छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल और आयोग में नए अध्यक्षों की नियुक्ति, 4 महिलाएं भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Vikram Jain | Apr 03, 2025, 01:09 IST
Share
chhattisgarh government appointed new chairpersons nigams and boards
chhattisgarh government appointed new chairpersons nigams and boards

छत्तीसगढ़ सरकार ने निगमों, मंडलों और बोर्डों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों की नई सूची जारी की है। इस सूची में 36 नाम शामिल हैं, जिनमें 4 महिलाएं और 32 पुरुष हैं। बीजेपी के कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को निराशा भी हाथ लगी।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में लगभग डेढ़ साल के इंतजार के आख़िरकार निगम मंडलों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई। इस सूची में कुल 36 नाम हैं जिनमें तीन नाम ऐसे हैं जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोटे से हैं। जिनमें प्रमुख डॉक्टर वर्णिका शर्मा हैं, जिन्हें राज्य बाल संरक्षण आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दूसरा नाम वरिष्ठ पत्रकार शशांक शर्मा का है जिन्हे संस्कृति परिषद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व संगठन मंत्री रामप्रताप सिंह को भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

निगमों और मंडलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति

छत्तीसगढ़ सरकार ने निगमों, मंडलों और बोर्डों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों की नई सूची जारी की है। इस सूची में 36 नाम शामिल हैं, जिनमें 4 महिलाएं को अहम जिम्मेदारी दी गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट के प्रबल दावेदार रहे सरगुजा के युवा नेता अनुराग सिंहदेव को गृह निर्माण मंडल, केदारनाथ गुप्ता को दुग्ध महासंघ, रामसेवक पैकरा को वन विकास निगम, चंदूलाल साहू को भंडार गृह निगम, चंद्रहास चंद्राकर को बीज निगम, संजय श्रीवास्तव को नागरिक आपूर्ति निगम, सौरभ सिंह को खनिज विकास निगम और नंदे साहू को रायपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

भूपेश बघेल बोले-जिसने महादेव सट्टा एप के खिलाफ कार्रवाई की उसी पर FIR

बीजेपी में कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

रायपुर बीजेपी के जिला अध्यक्ष रहे राजीव अग्रवाल को सीएसआईडीसी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य अल्पसंख्यक आयोग में भाजपा ने अपने सिक्ख कार्यकर्ता अमरजीत सिंह छाबड़ा को अध्यक्ष बनाया है। बीजेपी में संगठन में लंबे समय से आईटी सेल में अपनी सेवा दे रहे दीपक महस्के को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है उन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीजेपी संगठन के बहुत करीब माने जाने वाले बिलासपुर के बीजेपी नेता भूपेंद्र सवन्नी को इस बार भी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा का अध्यक्ष बनाया गया है। सवन्नी इसके पहले भी गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

CBI ने भूपेश बघेल पर ठगी और जुआ एक्ट में की FIR , महादेव सट्टा एप केस

श्रीवास ने ठुकराया पद, कहा- कार्यकर्ता ही ठीक हूं…

इधर, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष बनाए गौरीशंकर श्रीवास ने पद लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है कि जिसे उठाने में मेरे कंधे असमर्थ हैं, इसलिए पद स्वीकार नहीं है।

chhattisgarh nigams and boards new chairpersons
chhattisgarh nigams and boards new chairpersons

कुछ नेताओं के हाथ लगी निराशा

इस सूची के जारी होने के बाद बीजेपी के कई नेताओं के हाथ निराशा भी लगी है। बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत को समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि इस पद के लिए बीजेपी के कई प्रभावशाली महिला नेता दौड़ में थीं। इसी तरह बीजेपी के प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास को किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावनाएं जताई जा रही थी, लेकिन उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष बना दिया गया और मोना सेन को इसी बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

जेल में बंद कवासी लखमा शराब घोटाला केस में फिर गिरफ्तार , 7 तक रिमांड

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ छत्तीसगढ़ सरकार ने निगमों, मंडलों और बोर्डों में नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की।

✅ 36 लोगों की सूची में 4 महिलाएं और 32 पुरुष शामिल हैं।

✅ बीजेपी नेताओं को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ दी गई हैं, जैसे भूपेंद्र सवन्नी को क्रेडा अध्यक्ष।

✅ आरएसएस से जुड़े डॉक्टर वर्णिका शर्मा और शशांक शर्मा को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया गया।

✅ कुछ नेताओं को पद की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें निराशा भी हाथ लगी, जैसे शालिनी राजपूत और गौरीशंकर श्रीवास को कम जिम्मेदारी मिली।

ये खबर भी पढ़ें...

नक्सलियों की संगठन बढ़ाने अब 9 से 12 साल के बच्चों पर नजर

छत्तीसगढ़ न्यूज | Chhattisgarh News | CG News | रायपुर न्यूज | निगम मंडल अध्यक्ष नियुक्ति

Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • बीजेपी
  • CG News
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • निगम मंडल अध्यक्ष नियुक्ति
  • भूपेंद्र सवन्नी
  • चंदूलाल साहू
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती