दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर बड़ा एनकाउंटर, 12 नक्सली ढेर; DRG के 3 जवान शहीद, फायरिंग जारी

Harrison Masih | Dec 03, 2025, 18:28 IST
Share
chhattisgarh-encounter-12-naxals-killed-3-jawans-martyred-bijapur-dantewada the sootr
chhattisgarh-encounter-12-naxals-killed-3-jawans-martyred-bijapur-dantewada the sootr

बस्तर डिवीजन में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें 12 नक्सलियों को मार गिराया गया है। वहीं DRG के 3 जवान शहीद हो गए हैं।

Bastar. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। अभियान में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है, लेकिन इस दौरान कुछ जवानों ने सर्वोच्च बलिदान भी दिया है। दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं।

हालांकि, इस कार्रवाई में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन बहादुर जवान शहीद हो गए हैं, जबकि दो अन्य जवान घायल हुए हैं। बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

ये खबर भी पढ़ें... Bijapur Naxal encounter: 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, दोनों ओर से फायरिंग जारी

ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी

मुठभेड़ में DRG के हेड कॉन्स्टेबल मोनू वडारी, रमेश सोड़ी और कॉन्स्टेबल दुकारू गोंडे शहीद हो गए। यह संयुक्त ऑपरेशन DRG, STF (स्पेशल टास्क फोर्स), COBRA और CRPF की जॉइंट टीम द्वारा अंजाम दिया गया। बीजापुर के गंगालूर थाना इलाके के जंगलों (वेस्ट बस्तर डिवीजन एरिया) में बुधवार सुबह करीब 9 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।

सर्चिंग के दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में 12 नक्सलियों को मार गिराया। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ अभी भी रुक-रुक कर जारी है, और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। घायल जवानों को तुरंत उपचार के लिए निकाला गया है।

ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal encounter: बीजापुर और गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन,4 नक्सलियों को मार गिराया

ऐसे समझें पूरी खबर

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

जवानों ने जवाबी कार्रवाई में 12 नक्सलियों को मार गिराया; सभी के शव और हथियार बरामद किए गए हैं।

इस ऑपरेशन में DRG के 3 बहादुर जवान शहीद हो गए।

DRG, STF, COBRA और CRPF की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

यह एनकाउंटर DGP कॉन्फ्रेंस में नक्सलवाद खत्म करने की रणनीति पर हुई चर्चा के ठीक बाद हुआ है।

मौके से राइफल और गोला-बारूद बरामद

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। एक SLR राइफल, एक 303 राइफल, और भारी मात्रा में गोला-बारूद। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है, और ऑपरेशन जारी होने के कारण इलाके को सील कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि बैकअप पार्टी भेजी गई है और विस्तृत अपडेट ऑपरेशन पूरा होने के बाद जारी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal News: 1 लाख के इनामी नक्सली ने डाले हथियार, कई बड़ी घटनाओं में था शामिल

नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक पहल

यह बड़ी कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब चार दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और NSA डोभाल समेत कई हस्तियां DGP कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई थीं। इस मीटिंग में नक्सलवाद को खत्म करने की रणनीति पर गहन चर्चा हुई थी।

गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की डेडलाइन तय कर दी है। इस एनकाउंटर को इस लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस कार्रवाई से ठीक 4 दिन पहले देश के सबसे खतरनाक नक्सल कमांडरों में शामिल माड़वी हिड़मा को भी 18 नवंबर को जवानों ने उसकी पत्नी समेत 4 अन्य नक्सलियों के साथ मार गिराया था।

ये खबर भी पढ़ें... Bastar naxal encounter: खूंखार नक्सली 1 करोड़ के इनामी हिड़मा के खात्मे का प्लान,PLGA का सफाया

Tags:
  • आईजी पी सुंदरराज
  • Naxal encounter
  • CG Naxal News
  • 12 नक्सलियों को मार गिराया
  • Bijapur Naxal Encounter
  • CG Naxal encounter
  • दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर
  • Bastar naxal encounter
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड