निगरानी में कलेक्टर.. रैंक गया तो गई कलेक्टरी
Jitendra Shrivastava | Published:
Chhattisgarh Government Collector Photograph: (THE SOOTR)
मुख्यमंत्री सचिवालय ने कलेक्टरों को लिखे पत्र में कहा है कि वे जनता से जुड़े प्रकरणों का निपटारा करें और जो कलेक्टर अच्छा परफॉर्म करेगा वह बड़े जिलों में जा सकता है। संतोषजनक नतीजा न देने पर सरकार उनकी कलेक्टरी छीन भी सकती है...
प्रफुल्ल पारे @ रायपुर
छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णु देव साय सरकार अब कलेक्टरों की रैंकिंग करने जा रही है। मुख्यमंत्री सचिवालय एक मॉनिटरिंग पोर्टल के जरिए कलेक्टर के परफॉर्मेंस की निगरानी करेगा और उनके कामकाज से उनकी रैंकिंग तय होगी। इसकी बकायदा सूचना कलेक्टरों को एक पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री सचिवालय ने दे दी है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णु देव साय सरकार अपनी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए एक्शन मोड में आ गई है। राज्य सरकार ने सभी जिले के कलेक्टरों को पत्र लिखकर महत्वपूर्ण योजनाओं की सूची दी है और उनके क्रियान्वयन को लेकर दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री सचिवालय ने राज्य के सभी कलेक्टर को लिखे पत्र में बताया है कि सचिवालय अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के जरिए महत्वपूर्ण योजनाओं की मॉनिटरिंग कर रहा है। कलेक्टरों को यह भी बताया गया है कि वह अपने जिलों में चल रही योजनाओं के प्रदर्शन पर ध्यान दें और उसमें सुधार भी करें।
ये खबरें भी पढ़ें...
नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन से तेलंगाना के पूर्व CM को तकलीफ, ये कहा...
मास्टरमाइंड आंटी...नकली गहनों पर सोने की परत चढ़ाकर ले गई लाखों का सोना
मुख्यमंत्री सचिवालय प्रमुख प्रदर्शन संकेतक की नियमित रूप से समीक्षा कर रहा है। कलेक्टरों को समझने के लिए राजस्व विभाग की रिपोर्ट सैंपल के तौर पर भेजी गई है। प्रदेश के कलेक्टरों को 10 प्रमुख योजनाओं की सूची भी दी गई है जिन्हें अनिवार्य रूप से कलेक्टरों को अपडेट करना होगा।
इस पोर्टल के जरिए मुख्यमंत्री सचिवालय की नजर कलेक्टरों के परफॉर्मेंस पर बनी रहेगी। कितने प्रकरण इन योजनाओं के जानकारी में आ रहे हैं और कितनों का निराकरण हो रहा है और कितने समय में हो रहा है। यह सब बातें अब मुख्यमंत्री सचिवालय से छिपाई नहीं जा सकेंगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
अरपा नदी में अवैध उत्खनन पर हाईकोर्ट सख्त... सरकार से मांगा जवाब
छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA...2% महंगाई भत्ता बढ़ा
प्रदेश में मुख्यमंत्री सचिवालय में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह की प्रमुख सचिव के रूप में नियुक्ति के बाद प्रशासन में कसावट लाने का काम तेजी से हो रहा है। दरअसल सरकार का पूरा ध्यान केंद्र और राज्य की उन योजनाओं को धरातल पर उतारने में केंद्रित हो गया है जिन पर सरकार की प्रतिष्ठा दांव पर है।
सीएम विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णु देव साय सरकार अब कलेक्टरों की रैंकिंग करने जा रही है। मुख्यमंत्री सचिवालय एक मॉनिटरिंग पोर्टल के जरिए कलेक्टर के परफॉर्मेंस की निगरानी करेगा और उनके कामकाज से उनकी रैंकिंग तय होगी। इसकी बकायदा सूचना कलेक्टरों को एक पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री सचिवालय ने दे दी है।
मुख्यमंत्री सचिवालय ने कलेक्टरों को लिखे पत्र में साफ कहा है कि वे जनता से जुड़े प्रकरणों का निपटारा करें और जो कलेक्टर अच्छा परफॉर्म करेगा वह आने वाले समय में बड़े जिलों में जा सकता है। संतोषजनक नतीजा न देने पर सरकार उनकी कलेक्टरी छीन भी सकती है यानी उसे सरकार लूप लाइन में भी डाल सकती है।
कलेक्टर्स को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री सचिवालय ने राज्य के सभी कलेक्टर को लिखे पत्र में बताया है कि सचिवालय अटल मॉनिटरिंग पोर्टल के जरिए महत्वपूर्ण योजनाओं की मॉनिटरिंग कर रहा है। कलेक्टरों को यह भी बताया गया है कि वह अपने जिलों में चल रही योजनाओं के प्रदर्शन पर ध्यान दें और उसमें सुधार भी करें।
ये खबरें भी पढ़ें...
नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन से तेलंगाना के पूर्व CM को तकलीफ, ये कहा...
मास्टरमाइंड आंटी...नकली गहनों पर सोने की परत चढ़ाकर ले गई लाखों का सोना
सचिवालय से नहीं छिपेगी कोई बात
इस पोर्टल के जरिए मुख्यमंत्री सचिवालय की नजर कलेक्टरों के परफॉर्मेंस पर बनी रहेगी। कितने प्रकरण इन योजनाओं के जानकारी में आ रहे हैं और कितनों का निराकरण हो रहा है और कितने समय में हो रहा है। यह सब बातें अब मुख्यमंत्री सचिवालय से छिपाई नहीं जा सकेंगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
अरपा नदी में अवैध उत्खनन पर हाईकोर्ट सख्त... सरकार से मांगा जवाब
छत्तीसगढ़ में बिजली कर्मचारियों को मिलेगा 55% DA...2% महंगाई भत्ता बढ़ा
योजनाएं जिन पर रहेगी नजर...
-
आयुष्मान कार्ड
-
कृषि विभाग
-
पीएम श्री स्कूल
-
पीएम आवास योजना शहरी
-
पीएम आवास योजना ग्रामीण
-
महतारी बंधन योजना
-
स्वच्छ भारत मिशन
-
स्वामित्व योजना
-
स्वास्थ्य विभाग
-
राजस्व न्यायालय
योजनाओं को धरातल पर लाने पर ध्यान
सीएम विष्णुदेव साय
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari