों का अपहरण केस निकला झूठा,80 लाख की ठगी का खुलासा,उठा ले गई यूपी पुलिस...
विधायक बालेश्वर साहू पर 42 लाख की ठगी का आरोप,किसान की शिकायत पर MLA के खिलाफ FIR दर्ज
जब खिलेश्वर ने पैसा निकालने की कोशिश की, तो ऐप लगातार फेल होता रहा। कॉल करने पर आरोपी ने बहाना बनाते हुए कहा— “प्रॉफिट कंपटीशन चल रहा है, इसलिए विथड्रॉ नहीं हो पा रहा… और निवेश करो, तभी पैसा निकलेगा।” बार-बार प्रयास करने पर भी जब पैसा नहीं निकला, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल में फर्जी ब्रोकरेज ऐप इंस्टॉल कराया था, जो असली ट्रेडिंग प्लेटफ़ॉर्म नहीं था। इसके जरिए पीड़ित की रकम सीधे ठगों के खातों में ट्रांसफर हो गई।
शिकायत के आधार पर पाटन पुलिस ने आरोपी अंकुश सुरेश जैन और उसके साथियों के खिलाफ धारा 3(5) और 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की लोकेशन और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।
रिटायर्ड कर्मचारी से एक करोड़ की ठगी, शातिर ठगों ने खुद को CBI का अधिकारी बताकर किया डिजिटल अरेस्ट
जशपुर में 6 करोड़ की ठगी का खुलासा: इस ट्रेडिंग कंपनी के दो आरोपी गिरफ्तार, किया बड़ा खुलासा
यूट्यूब वीडियो देखकर जुड़ा था ग्रुप से
ग्रुप एडमिन ने बताया “श्री बाहुबली ब्रोकरेज फर्म” ऐप
दुर्ग में दो भाइयों का अपहरण केस निकला झूठा,80 लाख की ठगी का खुलासा,उठा ले गई यूपी पुलिस...
विधायक बालेश्वर साहू पर 42 लाख की ठगी का आरोप,किसान की शिकायत पर MLA के खिलाफ FIR दर्ज
पैसा निकालना चाहा, तो नहीं निकला—फिर शुरू हुई बहानेबाज़ी
फर्जी ऐप इंस्टॉल कराकर की गई ठगी
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
रिटायर्ड कर्मचारी से एक करोड़ की ठगी, शातिर ठगों ने खुद को CBI का अधिकारी बताकर किया डिजिटल अरेस्ट
जशपुर में 6 करोड़ की ठगी का खुलासा: इस ट्रेडिंग कंपनी के दो आरोपी गिरफ्तार, किया बड़ा खुलासा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari