छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; लव मैरिज करने वाले जोड़े को सुरक्षा देने के लिए SP को निर्देश

Umeshwari Baghel | Apr 28, 2026, 18:25 IST
Share
chhattisgarh-high-court-order-love-marriage-couple-protection-korba-sp-news
chhattisgarh-high-court-order-love-marriage-couple-protection-korba-sp-news

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लव मैरिज करने वाले दंपति को सुरक्षा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कोरबा एसपी को निर्देश दिए कि दंपति को किसी भी तरह की धमकी या हानि न हो और उनके जीवन की सुरक्षा की जाए।

NEWS IN SHORT

  • हाईकोर्ट का बड़ा आदेश लव मैरिज करने वाले दंपति को मिली सुरक्षा
  • कोरबा एसपी को सुरक्षा देने के निर्देश दिए गए
  • दंपति को ऑनर किलिंग और झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी जा रही
  • कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए सुरक्षा का दिया अधिकार
  • शासन की दलीलें खारिज, हाईकोर्ट ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए है

NEWS IN DETAIL

Korba। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक लव मैरिज करने वाले नवदंपति को सुरक्षा प्रदान करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कोरबा एसपी को निर्देश दिए हैं कि याचिकाकर्ताओं को किसी प्रकार की

हानि न हो और उनके जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता की पूरी रक्षा की जाए। यदि याचिकाकर्ताओं से कोई शिकायत मिलती है तो उसकी त्वरित जांच की जाए और कानून के अनुसार उचित कदम उठाए जाएं।

कोर्ट ने दंपति को सुरक्षा प्रदान करने का दिया आदेश

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच, जिसमें चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविेंद्र कुमार अग्रवाल शामिल थे, ने यह आदेश जारी किया। दंपति को अपने विवाह को लेकर ऑनर किलिंग की धमकियां मिल रही थीं।

इसके अलावा उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने की भी धमकियां दी जा रही थीं। इन धमकियों को लेकर दंपति ने सुरक्षा की मांग की थी

और इसके लिए उन्होंने रिट याचिका दायर की थी। कोर्ट ने इस मामले में कोरबा पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मामला क्या है?

कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र के चिंटू अग्रवाल और अंजलि शर्मा के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी करने का निर्णय लिया और 27 फरवरी 2026 को राजस्थान के जयपुर में आर्य समाज मंदिर में विवाह किया।

इसके बाद, उन्होंने अपने विवाह का पंजीकरण कराया और एक शपथ पत्र भी दिया। दोनों की शादी के बाद अंजलि शर्मा के परिवार द्वारा उन्हें धमकियां दी जा रही थीं। इसमें ऑनर किलिंग की धमकी और झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की बात की जा रही थी।

कोर्ट ने क्या कहा?

कोर्ट ने कहा कि दंपति ने अपनी स्वतंत्र इच्छा से विवाह किया है और वे बालिग हैं, इसलिए उनके पास विवाह करने का पूरा अधिकार है। कोर्ट ने यह भी कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत, दो वयस्क व्यक्तियों को अपनी पसंद के

अनुसार विवाह करने का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए कोर्ट ने कहा कि अंतरजातीय और अंतरधार्मिक विवाहों को राष्ट्रीय हित में माना गया है और ऐसे दंपतियों को धमकियों और उत्पीड़न से सुरक्षा मिलनी चाहिए।

Imp Facts

हाईकोर्ट ने लव मैरिज करने वाले दंपति को सुरक्षा देने का आदेश दिया।

दंपति ने अपनी इच्छा से वैध विवाह किया, दोनों बालिग हैं।

दंपति को ऑनर किलिंग और झूठे आरोपों की धमकियां मिल रही थीं।

कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए सुरक्षा का अधिकार दिया।

कोरबा एसपी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

शासन की दलील

राज्य सरकार की ओर से पेश शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि याचिका में लगाए गए आरोपों के आधार पर कोई संगीन अपराध नहीं बनता।

उन्होंने यह भी कहा कि याचिकाकर्ताओं ने किसी विशिष्ट घटना, समय या स्थान का विवरण नहीं दिया है, जिससे संज्ञेय अपराध का गठन हो सके। उनके मुताबिक धमकियों के आरोप अस्पष्ट और निराधार हैं, इसलिए यह याचिका खारिज की जानी चाहिए।

लेकिन कोर्ट ने इन दलीलों को खारिज करते हुए दंपति को सुरक्षा देने का आदेश दिया और उनके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा न डालने का निर्देश दिया।

यह खबरें भी पढ़े...

Chhattisgarh High Court :छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यौन शोषण पीड़िता दिव्यांग युवती को मिली गर्भपात की अनुमति

RTE एडमिशन में देरी पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सख्त, कहा - अगस्त तक एडमिशन तो पढ़ाई कब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की राजस्व अफसर की 12 साल पुरानी नियुक्ति, CMO पिता ने बेटे को दी थी नौकरी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हेडमास्टर प्रमोशन पर लगाई रोक, 2019 नियमों पर उठे सवाल

Tags:
  • Chhattisgarh High Court
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
  • कोरबा पुलिस
  • लव मैरिज
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा