जशपुर गैंगरेप : विश्वासघात की कहानी...अपने ही बॉयफ्रेंड ने 5 दोस्तों से करवाया युवती का गैंगरेप

Deeksha Nandini Mehra | May 29, 2024, 10:28 IST
Share
gangrape
विश्वासघात की कहानी

बॉयफ्रेंड ने रात में फोन करके युवती को सुनसान जगह पर मिलने बुलाया। वहां बॉय फ्रेंड के साथ उसके 5 दोस्त युवती का इन्तजार कर रहे थे। युवती के वहां पहुंचते ही बॉयफ्रेंड युवती को अपने दोस्तों के हवाले कर भाग गया..

Jashpur Gang Rape : किसी भी रिश्ते को बनाने के लिए विश्वास ( Trust ) बहुत जरूरी होता है। बिना ट्रस्ट के हर रिश्ता बंजर जमीन हो जाता है। ऐसा ही विश्वास एक 20 साल की युवती ने अपने बॉयफ्रेंड पर किया था। इसी का फायदा उसके बॉयफ्रेंड ने उठाया। युवती के बॉयफ्रेंड ने पहले उसे सुनसान जगह पर मिलने बुलाया और फिर अपने पांच दोस्तों से अपनी ही गर्लफ्रेंड का रेप करवा दिया। ये पूरा मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर का है। आइए इस खबर में पढ़ते है प्यार में हुए विश्वासघात की कहानी...।

ये है पूरा मामला

दरअसल, छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक युवती साल 2022 में नौकरी करने के लिए केरल गई थी। लगभग दो साल बाद वह मई 2024 में वापस जशपुर आई। इसके बाद युवती 26 मई को अपने बॉयफ्रेंड रसल कुजूर से मिलने के लिए ग्राम लोरो दोफा गई थी। युवती ग्राम लोरो दोफा में अपने बॉयफ्रेंड के साथ रुकी भी थी। दोनों ने सहमति से शारीरिक संबंध बनाया, फिर 27 मई की सुबह रसल वहां से चला गया। बाद में फोन से बातचीत करते हुए युवती को मिलने के लिए रात में उसे गांव के डैम के पास बुलाया। युवती ने अपने बॉय फ्रेंड रसल की बताई जगह पहुंचकर उसे फोन किया। युवती रसल के साथ उसके दोस्तों को देखकर चौंक गई। उसके बाद उसके बॉयफ्रेंड रसल ने युवती को अपनी गर्लफ्रेंड बताकर दोस्तों से परिचित करवाया। इसके बाद दोस्तों से विवाद होने का बहाना बनाकर बॉयफ्रेंड रसल वहां से चला गया फिर उसके 5 दोस्त युवती को खींचकर डैम से थोड़ी दूर खेत के पास ले गए। यहां एक गड्ढे में धक्का देकर युवती को गिरा दिया और मारपीट कर उसके साथ बारी- बारी दुष्कर्म किया। इस वारदात का एक नाबालिग आरोपी ने वीडियो बना लिया, फिर युवती को छोड़कर वहां से भाग निकले।

ये खबर पढ़िए ...अफसर की बेटी ने की खुदकुशी, कमरे में फंदे पर लटकी मिली लाश

युवती ने सहेली से मांगी मदद

पीड़ित युवती ने वहीं रहने वाली अपने सहेली से मदद मांगी। वह जैसे- तैसे करके अपनी सहेली के घर पहुंची। वहां उसने अपने सहेली को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। इसके बाद युवती की सहेली ने आरोपी दोस्तों की सच्चाई उसके बॉयफ्रेंड रसल को बताने को कही। इस पर युवती ने अपने प्रेमी को कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी रसेल कुजूर के कहने पर ही साजिश के तहत उसके दोस्तों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया है, इसलिए उसने मुझे नहीं बचाया और वहां से भाग गया।

ये खबर पढ़िए ...लड़की के फोन पर आए उसके ही न्यूड फोटो, धमकी भी- दोस्त का लोन चुकाओ नहीं तो…

पुलिस ने रात में बनाई टीम

युवती की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी। एसपी शशि मोहन सिंह का कहना है कि, गैंगरेप की शिकायत के बाद रात में ही एसडीओपी चंद्रशेखर परमा के नेतृत्व एक टीम बनाई। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस की स्पेशल टीम ने कुछ ही घंटे में आरोपी प्रेमी रसल कुजूर (24), निशुल तिर्की (19), रितेश कुजूर (20) निवासी सरईटोली और 3 नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 3 बालिग आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, 3 नाबालिग को पूछताछ के बाद बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

Jashpur Gang Rape Case | जशपुर गैंगरेप केस | cg crime news | बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • cg crime news
  • Jashpur Gang Rape Case
  • जशपुर गैंगरेप केस
  • बॉयफ्रेंड ने दिया धोखा
  • विश्वासघात
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती