छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, एक झटके में शिक्षकों के 30,694 पद समाप्त

Kanak Durga Jha | Jul 17, 2025, 19:13 IST
Share
Chhattisgarh governments big decision 30694 teacher posts abolished one go
Chhattisgarh governments big decision 30694 teacher posts abolished one go

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के चलते शिक्षकों के 30 हजार से अधिक पद अचानक खत्म कर दिए गए हैं, जिससे बेरोजगार युवाओं और शिक्षक संघों में गहरी नाराजगी फैल गई है।

छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के कारण एक झटके में शिक्षकों के 30 हजार से अधिक पद समाप्त हो गए हैं। बजट सत्र में प्रदेश में शिक्षकों के 56,601 पद रिक्त होने की सूचना मिली थी, जबकि अकलतरा से कांग्रेस विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह के सवाल पर सरकार का सदन में सरकार ने मानसून सत्र में यह आंकड़ा 25,907 बताया है। यह 30,694 पदों का अंतर है। इसका सीधा अर्थ है कि बिना किसी नई भर्ती के इतने पद या तो हटा दिए गए हैं या समाप्त कर दिए गए हैं। यह जानकारी संयुक्त शिक्षक संगठन के संयोजक वीरेंद्र दुबे ने दी।

शिक्षक संघों में जमकर नाराजगी

यह आंकड़ा सामने आने से बेरोजगार युवाओं और शिक्षक संघों में जमकर नाराजगी देखने को मिल रही है, क्योंकि यह न केवल प्रदेश के शिक्षा तंत्र पर गहरा प्रभाव डालेगा, बल्कि हजारों की संख्या में डी.एड, बी.एड., टेट पास बेरोजगार युवाओं के सपनों पर भी पानी फेरने वाला साबित हो रहा है।

शिक्षक संगठन का कहना है कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षकों के पदों को समाप्त करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हाल ही में आई इस जानकारी से पूरे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सरकार का यह कड़ा प्रहार है। अब स्थिति यह हो गई है कि राज्य के 33 जिलों में कुल 25,422 पद ही रिक्त बचे हैं।

कई जिलों में सहायक शिक्षक के पद रिक्त नहीं

बताया जा रहा है कि जिस तरह से नई जानकारी सामने आई है, उससे कई जिलों में सहायक शिक्षक और शिक्षक के एक भी पद रिक्त नहीं बचे हैं। मानसून सत्र में मिली जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षक के पद जशपुर, कोरिया, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, रायपुर, बलौदाबाजार, बालोद, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा जैसे जिलों में समाप्त हो गए हैं। इसी तरह, शिक्षक के पद बलरामपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा सहित अन्य जिलों में अब रिक्त नहीं हैं।

प्रदेश में 48 हजार 559 शासकीय स्कूल संचालित

प्रदेश में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी को मिलाकर कुल 48,559 स्कूल संचालित हैं। 30,726 प्राथमिक शाला, 13,085 पूर्व माध्यमिक शाला, 1,872 हाई स्कूल और 2,876 हायर सेकेंडरी स्कूल हैं। इनमें प्राचार्य के 3,443 पद, व्याख्याता के 6,773 पद, प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के 2,984 पद, शिक्षक के 4,750 पद, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के 1,533 पद, सहायक शिक्षक के 6,424 पद रिक्त हैं। कुल मिलाकर शिक्षकों के 25,907 पद रिक्त है।

युक्तियुक्तकरण शिक्षक पद | छत्तीसगढ़ शिक्षा संकट | शिक्षक भर्ती विवाद | छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती विवाद

छत्तीसगढ़ युक्तियुक्तकरण | युक्तियुक्तकरण न्यूज छत्तीसगढ़

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • शिक्षक भर्ती विवाद
  • छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती विवाद
  • युक्तियुक्तकरण
  • युक्तियुक्तकरण न्यूज छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ युक्तियुक्तकरण
  • छत्तीसगढ़ शिक्षा संकट
  • युक्तियुक्तकरण शिक्षक पद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज