छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मितानों की नौकरी पर संकट, अनुभव को मिलेगी प्राथमिकता

Krishna Kumar Sikander | May 29, 2025, 13:10 IST
Share
Chhattisgarh health workers jobs at risk, experience will be given priority the sootr
Chhattisgarh health workers jobs at risk, experience will be given priority the sootr

छत्तीसगढ़ में 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' के तहत कार्यरत लगभग 750 स्वास्थ्य मितानों की नौकरी खतरे में है। थर्ड पार्टी कंपनी FHPL का टेंडर 30 अप्रैल को समाप्त होने के बाद इसे बिना किसी विस्तार या विकल्प के रद्द कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ में 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' के तहत कार्यरत लगभग 750 स्वास्थ्य मितानों की नौकरी खतरे में है। थर्ड पार्टी कंपनी FHPL का टेंडर 30 अप्रैल को समाप्त होने के बाद इसे बिना किसी विस्तार या विकल्प के रद्द कर दिया गया। यही नहीं, पिछले तीन महीनों से इनको वेतन भी नहीं मिला है।

परेशान स्वास्थ्य मितानों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की। स्वास्थ्य मितान उनसे मिलने निवास पर गए और अपनी मांगे रखीं। इस दौरान मितान ने स्टेट नोडल एजेंसी में कलेक्टर दर पर समायोजन की मांग की। उनकी बातों को सुनने के बाद मंत्री ने अनुभव को ध्यान में रखते हुए नौकरी की गारंटी का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सलियों ने 5000 किलो बारूद लूटा, हाई अलर्ट जारी

राज्य के 33 जिलों में दे रहे सेवाएं

ये खबर भी पढ़ें... गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के NSS शिविर में नमाज के लिए मजबूर करने की याचिका रद्द

स्वास्थ्य मितान, जिन्हें पहले कियोस्क ऑपरेटर के नाम से जाना जाता था, पिछले 10-12 वर्षों से राज्य के 33 जिलों में सेवाएं दे रहे हैं। ये कर्मचारी आयुष्मान कार्ड, व्यय वंदना कार्ड, आभा कार्ड, क्लेम प्रोसेसिंग, वेरिफिकेशन, ऑडिट, और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से मरीजों को लाभ पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि उनकी मेहनत ने छत्तीसगढ़ को इस योजना में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाया, फिर भी राज्य सरकार ने उन्हें एक झटके में बेरोजगार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें... मालगाड़ी के 37 डिब्बे सुरंग में पटरी से उतरे, रेल सेवाएं ठप

समायोजन की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन

ये खबर भी पढ़ें... शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर में सहायक प्राध्यापक भर्ती में गड़गड़ी

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने आश्वासन दिया कि इन कर्मचारियों का लंबा अनुभव ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने कहा, "विभाग में ऑडिट करवाएंगे और नियमानुसार समायोजन की प्रक्रिया शुरू करेंगे। अनुभव के आधार पर इन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।" वेतन बकाया पर उन्होंने बताया कि तीन-चार महीने की सैलरी रुकने की शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन अब एजेंसी या भारत सरकार की गाइडलाइंस और कलेक्टर दर के आधार पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। अगर नया टेंडर नहीं हुआ, तो भी इन कर्मचारियों को काम दिया जाएगा।

health workers | Jobs | Experience | संकट

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • Jobs
  • संकट
  • नौकरी
  • स्वास्थ्य
  • health workers
  • Experience
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा