BJP नेता की हत्या के आरोपी की जेल में मौत , लोहारीडीह हत्याकांड में 2 दिन पहले किया था गिरफ्तार

Marut raj | Sept 18, 2024, 19:36 IST
Share
Chhattisgarh Kabirdham Loharidih murder the sootr
Chhattisgarh Kabirdham Loharidih murder the sootr

कवर्धा के लोहारीडीह में गांव वालों ने यहां के उप सरपंच रघुनाथ साहू को जिंदा जला दिया था। पुलिस ने 161 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों में प्रशांत साहू भी शामिल था।

रायपुर. छत्तीसगढ़ की जेल में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। जेल में आरोपी की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाला युवक प्रशांत साहू ( 27 ) लोहारीडीह गांव का रहने वाला था।

उप सरपंच को जिंदा जला दिया था

ज्ञात हो कि 15 सितंबर रविवार को कवर्धा के लोहारीडीह में शिवप्रकाश उर्फ कचरू साहू की हत्या के शक में गांव वालों ने यहां के उप सरपंच रघुनाथ साहू के घर में आग लगा दी थी। गांव वालों ने रघुनाथ साहू को जिंदा जला दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी आरोपियों ने पथराव किया। इस दौरान SP अभिषेक पल्लव समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।

161 के खिलाफ FIR , 60 से गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उप सरपंच रघुनाथ और शिव प्रकाश के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी वर्चस्व की लड़ाई में मॉब लिंचिंग हुई है। पुलिस ने 161 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तार किया है। इन लोगों में प्रशांत साहू भी शामिल था।

बघेल का आरोप- पुलिस पिटाई से मौत हो गई

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि गृहमंत्री के गृह जिले कवर्धा में पुलिस के कारनामे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हिरासत में लिए गए युवक प्रशांत साहू की पुलिस पिटाई से मौत हो गई है। युवक के 2 भाई और मां भी पुलिस हिरासत में हैं।

उधर, कवर्धा SP अभिषेक पल्लव का कहना है कि आरोपी को मिर्गी के दौरे आते थे। वह पहले से बीमारी से जूझ रहा था।

Tags:
  • CG News
  • cg crime news
  • cg news hindi
  • लोहारीडीह हत्याकांड छत्तीसगढ़
  • Loharidih murder case
  • छत्तीसगढ़ कबीरधाम लोहारीडीह हत्याकांड
  • Chhattisgarh Kabirdham Loharidih murder case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा