छत्तीसगढ़ में शौकीनों के लिए खुशखबरी, होली के दिन खुलेंगी शराब दुकानें

Arun Tiwari | Feb 18, 2026, 11:56 IST
Share
chhattisgarh holi dry day policy removed update
chhattisgarh holi dry day policy removed update

रायपुर में नई आबकारी नीति के तहत होली, मुहर्रम और गांधी निर्वाण दिवस पर ड्राई डे खत्म कर दिया गया है। अब इन त्योहारों पर भी शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

NEWS IN SHORT

छत्तीसगढ़ में अब होली के दिन शराब की दुकानें बंद नहीं रहेंगी।

नई आबकारी नीति के तहत अब तीन छुट्टियों पर शराब की बिक्री होगी।

त्योहार पर शराब मिलने से हुड़दंग और झगड़ों का खतरा बढ़ सकता है।

शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को अब दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी।

NEWS IN DETAIL

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शराब के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अब होली के दिन भी वे शराब खरीद सकेंगे। होली पर ड्राई डे खत्म कर दिया गया है। मदिरा प्रेमियों के लिए तो खुशी की बात है, लेकिन इससे पुलिस की चुनौती दो गुना बढ़ गई है।

तीन ड्राई डे खत्म

नई आबकारी नीति लागू होने के बाद होली पर शराब की दुकानें बंद नहीं रहेंगी। पहले होली पर ड्राई डे घोषित किया जाता था, लेकिन अब इसे खत्म कर दिया गया है। नई पॉलिसी के तहत सात तय ड्राई डे में से तीन कम कर दिए गए हैं, जिसमें होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी का निर्वाण दिवस शामिल हैं।

होलिका दहन के अगले दिन भी राज्य भर में शराब की दुकानों पर बिक्री जारी रहेगी। इस फैसले से पुलिस के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना और हुड़दंग करने वालों को कंट्रोल करना एक बड़ी चुनौती है।

पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती

इस फैसले ने राज्य पुलिस और प्रशासन के लिए एक बड़ी सुरक्षा चुनौती खड़ी कर दी है। होली एक संवेदनशील त्योहार है, जिसमें शराब की बढ़ती उपलब्धता ने संघर्ष का खतरा बढ़ा दिया है। ऐसे माहौल में छोटी सी बात भी बड़े विवाद का रूप ले सकती है।

पुलिस विभाग को अब शराब पीकर गाड़ी चलाने और सार्वजनिक गड़बड़ी को रोकने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करना होगा। इस फैसले से रेवेन्यू तो बढ़ेगा, लेकिन त्योहार के दिन शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन को दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी।

पहले बंद रहती थीं दुकानें

अभी तक छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों पर पूरी तरह ताला लगा रहता था। होली की शाम पुलिस भी विभिन्न स्थानों पर गहन जांच अभियान चलाती थी।

त्योहार के लिए पहले से शराब लेकर जाने वालों से पूछताछ की जाती थी और कई बार जब्ती या कार्रवाई की नौबत भी आ जाती थी। लेकिन नई आबकारी नीति लागू होने के बाद इस बार स्थिति अलग रहेगी। बिक्री पर रोक नहीं होगी।

गांधी जी की पुण्यतिथि पर खुली थी शराब दुकानें

छत्तीसगढ़ में 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब दुकानें खुली रहने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। कांग्रेसियों ने प्रदेश के अलग-अलग शहर की शराब दुकान के सामने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नियमों में तत्काल बदलाव की मांग की थी।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बापू के सिद्धांतों और आदर्शों के विपरीत ऐसे दिन पर शराब दुकान का खुला रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे महात्मा गांधी के विचारों और जनभावनाओं का अपमान बताया था।

छत्तीसगढ न्यूज़

ये भी पढ़ें...

छग के राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को IAS अवार्ड, डीओपीटी ने जारी की अधिसूचना

17 आरोपी दोषमुक्त, तीन साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, दंगे में बाप-बेटे की हुई थी हत्या

भर्ती से पहले ही बवाल! 650 पदों की स्वास्थ्य नियुक्ति पर कानूनी साया

रविवार को सुरक्षित नहीं रहता छत्तीसगढ़, शुक्रवार दूसरा सबसे खतरनाक दिन; पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों ने खोली परतें

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ न्यूज़
  • होली
  • नई आबकारी नीति
  • शराब की दुकान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा