छत्तीसगढ़ वनमंत्री केदार कश्यप के ओएसडी तिवारी को वापस भेजा गया मूल विभाग
Marut raj | Sept 28, 2024, 23:14 IST
Chhattisgarh Forest Minister Kedar Kashyap OSD the sootr
वनमंत्री केदार कश्यप के ओएसडी तिवारी को ओएसडी से हटाकर मूल विभाग यानी पंजीयन विभाग में राज्य सहकारी अभिकरण बिलासपुर में रजिस्ट्रार बनाकर भेजा गया है।
Chhattisgarh Forest Minister Kedar Kashyap OSD : छत्तीसगढ़ में शनिवार यानी 28 सितंबर को वनमंत्री केदार कश्यप के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी यानी ओएसडी सुनील तिवारी को हटा दिया है। तिवारी को ओएसडी से हटाकर मूल विभाग यानी पंजीयन विभाग में राज्य सहकारी अभिकरण बिलासपुर में रजिस्ट्रार बनाकर भेजा गया है। अचानक OSD को हटाए जाने की वजह पता नहीं चली है।
ज्ञात हो कि मंत्री के यहां ओएसडी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अदा करते हैं। शासन के विभाग और मंत्री के बीच समन्वय की जिम्मेदारी इनके पास होती है। हालांकि, मंत्री की सहमति के बगैर ओएसडी को हटाया नहीं जाता है। बताया जा रहा है कि सुशासन के मामले में सीएम हाउस के तेवर अभी सख्त हैं। जरा सी भी लापरवाही हर स्तर पर भारी पड़ रही है। इन कार्रवाइयों को भी वन मंत्री के ओएसडी को हटाए जाने से लेकर देखा जा रहा है।
तिवारी से पहले पिछले चार महीने डिप्टी सीएम अरुण साव के यहां से गोपाल पटवा, महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के यहां से ओमप्रकाश देवांगन और खाद्यमंत्री दयालदास बघेल के यहां से अजय यादव को हटाया जा चुका है। हालांकि, इन चारों ही मामलों में यह स्पष्ट नहीं है कि ओएसडी को मंत्री की सहमति से हटाया गया या फिर ऊपर से ही कार्रवाई की गई। अंदरखाने की मानी जाए तो कुछ दिन में एक-दो और मंत्रियों के ओएसडी हटाए जा सकते हैं।
मंत्री के यहां ओएसडी की होती है ये जिम्मेदारी
इन मंत्रियों के ओएसडी हटाए जा चुके हैं अब तक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman