ननिहाल में नए रूप में जल्द स्थापित होंगे भगवान राम, प्रतिमा लाने के लिए ग्वालियर गई टीम

Arun Tiwari | Jan 30, 2026, 12:19 IST
Share
kaushalya-dham
kaushalya-dham

छत्तीसगढ़ के चंद्रखुरी में भगवान राम की नई 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। ग्वालियर से मूर्ति लाने के लिए टीम रवाना हो गई है, शुभ मुहूर्त देखकर मूर्ती की स्थापना होगी।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के चंद्रखुरी में भगवान राम के नए विग्रह की स्थापना होने जा रही है। यह भगवान राम का ननिहाल है, यहां उनकी 51 फीट ऊंची नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

पर्यटन व संस्कृति विभाग की टीम भगवान श्रीराम की प्रतिमा लाने के लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर चली गई है। सप्ताह भर के भीतर टीम के वापस लौटने की उम्मीद है।

बदल रही है कांग्रेस शासनकाल में स्थापित प्रतिमा

छत्तीसगढ़ के माता कौशल्या धाम में भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, मूर्ति आने के बाद शुभ मुहूर्त देखकर इसकी स्थापना होगी।

दरअसल, कांग्रेस शासन में लगी 51 फीट ऊंची प्रतिमा पर बीजेपी नेताओं ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि वर्तमान प्रतिमा में भगवान राम की महिमा के अनुरूप झलक नहीं आती है। अब प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद नई प्रतिमा लगाने की प्रक्रिया पर काम शुरू हो गया है।

बृजमोहन ने लिखी थी चिट्ठी

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा था। उन्होंने उल्लेख किया था कि बीजेपी सरकार बनने के बाद भी यह मांग लगातार उठती रही है। दो साल बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं होने से जनता में निराशा फैल गई है। विभागीय उदासीनता के कारण इस काम में लगातार देरी हो रही है।

प्रतिमा लेने गई टीम

अधिकारियों का कहना है कि भगवान श्रीराम की प्रतिमा लाने टीम ग्वालियर रवाना हो गई है। शुभ मुहूर्त देखकर नई मूर्ति (कौशल्या धाम में ग्वालियर से आएगी 51 फीट की नई मूर्ति) स्थापित की जाएगी। इसके लिए अलग से कोई वर्क आर्डर जारी नहीं किया गया है। भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा वनवासी रूप में तैयार की गई है। राम को छत्तीसगढ़ का भांजा माना जाता है क्योंकि यहां उनकी माता कौशल्या का मायका है।

कांग्रेस सरकार में स्थापित हुई थी प्रतिमा

कांग्रेस सरकार के समय कौशल्या धाम परिसर का जीर्णोद्धार किया गया था। साल 2021 में मंदिर परिसर में 51 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा लगाई गई थी। उस समय इसे राम वन गमन पथ और कौशल्या धाम जीर्णोद्धार को पर्यटन के रूप में प्रचारित भी किया गया था।

ये है तकनीकी विवरण

ग्वालियर सेंट्रल स्टोन आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा के नेतृत्व में मूर्ति का निर्माण किया जा चुका है। प्रतिमा की विशेषता है कि प्रतिमा में 108 मनके रुद्राक्ष के लगाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार पूर्व में लाई गई प्रतिमा टीसीआईएल संस्था द्वारा लगाई गई थी, जो अपेक्षित गुणवत्ता की नहीं थी। सरकार ने तुरंत रिप्लेसमेंट की मांग की और ग्वालियर के कलाकारों को कार्य सौंपा गया।

ये खबरें भी पढ़ें....

कौशल्या धाम में बदलेगी भगवान राम की प्रतिमा, ग्वालियर से आएगी 51 फीट की नई मूर्ति

धर्मांतरण के आरोप में रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ कोयला खदान विवाद : सरगुजा में पुलिस-ग्रामीणों के बीच जोरदार पथराव, 25 जवान घायल

एमपी में बारिश तो राजस्थान में शीतलहर की चेतावनी जारी, छत्तीसगढ़ में ऐसा रहेगा मौसम

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • रायपुर
  • संस्कृति विभाग
  • भगवान श्रीराम
  • कौशल्या धाम
  • कौशल्या धाम में ग्वालियर से आएगी 51 फीट की नई मूर्ति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज