कौशल्या धाम में बदलेगी भगवान राम की प्रतिमा, ग्वालियर से आएगी 51 फीट की नई मूर्ति

Krishna Kumar Sikander | Jun 18, 2025, 18:18 IST
Share
Lord Ram statue will be changed the sootr
Lord Ram statue will be changed the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 25 किमी दूर चंदखुरी, जिसे भगवान श्रीराम का ननिहाल कहा जाता है, वहां स्थित कौशल्या माता धाम में जल्द ही भगवान राम की 51 फीट ऊंची नई मूर्ति स्थापित की जाएगी। यह भव्य मूर्ति ग्वालियर से एक सप्ताह के भीतर छत्तीसगढ़ पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें... अयोध्या के साथ ही ये हैं भारत के 7 प्रसिद्ध प्रभु श्रीराम के मंदिर, जानें पौराणिक महत्व, इतिहास और इनसे जुड़ी रोचक बातें

मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा बना रहे प्रतिमा

ग्वालियर के मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा यह प्रतिमा बना रहे हैं। दीपक और उनकी 25 सदस्यीय टीम ने इसे तैयार किया है। सैंड स्टोन से निर्मित इस प्रतिमा को तीन चरणों में तैयार किया है। प्रतिमा के अलग-अलग हिस्सों को ट्रेलर से चंदखुरी लाया जाएगा। इसके बाद यहां इसे जोड़कर स्थापित किया जाएगा। इस मूर्ति पर अब तक 72-74 लाख रुपये का खर्च आ चुका है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में तीसरी बार बदलेगा श्रीराम वन गमन पथ, 81 करोड़ खर्च के बाद भी बदलाव

भुगतान में देरी के कारण रुका था काम

दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले भुगतान में देरी के कारण काम रुका था, लेकिन अब मूर्ति निर्माण अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे छत्तीसगढ़ भेजा जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... राम वनगमन पथ का होगा विकास, मैनेजर होंगे अपाइंट, जानिए मैनेजरों के पद के लिए कैसे होगी आवेदन प्रक्रिया

यह है देश का इकलौता मंदिर

चंदखुरी का कौशल्या माता मंदिर देश में अपनी तरह का एकमात्र मंदिर है, जिसका निर्माण 10वीं शताब्दी में हुआ था। तालाब के बीचोंबीच बने इस मंदिर में माता कौशल्या की अद्भुत प्रतिमा है, जिसमें वे भगवान राम को गोद में लिए हुए हैं। मंदिर का सुंदर परिवेश और प्राकृतिक दृश्य इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... हाईटेक एजुकेशन: भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जीवन मूल्यों को समझेंगे बच्चे

पुरानी मूर्ति और विवाद

साल 2021 में कांग्रेस शासनकाल के दौरान चंदखुरी में भगवान राम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई थी। हालांकि, इसके बाद भाजपा नेताओं ने मूर्ति की बनावट और चेहरे की आकृति पर सवाल उठाए थे, इसे जल्दबाजी में बनाया गया बताते हुए आपत्ति जताई थी। भाजपा के सत्ता में आने के बाद तत्कालीन धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पुरानी मूर्ति को हटाकर नई मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की थी। अब यह नई मूर्ति कौशल्या माता धाम की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार है।

कौशल्या धाम रायपुर | कौशल्या धाम में बदलेगी भगवान राम की प्रतिमा | कौशल्या धाम में ग्वालियर से आएगी 51 फीट की नई मूर्ति | Kaushalya Dham raipur | Lord Ram's statue will be changed in Kaushalya Dham | a new 51 feet statue will come from Gwalior in Kaushalya Dham

Tags:
  • कौशल्या धाम रायपुर
  • कौशल्या धाम में बदलेगी भगवान राम की प्रतिमा
  • कौशल्या धाम में ग्वालियर से आएगी 51 फीट की नई मूर्ति
  • Kaushalya Dham raipur
  • Lord Ram's statue will be changed in Kaushalya Dham
  • a new 51 feet statue will come from Gwalior in Kaushalya Dham
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई